By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • स्वस्थ बचपन और सशक्त मातृशक्ति, सशक्त उत्तराखंड की मजबूत नींवः मुख्यमंत्री धामी
  • मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नवनियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र
  • नवनियुक्त कार्मिक सेवाभाव, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ निभाएं जिम्मेदारीः सीएम
  • पिथौरागढ़ में एक्सरसाइज नोमैडिक एलिफेंट संपन्न
  • खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: उत्तराखंड में GST का बड़ा एक्शन, 150 करोड़ की चोरी का खुलासा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > उत्तराखंड में GST का बड़ा एक्शन, 150 करोड़ की चोरी का खुलासा
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में GST का बड़ा एक्शन, 150 करोड़ की चोरी का खुलासा

Devbhumi Discover
Last updated: March 20, 2026 12:01 PM
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

उत्तराखंड में अब तक की सबसे बड़ी जीएसटी कार्रवाई में विशेष जांच शाखा (SIB) ने एक बड़े औद्योगिक समूह के खिलाफ जबरदस्त शिकंजा कसते हुए करीब 150 करोड़ रुपये की कर चोरी का खुलासा किया है। ट्रांसफॉर्मर और उससे जुड़े कारोबार में सक्रिय इस ग्रुप पर हुई छापेमारी ने टैक्स चोरी के संगठित खेल को उजागर कर दिया।

छापे के दौरान मौके पर ही वसूले गए 20 करोड़

आयुक्त राज्य कर सोनिका के निर्देश पर करीब 08 घंटे चली इस कार्रवाई में अधिकारियों ने फैक्ट्री से ही 19.83 करोड़ रुपये जीएसटी जमा कराए। साथ ही 76 करोड़ रुपये से अधिक का स्टॉक सीज कर दिया गया, जिसे अब जांच पूरी होने तक हटाया नहीं जा सकेगा।

‘निल’ रिटर्न के पीछे छिपा करोड़ों का कारोबार
जांच में सामने आया कि कंपनी ने डिमर्जर के बाद पुराने यूनिट को कागजों में निष्क्रिय दिखा दिया, लेकिन असल में वही यूनिट देशभर से माल खरीदकर सप्लाई कर रही थी। हैरानी की बात यह रही कि पिछले 6-7 महीनों में 150 करोड़ से ज्यादा की खरीद के बावजूद जीएसटी पोर्टल पर लगातार ‘निल’ रिटर्न दाखिल किए गए।

देशभर में फैला था सप्लाई नेटवर्क
तमिलनाडु, महाराष्ट्र और दमन-दीव से माल मंगाकर उसे उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र तक भेजा जा रहा था। बैंक खातों में भारी लेनदेन हो रहे थे, लेकिन कागजों में कारोबार शून्य दिखाया जा रहा था।

सरकारी टेंडरों में भी खेल के संकेत
जांच में यह भी सामने आया कि बिजली वितरण निगमों और ऊर्जा विभागों को सप्लाई के दौरान कागजों में कीमत बढ़ाकर दिखाने का खेल हुआ। फैक्ट्री से बड़ी संख्या में फर्जी बिल भी बरामद किए गए हैं।

AI और डेटा एनालिसिस से खुला पूरा खेल

इस बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश करने के लिए विभाग ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एडवांस सॉफ्टवेयर और विभिन्न सरकारी डाटाबेस का इस्तेमाल किया। यहां तक कि एक डमी कंपनी बनाकर भी सूचनाएं जुटाई गईं। करीब एक महीने की निगरानी के बाद कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

इन संकेतों से गहराया शक

डिमर्जर के बाद भी संदिग्ध गतिविधियां, असामान्य बैंक लेनदेन, स्टॉक में अंतर, लंबी दूरी तक तेजी से माल ढुलाई और परिवहन के वीडियो साक्ष्य, इन सभी ने जांच एजेंसियों को अलर्ट कर दिया।

32 अफसरों की टीम ने मारा सटीक छापा

पूरी कार्रवाई जीएसटी आयुक्त सोनिका सिंह के नेतृत्व में की गई। संयुक्त आयुक्त रोशन लाल और अपर आयुक्त राकेश वर्मा के निर्देशन में 32 अधिकारियों की टीम ने तीन हिस्सों में बंटकर ऑपरेशन को अंजाम दिया।

जांच जारी, बड़े नाम आ सकते हैं सामने
फिलहाल विभाग ने कंपनी और निदेशकों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े बड़े नामों का खुलासा हो सकता है।

You Might Also Like

स्वस्थ बचपन और सशक्त मातृशक्ति, सशक्त उत्तराखंड की मजबूत नींवः मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नवनियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

नवनियुक्त कार्मिक सेवाभाव, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ निभाएं जिम्मेदारीः सीएम

पिथौरागढ़ में एक्सरसाइज नोमैडिक एलिफेंट संपन्न

खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये

TAGGED:Major GST action in Uttarakhandtheft of Rs 150 crore revealed
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article उत्तराखंड में GST का बड़ा एक्शन, 150 करोड़ की चोरी का खुलासा
Next Article तेज रफ्तार कार ने मचाया तांडव, कई वाहनों को टक्कर, चालक हिरासत में
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

वन्यजीव संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता का संदेश लेकर कोटद्वार से हरिद्वार के लिए रवाना हुई बाइक रैली
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार October 4, 2026
काशीपुर में महक क्रांति नीति की शुरुआत, 22,750 हेक्टेयर में विकसित होंगी 7 एरोमा वैलीः गणेश जोशी
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार October 4, 2026
उपभोक्ता सुरक्षा एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए यूपीसीएल का विशेष अभियान
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून October 4, 2026
सीमांत क्षेत्रों तक सरकार, विकास को नई रफ्तार, बनबसा में हुई पहली बार धामी कैबिनेट की बैठक, दर्जनों महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून October 4, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?