By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • Graphic Era लैब में होगी अब सड़कों, इमारतों और पुलों में लगी सामग्री की जांच
  • शिक्षक स्थानांतरण पर तेज करें तैयारी: धन सिंह रावत
  • आपदा प्रबंधन में तेजी, संवेदनशील इलाकों में कार्यों को मंजूरी
  • नैनीताल : परेड में ड्रिल और वेपन हैंडलिंग का SSP ने किया आकलन
  • नैनीताल:केमू बस दुर्घटना, SDRF ने किया रेस्क्यू; 1 मृत, 7 घायल
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: दिल्ली से नैनीताल आ रही महिला से लूट व दुष्कर्म का प्रयास, टैक्सी चालक 10 घंटे में गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > दिल्ली से नैनीताल आ रही महिला से लूट व दुष्कर्म का प्रयास, टैक्सी चालक 10 घंटे में गिरफ्तार
उत्तराखण्डक्राइम

दिल्ली से नैनीताल आ रही महिला से लूट व दुष्कर्म का प्रयास, टैक्सी चालक 10 घंटे में गिरफ्तार

Devbhumi Discover
Last updated: March 8, 2026 10:41 am
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून/नैनीताल

दिल्ली से नैनीताल घूमने आ रही एक महिला पर्यटक से दुष्कर्म के प्रयास और लूटपाट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी टैक्सी चालक को महज 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 5 मार्च 2026 को महिला पर्यटक दिल्ली से देहरादून होते हुए बस से हल्द्वानी पहुंची। वहां से वह ऑटो के माध्यम से काठगोदाम आई और नैनीताल जाने के लिए एक टैक्सी किराए पर ली।

रात्रि करीब 1:30 बजे वल्दियाखान के पास टैक्सी चालक ने नैनीताल जाने के बजाय वाहन को पटवाधांगर की सुनसान सड़क की ओर मोड़ दिया। महिला के विरोध करने पर चालक ने वाहन रोककर उसके साथ बदतमीजी और मारपीट की तथा दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोप है कि उसने महिला का मोबाइल फोन भी छीन लिया ताकि वह किसी को सूचना न दे सके।

घटना के बाद किसी तरह महिला ने खुद को बचाया और 6 मार्च की सुबह स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए।

पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना तल्लीताल में मुकदमा अपराध संख्या 11/2026 धारा 64/309(6)/137 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र को आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद थानाध्यक्ष तल्लीताल मनोज सिंह नयाल के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, वाहन संख्या UK04TB 5500 (वैगनआर) और जीपीएस सिस्टम की मदद से जांच करते हुए आरोपी दीपक सिंह बोरा (39 वर्ष), निवासी गुजरीड़ा फतेहपुर, थाना मुखानी को पाइन्स-भवाली रोड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने पीड़िता का मोबाइल फोन (Vivo Y100) बरामद कर लिया है और घटना में प्रयुक्त वाहन को भी कब्जे में ले लिया है।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कहा कि घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस टीम गठित की गई और 10 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि नैनीताल में पर्यटकों और महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, और ऐसे अपराध करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

शिक्षक स्थानांतरण पर तेज करें तैयारी: धन सिंह रावत

आपदा प्रबंधन में तेजी, संवेदनशील इलाकों में कार्यों को मंजूरी

नैनीताल : परेड में ड्रिल और वेपन हैंडलिंग का SSP ने किया आकलन

नैनीताल:केमू बस दुर्घटना, SDRF ने किया रेस्क्यू; 1 मृत, 7 घायल

उत्तराखंड दौरे के लिए PM मोदी को न्योता ,विकास परियोजनाओं पर CM- PM मोदी की अहम चर्चा

TAGGED:A woman travelling from Delhi to Nainitalwas robbed and raped; the taxi driver was arrested within 10 hours.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article दिल्ली से नैनीताल आ रही महिला से लूट व दुष्कर्म का प्रयास, टैक्सी चालक 10 घंटे में गिरफ्तार
Next Article टोली बैठक मे शाह ने की संगठन के प्रमुख नेताओं से चर्चा, किया मार्गदर्शन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

Graphic Era लैब में होगी अब सड़कों, इमारतों और पुलों में लगी सामग्री की जांच
शिक्षा March 27, 2026
देहरादून-हरिद्वार-ऋषिकेश कॉरिडोर होगा जाम-मुक्त
उत्तराखण्ड March 27, 2026
CM ने 242 करोड़ की योजनाओं को दी स्वीकृति
Devbhumi News March 27, 2026
रामनवमी पर CM धामी ने किया कन्या पूजन, प्रदेश की खुशहाली की कामना
उत्तराखण्ड धर्म March 27, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?