By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • रोजगार और पर्यटन का ग्रीन कॉरिडोर बनेगा दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर
  • देवभूमि में प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत, 12 किमी लंबे रोड शो में बड़ी संख्या में उमड़े लोग
  • उत्तराखण्ड में BJP ने 10551, कांग्रेस ने 9869 BLA किये नियुक्त
  • DM ने दिए निर्देश, PM दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट
  • निष्कासितों पर सियासत, BJP ने जताई जीत की हैट्रिक की उम्मीद
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: ऑनलाइन प्रेम विवाद में भाई बना बहन का हत्यारा, 84 वार कर उतारा मौत के घाट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > ऑनलाइन प्रेम विवाद में भाई बना बहन का हत्यारा, 84 वार कर उतारा मौत के घाट
उत्तराखण्डक्राइम

ऑनलाइन प्रेम विवाद में भाई बना बहन का हत्यारा, 84 वार कर उतारा मौत के घाट

Devbhumi Discover
Last updated: March 9, 2026 9:41 AM
Devbhumi Discover
Share
6 Min Read
SHARE

इंजीनियर युवक ने बहन की बेरहमी से हत्या की, मां पर भी किया जानलेवा हमला

एक भाई जिसने अपनी जुड़वा बहन के साथ बचपन से हर पल साझा किया, वही अचानक उसका सबसे बड़ा दुश्मन बन गया। ऑनलाइन ‘इश्क’ के जुनून और गुस्से में डूबे एक युवक ने अपनी ही बहन पर चाकू से इतने वार किए कि पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर तक सन्न रह गए। 25 वर्षीय युवती के शरीर पर 84 घाव मिले, जिसने इस जघन्य हत्या को और भी भयावह बना दिया।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सामने आई एक दिल दहला देने वाली घटना ने भाई-बहन के रिश्ते को ही सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। गुरुग्राम की एक आईटी कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत 25 वर्षीय हिमशिखा की उसके ही जुड़वा भाई हार्दिक ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि आरोपी ने बहन के शरीर पर 84 बार चाकू से वार किए थे।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया

मझोला थाना पुलिस की निगरानी में दो डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। करीब दो घंटे चली इस प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। रिपोर्ट के अनुसार मृतका के शरीर के लगभग हर हिस्से पर चाकू के गहरे घाव पाए गए।

गर्दन, चेहरा, छाती, पेट, कंधे, हाथ और पैरों पर लगातार वार किए गए थे। डॉक्टरों के मुताबिक हमलों से उसका लिवर, किडनी और हार्ट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे। फेफड़े फट गए थे और कई पसलियां भी टूट चुकी थीं। इतनी बर्बरता से हमला किया गया कि शरीर का कोई हिस्सा सुरक्षित नहीं बचा।

‘मम्मी घर चलो, एक सरप्राइज देना है’

घटना वाले दिन आरोपी अपनी मां नीलिमा के ऑफिस पहुंचा और सामान्य अंदाज में उनसे घर चलने को कहा। उसने कहा कि घर पर उन्हें एक सरप्राइज देना है।

मां जब उसके साथ घर पहुंचीं और दरवाजा खोला तो सामने बेटी हिमशिखा की खून से सनी लाश पड़ी थी। कमरे में हर तरफ खून फैला हुआ था। मां कुछ समझ पातीं उससे पहले ही हार्दिक ने उन पर भी चाकू से हमला कर दिया। नीलिमा के कंधे, सीने और उंगलियों पर छह गहरे घाव आए, लेकिन वह किसी तरह जान बचाकर भागने में सफल रहीं।

ऑनलाइन प्रेम बना हत्या की वजह

वारदात के बाद आरोपी कार लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने अगले दिन उसे नया मुरादाबाद इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पिछले करीब डेढ़ साल से इंस्टाग्राम पर पुणे की एक युवती के संपर्क में था और उससे शादी करना चाहता था।

पुलिस के अनुसार वह युवती से कभी मिला भी नहीं था, लेकिन उसके प्रति वह पूरी तरह जुनूनी हो चुका था। आरोपी को लगता था कि उसकी प्रेमिका के परिवार वाले उसे परेशान कर रहे हैं और इसी कारण वह मानसिक तनाव में रहने लगा था।

बहन की समझाइश से नाराज था

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि हिमशिखा अपने भाई को अक्सर करियर पर ध्यान देने और ऑनलाइन रिश्ते से दूरी बनाने की सलाह देती थी। हार्दिक ने नौकरी छोड़ दी थी और दिनभर मोबाइल और सोशल मीडिया में व्यस्त रहता था। आरोपी को लगता था कि उसकी बहन उसकी निजी जिंदगी में दखल दे रही है। इसी नाराजगी और गुस्से में उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया।

मां को भी मारना चाहता था

बहन की हत्या के बाद हार्दिक ने अपनी मां पर भी चाकू से हमला किया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में कहा कि उसे लगा कि बहन की हत्या के बाद वह जेल जाएगा और मां अकेली रह जाएंगी, इसलिए उसने उन्हें भी मारने की कोशिश की।

उजड़ गया पूरा परिवार

नीलिमा मूल रूप से बदायूं की रहने वाली हैं और कई साल से मुरादाबाद में रह रही थीं। उन्होंने अकेले ही अपने दोनों बच्चों को पढ़ाकर इंजीनियर बनाया था।आज स्थिति यह है कि बेटी की मौत हो चुकी है और बेटा जेल में है। घायल मां अस्पताल में भर्ती हैं और बेटी के अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हो सकीं।

पुलिस कर रही डिजिटल जांच

पुलिस अब उस इंस्टाग्राम अकाउंट की जांच कर रही है जिससे आरोपी संपर्क में था। यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं वह ऑनलाइन धोखाधड़ी या कैटफिशिंग का शिकार तो नहीं हुआ।

पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू और कार बरामद कर ली है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया

You Might Also Like

रोजगार और पर्यटन का ग्रीन कॉरिडोर बनेगा दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर

DM ने दिए निर्देश, PM दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट

निष्कासितों पर सियासत, BJP ने जताई जीत की हैट्रिक की उम्मीद

अवैध कसीनो पर छापा, 10 डांसर समेत 35 गिरफ्तार

हवालात में PRD जवान की मौत, थानाध्यक्ष समेत 4 पर कार्रवाई

TAGGED:Brother kills sister in online love disputestabs her 84 times
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article अप्रैल के पहले सप्ताह से केदारनाथ हेली सेवा टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू
Next Article ऑनलाइन प्रेम विवाद में भाई बना बहन का हत्यारा, 84 वार कर उतारा मौत के घाट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

देवभूमि में प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत, 12 किमी लंबे रोड शो में बड़ी संख्या में उमड़े लोग
Cover Story April 14, 2026
उत्तराखण्ड में BJP ने 10551, कांग्रेस ने 9869 BLA किये नियुक्त
Devbhumi News April 8, 2026
सीएम धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड, जनप्रतिनिधियों संग साझा किए विचार
उत्तराखण्ड March 29, 2026
देहरादून में ‘भारत: विश्व गुरु की राह पर’ विचार गोष्ठी आयोजित
उत्तराखण्ड March 29, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?