By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • Graphic Era लैब में होगी अब सड़कों, इमारतों और पुलों में लगी सामग्री की जांच
  • शिक्षक स्थानांतरण पर तेज करें तैयारी: धन सिंह रावत
  • आपदा प्रबंधन में तेजी, संवेदनशील इलाकों में कार्यों को मंजूरी
  • नैनीताल : परेड में ड्रिल और वेपन हैंडलिंग का SSP ने किया आकलन
  • नैनीताल:केमू बस दुर्घटना, SDRF ने किया रेस्क्यू; 1 मृत, 7 घायल
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: देहरादून में बोरे में मिली लाश का खुलासा, पति निकला हत्यारा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > देहरादून में बोरे में मिली लाश का खुलासा, पति निकला हत्यारा
उत्तराखण्डक्राइम

देहरादून में बोरे में मिली लाश का खुलासा, पति निकला हत्यारा

Devbhumi Discover
Last updated: March 19, 2026 12:48 pm
Devbhumi Discover
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून, 

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के माडूंवाला जंगल में बालासुंदरी मंदिर परिसर के पास 11 मार्च को प्लास्टिक के बोरे (कट्टे) में मिली अज्ञात महिला की लाश का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में दून पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए 8 जांच टीमों का गठन किया।
शुरुआती जांच में 2500 सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बावजूद कोई ठोस सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने आसपास की 30 से अधिक झुग्गी बस्तियों में सत्यापन अभियान चलाया और लगभग 5000 लोगों से पूछताछ की।
पति ने किया जुर्म स्वीकार
19 मार्च को जांच में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। संदिग्ध रंजीत शर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ में उसने अपनी पहली पत्नी रूपा की हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पारिवारिक विवाद हत्या का मुख्य कारण बना। रूपा अपने दूसरे पति को छोड़कर वापस रंजीत के पास आ गई थी और उस पर दूसरी पत्नी को छोड़ने का दबाव डाल रही थी।
5 मार्च की रात दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद रंजीत ने गला दबाकर रूपा की हत्या कर दी हत्या के बाद आरोपी ने शव को चार दिनों तक कमरे में छिपाकर रखा और 8 मार्च को उसे प्लास्टिक कट्टे में डालकर शीतला माता मंदिर के पास जंगल में फेंक दिया।
पुलिस ने आरोपी रंजीत शर्मा, निवासी सुखासन, थाना सिमरी बखायारपुर जिला सहरसा, बिहार, वर्तमान निवासी भट्टोवाला, प्रेमनगर को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम को आईजी राजीव स्वरूप और एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।
पूछताछ में सामने आया पूरा मामला
रंजीत ने बताया कि वर्ष 2009 में उसका विवाह रूपा से हुआ था। चार वर्ष पूर्व रूपा किसी अन्य पुरुष के साथ भाग गई थी। इसके बाद रंजीत ने अपने गांव में रहने वाली सुशीला से पुनर्विवाह किया।
पिछले 12 वर्षों से रंजीत देहरादून में मजदूरी कर रहा था। उसकी दूसरी पत्नी सुशीला पिछले एक वर्ष से गांव में रहती थी।
रूपा एक साल पूर्व अपने बच्चे के साथ वापस आ गई और रंजीत के सम्पर्क में आने लगी। इसके दौरान वह रंजीत पर अपनी दूसरी पत्नी को छोड़ने का दबाव डाल रही थी।
5 मार्च की रात रूपा ने रंजीत का फोन छीन लिया और उससे दूसरी पत्नी से बात न करने के लिए दबाव बनाया। इसके कारण दोनों के बीच विवाद हुआ और रंजीत ने रूपा का गला दबाकर हत्या कर दी।
रंजीत ने शव को पहले कमरे में रजाई से ढककर छिपाया और 8 मार्च को अपनी दूसरी पत्नी के देहरादून आने पर 11 माह की बच्ची को उसकी देखभाल में छोड़कर शव को कट्टे में डालकर मांवाला जंगल में मंदिर के पास फेंक दिया।
रंजीत ने बताया कि रूपा हाल ही में बिहार से देहरादून आई थी और स्थानीय लोगों को उसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। यही कारण था कि वह आश्वस्त था कि पुलिस उसकी पहचान नहीं कर पाएगी।

You Might Also Like

शिक्षक स्थानांतरण पर तेज करें तैयारी: धन सिंह रावत

आपदा प्रबंधन में तेजी, संवेदनशील इलाकों में कार्यों को मंजूरी

नैनीताल : परेड में ड्रिल और वेपन हैंडलिंग का SSP ने किया आकलन

नैनीताल:केमू बस दुर्घटना, SDRF ने किया रेस्क्यू; 1 मृत, 7 घायल

उत्तराखंड दौरे के लिए PM मोदी को न्योता ,विकास परियोजनाओं पर CM- PM मोदी की अहम चर्चा

TAGGED:The body found in a sack in Dehradunwas revealed; the husband turned out to be the murderer.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article देहरादून में बोरे में मिली लाश का खुलासा, पति निकला हत्यारा
Next Article दून मेडिकल कॉलेज में आधुनिक डायनेमिक डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन स्थापित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

Graphic Era लैब में होगी अब सड़कों, इमारतों और पुलों में लगी सामग्री की जांच
शिक्षा March 27, 2026
देहरादून-हरिद्वार-ऋषिकेश कॉरिडोर होगा जाम-मुक्त
उत्तराखण्ड March 27, 2026
CM ने 242 करोड़ की योजनाओं को दी स्वीकृति
Devbhumi News March 27, 2026
रामनवमी पर CM धामी ने किया कन्या पूजन, प्रदेश की खुशहाली की कामना
उत्तराखण्ड धर्म March 27, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?