By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • पिथौरागढ़ में एक्सरसाइज नोमैडिक एलिफेंट संपन्न
  • खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये
  • वन्यजीव संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता का संदेश लेकर कोटद्वार से हरिद्वार के लिए रवाना हुई बाइक रैली
  • काशीपुर में महक क्रांति नीति की शुरुआत, 22,750 हेक्टेयर में विकसित होंगी 7 एरोमा वैलीः गणेश जोशी
  • उपभोक्ता सुरक्षा एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए यूपीसीएल का विशेष अभियान
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: काशीपुर में महक क्रांति नीति की शुरुआत, 22,750 हेक्टेयर में विकसित होंगी 7 एरोमा वैलीः गणेश जोशी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > काशीपुर में महक क्रांति नीति की शुरुआत, 22,750 हेक्टेयर में विकसित होंगी 7 एरोमा वैलीः गणेश जोशी
उत्तराखण्डदेहरादूनदेहरादूनराज्य समाचार

काशीपुर में महक क्रांति नीति की शुरुआत, 22,750 हेक्टेयर में विकसित होंगी 7 एरोमा वैलीः गणेश जोशी

Devbhumi Discover
Last updated: October 4, 2026 4:22 PM
Devbhumi Discover
Share
5 Min Read
SHARE

देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को काशीपुर में सगन्ध पौधा केन्द्र, परफ्यूमरी एवं सगन्ध अनुसंधान एवं विकास संस्थान (पारडी) द्वारा उत्तराखण्ड महक क्रांति नीति 2026-36 कृषक गोष्ठी एवं महक प्रचार रथ रवानगी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने कृषि यंत्रीकरण योजना के अंतर्गत लाभार्थी किसानों को चेक वितरित किए तथा मिंट की खेती के प्रचार-प्रसार के लिए महक प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में किसानों ने सगन्ध खेती से जुड़े अपने अनुभव भी साझा किए।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पारडी संस्थान की स्थापना के बाद वर्ष 2003 से अब तक राज्य के 109 एरोमा क्लस्टरों में 29,921 किसान लगभग 9,866 हेक्टेयर क्षेत्रफल में लेमनग्रास, डैमस्क रोज, मिंट, सिनेमन सहित विभिन्न सगन्ध फसलों की खेती कर रहे हैं। किसानों के खेतों में ही प्रसंस्करण की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न क्लस्टरों में 200 आसवन संयंत्र लघु उद्यम के रूप में संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज सगन्ध सेक्टर का कारोबार 120 करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पिछले दो दशकों में सगन्ध क्षेत्र की सफलता को देखते हुए राज्य सरकार ने सगन्ध फसलों के बड़े स्तर पर कृषिकरण और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड महक क्रांति नीति 2026-2036 लागू की है। नीति के प्रथम चरण में राज्य के विभिन्न जनपदों में 22,750 हेक्टेयर क्षेत्रफल में 7 एरोमा वैली विकसित की जाएंगी, जिससे करीब 91 हजार किसान लाभान्वित होंगे। मंत्री जोशी ने बताया कि नीति के तहत डैमस्क रोज वैली चमोली एवं अल्मोड़ा, तिमूर वैली पिथौरागढ़, मिंट वैली ऊधमसिंह नगर, सिनेमन वैली चंपावत एवं नैनीताल, लेमनग्रास-मिंट वैली हरिद्वार तथा लेमनग्रास वैली पौड़ी में विकसित की जाएगी।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि महक क्रांति नीति की शुरुआत ऊधमसिंह नगर में मिंट की खेती से की जा रही है। जिले में 8,000 हेक्टेयर क्षेत्रफल में मिंट वैली विकसित की जाएगी, जिससे करीब 32 हजार किसान लाभान्वित होंगे। चालू वित्तीय वर्ष में 300 हेक्टेयर भूमि में मिंट की खेती का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि नीति का उद्देश्य केवल सगन्ध फसलों का क्षेत्रफल बढ़ाना नहीं, बल्कि किसानों को उत्पादन से लेकर प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन, पैकेजिंग, ब्रांडिंग और बाजार तक पूरी वैल्यू चेन से जोड़ना है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि महक प्रचार वाहनों के माध्यम से गांव-गांव और किसान-किसान तक मिंट की वैज्ञानिक खेती, फसल प्रबंधन, आसवन, गुणवत्ता, मूल्य संवर्धन तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाई जाएगी। सरकार की प्राथमिकता किसान को बाजार उपलब्ध कराने के साथ खेती की लागत कम करना, उत्पादन एवं गुणवत्ता बढ़ाना, बेहतर मूल्य दिलाना और फसल जोखिम को कम करते हुए किसानों की आय में वास्तविक वृद्धि करना है।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि काशीपुर का एरोमा पार्क भी इसी सोच का महत्वपूर्ण हिस्सा है। सरकार का प्रयास है कि मिंट सहित सभी सगन्ध फसलों का प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन प्रदेश में ही हो तथा किसानों को उद्योग और बाजार से बेहतर तरीके से जोड़ा जाए। उन्होंने बताया कि मेन्था प्रोसेसिंग की एक बड़ी यूनिट एरोमा पार्क, काशीपुर में प्रारंभ हो चुकी है। उन्होंने मिंट किसानों से पारडी संस्थान द्वारा कराई जा रही वैज्ञानिक खेती को अपनाने, प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लेने तथा विशेषज्ञों से तकनीकी सलाह लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मिंट केवल एक फसल न रहे, बल्कि किसान की आय, रोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार बने। आज का यह अभियान उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, राज्यमंत्री अनुराधा वालिया, सचिव कृषि एस.एन. पांडेय, अपर सचिव आनंद श्रीवास्तव, निदेशक पारडी संस्थान डॉ. नृपेन्द्र चैहान, निदेशक कृषि दिनेश कुमार, निदेशक उद्यान आर.के. सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

You Might Also Like

पिथौरागढ़ में एक्सरसाइज नोमैडिक एलिफेंट संपन्न

खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये

वन्यजीव संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता का संदेश लेकर कोटद्वार से हरिद्वार के लिए रवाना हुई बाइक रैली

उपभोक्ता सुरक्षा एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए यूपीसीएल का विशेष अभियान

सीमांत क्षेत्रों तक सरकार, विकास को नई रफ्तार, बनबसा में हुई पहली बार धामी कैबिनेट की बैठक, दर्जनों महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article उपभोक्ता सुरक्षा एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए यूपीसीएल का विशेष अभियान
Next Article वन्यजीव संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता का संदेश लेकर कोटद्वार से हरिद्वार के लिए रवाना हुई बाइक रैली
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

भाजपा ने दिनेश आर्य को घोषित किया उत्तराखंड से राज्यसभा प्रत्याशी
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून October 4, 2026
कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय
उत्तराखण्ड चम्पावत देहरादून देहरादून October 4, 2026
टनकपुर दशहरा महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभाग, श्रीमद्भागवत कथा का किया श्रवण
उत्तराखण्ड चम्पावत देहरादून देहरादून राज्य समाचार October 3, 2026
दरबार साहिब पहुंचे पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून October 3, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?