By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • विरासत महोत्सव में जौनसारी लोकनृत्य, सरोद वादन और जसवीर जस्सी की गायकी ने मोहा मन
  • सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता: महाराज
  • अगस्त 2025 में समिति से इस्तीफा देने वाले यशपाल-प्रीतम अब किस मुंह से उठा रहे सवालः मुन्ना सिंह  
  • अखिलेश यादव का उत्तराखण्ड के लोगों को घुसपैठिया कहना देवभूमि का अपमानः सीएम धामी
  • मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: नशा मुक्त समाज के लिए विभागीय समन्वय से चलाएं व्यापक जनजागरूकता अभियानः एडीएम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > नशा मुक्त समाज के लिए विभागीय समन्वय से चलाएं व्यापक जनजागरूकता अभियानः एडीएम
उत्तराखण्डदेहरादूनदेहरादून

नशा मुक्त समाज के लिए विभागीय समन्वय से चलाएं व्यापक जनजागरूकता अभियानः एडीएम

Devbhumi Discover
Last updated: September 9, 2026 3:13 PM
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान के निर्देशों के अनुपालन में अपर जिलाधिकारी प्रशासन स्मृता परमार की अध्यक्षता में एनडीपीएस एक्ट, 1985 में वर्णित प्राविधानों/नियमों के अंतर्गत अफीम खस-खस एवं पोस्त की खेती तथा ड्रग्स के उपयोग को पूर्णतः रोकने एवं संबंधित क्रियान्वयन के संबंध में जिला स्तरीय समिति (एनकॉर्ड) की बैठक अपर जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मादक पदार्थों के अवैध कारोबार एवं नशे के बढ़ते प्रचलन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशा केवल कानून-व्यवस्था से जुड़ा विषय नहीं है, बल्कि समाज, विशेषकर युवा पीढ़ी के भविष्य से जुड़ी गंभीर चुनौती है। इसके लिए प्रवर्तनात्मक कार्रवाई के साथ-साथ व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित किया जाना आवश्यक है।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं समाज कल्याण विभाग को समन्वित रूप से मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जनजागरूकता अभियान संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में नियमित रूप से कार्यशालाएं, जागरूकता कार्यक्रम एवं संवाद सत्र आयोजित किए जाएं, ताकि छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों एवं इससे बचाव के उपायों की जानकारी दी जा सके।
पुलिस विभाग को जनपद के नशा प्रभावित एवं संवेदनशील हॉटस्पॉट क्षेत्रों की जीआईएस मैपिंग करने के निर्देश दिए गए। साथ ही ऐसे क्षेत्रों की नियमित निगरानी करते हुए नशे के अवैध कारोबार एवं मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। वहीं आबकारी विभाग को पोस्त की खेती पर प्रभावी प्रतिबन्ध हेतु सम्बन्धित क्षेत्रो में नियमित छापेमारी के निर्देश दिए गए।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने कहा कि नशे के कारोबार से जुड़े नेटवर्क पर कार्रवाई के साथ-साथ नशे की गिरफ्त में आए व्यक्तियों को चिन्हित कर आवश्यकतानुसार स्वास्थ्य एवं सामाजिक पुनर्वास से संबंधित सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में भी विभागीय समन्वय से कार्य किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को निरंतर, प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाया जाए।
उन्होंने सभी संबंधित विभागों को अपने-अपने स्तर पर की जा रही कार्रवाई एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों की नियमित समीक्षा करने तथा आपसी समन्वय से ठोस कार्ययोजना के आधार पर कार्य करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 मनोज कुमार शर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी अंकित कंडारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल, आबकारी निरीक्षण शिव प्रसाद व्यास सहित शिक्षा, पुलिस, स्वास्थ्य, आबकारी एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

विरासत महोत्सव में जौनसारी लोकनृत्य, सरोद वादन और जसवीर जस्सी की गायकी ने मोहा मन

सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता: महाराज

अगस्त 2025 में समिति से इस्तीफा देने वाले यशपाल-प्रीतम अब किस मुंह से उठा रहे सवालः मुन्ना सिंह  

अखिलेश यादव का उत्तराखण्ड के लोगों को घुसपैठिया कहना देवभूमि का अपमानः सीएम धामी

मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article उत्तराखंड में दिसंबर 2026 तक पुराने कचरे और डंपसाइट रेमेडिएशन में तेजी लाने का लक्ष्य
Next Article ऋण फर्जीवाड़े के प्रकरणों पर जिला प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए एसआईटी जांच और कार्रवाई के निर्देश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

शिमला बाईपास पर 20 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, पौंधा में 30-40 बीघा जमीन पर प्लॉटिंग सील
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार October 24, 2026
बौराड़ी स्टेडियम में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग से मचा हड़कंप
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार October 24, 2026
राज्यपाल ने किए केदारनाथ और बदरीनाथ के दर्शन, प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि के लिए की कामना
उत्तराखण्ड चमोली देवभूमि दर्शन देहरादून देहरादून बद्रीनाथ राज्य समाचार रुद्रप्रयाग October 24, 2026
दिव्यांगजनों के लिए रोजगार के नए अवसर, 23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार October 23, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?