By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • विरासत महोत्सव में जौनसारी लोकनृत्य, सरोद वादन और जसवीर जस्सी की गायकी ने मोहा मन
  • सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता: महाराज
  • अगस्त 2025 में समिति से इस्तीफा देने वाले यशपाल-प्रीतम अब किस मुंह से उठा रहे सवालः मुन्ना सिंह  
  • अखिलेश यादव का उत्तराखण्ड के लोगों को घुसपैठिया कहना देवभूमि का अपमानः सीएम धामी
  • मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: अगस्त 2025 में समिति से इस्तीफा देने वाले यशपाल-प्रीतम अब किस मुंह से उठा रहे सवालः मुन्ना सिंह  
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > अगस्त 2025 में समिति से इस्तीफा देने वाले यशपाल-प्रीतम अब किस मुंह से उठा रहे सवालः मुन्ना सिंह  
उत्तराखण्डदेहरादूनदेहरादूनराज्य समाचार

अगस्त 2025 में समिति से इस्तीफा देने वाले यशपाल-प्रीतम अब किस मुंह से उठा रहे सवालः मुन्ना सिंह  

Devbhumi Discover
Last updated: October 24, 2026 6:42 PM
Devbhumi Discover
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व विधायक मुन्ना सिंह चैहान ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और कांग्रेस नेताओं ने गैरसैंण (भराड़ीसैंण) विधानसभा सत्र व कार्यमंत्रणा समिति की बैठक को लेकर दिए गए बयानों पर पलटवार करते हुए स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार गैरसैंण की गरिमा, जनभावनाओं और पर्वतीय विकास के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कांग्रेस को गैरसैंण के प्रति अचानक उपजे इस घड़ियाली प्रेम के बजाय अपने गिरते राजनीतिक वजूद की चिंता करनी चाहिए। चैहान ने कहा कि धामी सरकार ने गैरसैंण को केवल बयानों तक सीमित न रखकर धरातल पर काम किए हैं। भाजपा सरकार ने इसे ग्रीष्मकालीन राजधानी का दर्जा दिया, विकास के लिए बजट का प्रावधान किया तथा सड़क, पेयजल और प्रशासनिक बुनियादी ढाँचे को मजबूत करने की दिशा में कदम उठाए। साथ ही, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जैसे आयोजनों के माध्यम से गैरसैंण को व्यापक पहचान दिलाने का प्रयास किया है।
मुन्ना सिंह चैहान ने कहा कि जब भी राज्य सरकार गैरसैंण में विधानसभा का सत्र आयोजित करती है, तब कांग्रेस नेता चर्चा में भाग लेने के बजाय केवल वॉकआउट, हंगामा और अनर्गल बयानबाजी का रास्ता चुनते हैं। मार्च 2026 के बजट सत्र में भी कांग्रेस ने सदन के भीतर और बाहर केवल हंगामा किया। अब 27 और 28 अक्टूबर को होने जा रहे सत्र से पहले भी कांग्रेस जनहित के मुद्दों से भागने के लिए रोज नए बहाने गढ़ रही है। उन्होंने कहा कि केवल सत्र की अवधि पर बेवजह विरोध जताने के बजाय कांग्रेस को गैरसैंण के विकास, स्थानीय समस्याओं और जनहित के मुद्दों पर सदन में ठोस और सकारात्मक सुझाव देने चाहिए।
उन्होंने कहा कि गैरसैंण को लेकर सवाल उठाने वाले कांग्रेस नेता यशपाल आर्य और प्रीतम सिंह को अपने पुराने रुख पर भी जवाब देना चाहिए। अगस्त 2025 में दोनों ने विधानसभा की कार्यमंत्रणा समिति से इस्तीफा दिया था, लेकिन आज सत्र की अवधि और बैठक देहरादून में आयोजित करने पर सवाल उठा रहे हैं। चैहान ने स्पष्ट किया कि विधायी एवं प्रशासनिक सहूलियत और सभी दलीय नेताओं की समयबद्ध उपस्थिति के लिए व्यावहारिक निर्णय लिए जाते हैं। कांग्रेस को प्रक्रियात्मक मुद्दों पर राजनीति करने के बजाय यह बताना चाहिए कि गैरसैंण के विकास के लिए उसने क्या ठोस पहल की। जनता को केवल विरोध नहीं, बल्कि जवाबदेही और धरातल पर परिणाम चाहिए।  भाजपा विधायक ने कहा कि कांग्रेस की तथाकथित परिवर्तन रैलियां पूरी तरह फ्लॉप साबित हो रही हैं। जनसमर्थन न मिलने से घबराए कांग्रेसी नेता अब अपनी विफलता का ठीकरा सरकार और विधानसभा सचिवालय के सिर फोड़ने का असफल प्रयास कर रहे हैं।
मुन्ना सिंह चैहान ने स्पष्ट किया कि भाजपा सरकार द्वारा घोषित विकास योजनाओं और कार्यक्रमों का आकलन उनके वास्तविक धरातलीय क्रियान्वयन के आधार पर होना चाहिए। कम समय का बहाना बनाने वाली कांग्रेस बताए कि जब वह सत्ता में थी, तब उसने गैरसैंण के साथ क्या न्याय किया था? कांग्रेस केवल सड़क से लेकर सदन तक ड्रामा कर सकती है, जबकि भाजपा सरकार गैरसैंण के सर्वांगीण विकास के लिए धरातल पर काम कर रही है। उत्तराखंड की जागरूक जनता कांग्रेस के इस दोहरे चरित्र और भागने की राजनीति को भली-भांति समझती है।

You Might Also Like

विरासत महोत्सव में जौनसारी लोकनृत्य, सरोद वादन और जसवीर जस्सी की गायकी ने मोहा मन

सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता: महाराज

अखिलेश यादव का उत्तराखण्ड के लोगों को घुसपैठिया कहना देवभूमि का अपमानः सीएम धामी

मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

शिमला बाईपास पर 20 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, पौंधा में 30-40 बीघा जमीन पर प्लॉटिंग सील

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article अखिलेश यादव का उत्तराखण्ड के लोगों को घुसपैठिया कहना देवभूमि का अपमानः सीएम धामी
Next Article सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता: महाराज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

बौराड़ी स्टेडियम में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग से मचा हड़कंप
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार October 24, 2026
राज्यपाल ने किए केदारनाथ और बदरीनाथ के दर्शन, प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि के लिए की कामना
उत्तराखण्ड चमोली देवभूमि दर्शन देहरादून देहरादून बद्रीनाथ राज्य समाचार रुद्रप्रयाग October 24, 2026
दिव्यांगजनों के लिए रोजगार के नए अवसर, 23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार October 23, 2026
उत्तराखण्ड वित्त सेवा संवर्ग के छह अधिकारियों का चयन वेतनमान में हुयी पदोन्नति
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून October 23, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?