By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • सेवा संकल्प अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाएं कार्यकर्ताः गणेश जोशी
  • महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण
  • सेलाकुई में बहुउद्देशीय विधिक सेवा एवं जागरूकता शिविर आयोजित
  • मुख्यमंत्री धामी ने पारंपरिक आभूषणों को ‘लोकल टू ग्लोबल’ पहचान दिलाने पर दिया जोर
  • हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: सेलाकुई में बहुउद्देशीय विधिक सेवा एवं जागरूकता शिविर आयोजित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > सेलाकुई में बहुउद्देशीय विधिक सेवा एवं जागरूकता शिविर आयोजित
उत्तराखण्डदेहरादूनदेहरादूनराज्य समाचार

सेलाकुई में बहुउद्देशीय विधिक सेवा एवं जागरूकता शिविर आयोजित

Devbhumi Discover
Last updated: September 6, 2026 4:02 PM
Devbhumi Discover
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा जय कम्युनिटी सेंटर, सेलाकुई एवं पी.एम.श्री शहीद सत्येन्द्र चैहान अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज, सेलाकुई, देहरादून में बहुउद्देशीय विधिक सेवाएं एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य न्यायाधीश, उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता, कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी एवं न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की उपस्थिति में माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर ’जिला न्यायाधीश हरीश कुमार गोयल, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय आर.के. खुल्बे, सदस्य सचिव उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल प्रदीप कुमार मणि, जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आशीष चैहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेन्द्र डोबाल सहित समस्त न्यायिक अधिकारीगण, ’बार एसोसिएशन देहरादून के अध्यक्ष अनिल कुकरेती, सचिव अजय बिष्ट एवं कार्यकारिणी सदस्य तथा जिला प्रशासन के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में संस्कृति विभाग, देहरादून के कलाकारों द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया तथा एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को जागरूक किया गया। सचिव सीमा डुंगराकोटी ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य जरूरतमंद एवं वंचित वर्ग तक न्याय एवं योजनाओं की पहुँच सुनिश्चित करना है।
इस अवसर पर मुख्य न्यायाधीश ने एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक की सराहना करते हुए कहा कि कलाकारों ने नशे के दुष्परिणामों को बहुत ही प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से आह्वान किया और नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा दिलाई कि हमारी नई पीढ़ी उड़ता पंजाब मूवी की तरह नशे में बर्बाद न हो, हमें अपने युवाओं को ड्रग से बचाना है। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को अपने बच्चों पर ध्यान देना होगा ताकि युवा नशे की चपेट में न आएं।
मुख्य न्यायाधीश ने 4 विद्यालयों को कंप्यूटर, यूपीएस व प्रिंटर, 5 विद्यालयों को आरओ वाटर प्यूरीफायर तथा वर्ष 2025-26 में कक्षा 10वीं व 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को टैबलेट प्रदान किए। जरूरतमंदों को स्कूल बैग, स्टेशनरी, ट्रैक सूट, कंबल, मेडिकल किट, महालक्ष्मी किट, बेबी किट तथा दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, बैसाखी, वॉकर एवं श्रवण यंत्र वितरित किए गए।
शिविर की स्वच्छता में सहयोग करने वाले 12 पर्यावरण मित्रों को न्यायमूर्ति द्वारा सम्मानित किया गया। सामान वितरण के उपरांत विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गये स्टॉलों का निरीक्षण किया गया। मुख्य न्यायाधीश द्वारा शिविर में लगे 40 से अधिक सरकारी विभागों एवं गैर-सरकारी संस्थाओं के स्टॉलों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान ग्राफिक एरा, सीमा डेंटल कॉलेज एवं राही नेत्रधाम द्वारा लगाए गए स्वास्थ्य शिविर का विशेष निरीक्षण किया गया, जिसमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुगर, बीपी, हीमोग्लोबिन, ईसीजी जांच एवं निःशुल्क दवा वितरण, सीमा डेंटल कॉलेज द्वारा दंत जांच एवं राही नेत्रधाम द्वारा नेत्र जांच कर जरूरतमंदों को चश्मे वितरित किए गए। ’विभिन्न विभागों द्वारा शिविर में अपनी योजनाओं और कार्यों से 2000 से अधिक लाभार्थी लाभान्वित किये गए तथा इस शिविर में लगभग 3500 से अधिक व्यक्तियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

You Might Also Like

सेवा संकल्प अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाएं कार्यकर्ताः गणेश जोशी

महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण

मुख्यमंत्री धामी ने पारंपरिक आभूषणों को ‘लोकल टू ग्लोबल’ पहचान दिलाने पर दिया जोर

हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम

आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री धामी ने पारंपरिक आभूषणों को ‘लोकल टू ग्लोबल’ पहचान दिलाने पर दिया जोर
Next Article महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

बहुउद्देशीय विधिक सेवा एवं जागरूकता शिविर का आयोजन 06 सितंबर को सेलाकुई में
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून September 5, 2026
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून और हल्द्वानी में कार्रवाई
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार September 5, 2026
शैलेश मटियानी शैक्षिक पुरस्कार से 19 शिक्षक-शिक्षिकाएं सम्मानित
Devbhumi News उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार September 5, 2026
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
Devbhumi News उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून September 5, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?