By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • सेवा संकल्प अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाएं कार्यकर्ताः गणेश जोशी
  • महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण
  • सेलाकुई में बहुउद्देशीय विधिक सेवा एवं जागरूकता शिविर आयोजित
  • मुख्यमंत्री धामी ने पारंपरिक आभूषणों को ‘लोकल टू ग्लोबल’ पहचान दिलाने पर दिया जोर
  • हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण
उत्तराखण्डदेहरादूनदेहरादूनपौड़ी-गढ़वाल

महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण

Devbhumi Discover
Last updated: September 6, 2026 5:06 PM
Devbhumi Discover
Share
4 Min Read
SHARE

पौडी। चैबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड एकेश्वर (पणखेत) के ब्लॉक सभागार में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में जन प्रतिनिधियों, स्थानीय जनता को सम्बोधित करने के साथ-साथ जन समस्याओं को सुना और मौके पर ही पर ही उनका निस्तारण करने के लिए विभागीय अधिकारियो को निर्देश भी दिया।
कैबिनेट मंत्री श्री महाराज ने श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में क्षेत्रीय जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि श्रम विभाग द्वारा आयोजित इस प्रकार की पहल से जनता की समस्याओं को मौके पर निस्तारित करने में आसानी रहती है। उन्होंने कहा कि हमारे श्रमिक भाई-बहन प्रदेश और देश के विकास की मजबूत कड़ी हैं। चाहे निर्माण कार्य हो, सड़क और भवन निर्माण हो, औद्योगिक क्षेत्र हो अथवा अन्य श्रम आधारित कार्य, श्रमिकों के परिश्रम और योगदान के बिना विकास की कल्पना नहीं की जा सकती।
श्री महाराज ने कहा कि श्रमिक केवल श्रम नहीं करता, बल्कि अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिखता है। सरकार का स्पष्ट उद्देश्य है कि श्रमिकों को उनके अधिकारों और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सरलता, पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से मिले। इसी दिशा में श्रमिकों का पंजीकरण और पंजीकरण का नवीनीकरण अत्यंत महत्वपूर्ण है। पंजीकृत श्रमिकों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने में सहायता मिलती है।
इनमें श्रमिकों और उनके परिवारों से जुड़ी शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा तथा अन्य कल्याणकारी सहायता शामिल हैं।
इसलिए मैं सभी श्रमिक भाई-बहनों से आग्रह करूंगा कि वे अपना पंजीकरण समय पर कराएं और जिनका पंजीकरण पहले से है, वे उसका नवीनीकरण भी अवश्य कराएं। इन शिविरों का सबसे बड़ा लाभ यह है कि श्रमिकों को पंजीकरण और नवीनीकरण के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। विभाग द्वारा शिविरों के माध्यम से श्रमिकों तक सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। यह सरकार की उस सोच का हिस्सा है जिसमें व्यवस्था को केवल कार्यालयों तक सीमित न रखकर उसे जनता के द्वार तक ले जाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। श्रमिकों का सम्मान और उनका कल्याण हमारी प्राथमिकताओं में शामिल है।
मैं विभागीय अधिकारियों से भी अपेक्षा करता हूँ कि शिविरों में आने वाले प्रत्येक श्रमिक को पंजीकरण एवं नवीनीकरण की प्रक्रिया की पूरी जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध कराई जाए। किसी भी श्रमिक को अनावश्यक परेशानी न हो और पात्र श्रमिकों को योजनाओं का लाभ समय पर मिले, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए। साथ ही, मैं श्रमिक भाई-बहनों से अपील करता हूँ कि वे इन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं, अपने दस्तावेजों एवं पंजीकरण की स्थिति की जानकारी रखें और सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के प्रति जागरूक रहें। अंत में, मैं एक बार फिर सभी श्रमिक भाई-बहनों को उनके अथक परिश्रम के लिए नमन करता हूँ। आपका श्रम ही हमारे प्रदेश की प्रगति की आधारशिला है। सरकार आपके सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

You Might Also Like

सेवा संकल्प अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाएं कार्यकर्ताः गणेश जोशी

सेलाकुई में बहुउद्देशीय विधिक सेवा एवं जागरूकता शिविर आयोजित

मुख्यमंत्री धामी ने पारंपरिक आभूषणों को ‘लोकल टू ग्लोबल’ पहचान दिलाने पर दिया जोर

हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम

आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सेलाकुई में बहुउद्देशीय विधिक सेवा एवं जागरूकता शिविर आयोजित
Next Article सेवा संकल्प अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाएं कार्यकर्ताः गणेश जोशी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

बहुउद्देशीय विधिक सेवा एवं जागरूकता शिविर का आयोजन 06 सितंबर को सेलाकुई में
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून September 5, 2026
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून और हल्द्वानी में कार्रवाई
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार September 5, 2026
शैलेश मटियानी शैक्षिक पुरस्कार से 19 शिक्षक-शिक्षिकाएं सम्मानित
Devbhumi News उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार September 5, 2026
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
Devbhumi News उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून September 5, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?