By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • स्वरोजगार के विकास में जलागम दे रहा सहयोगः जलागम मंत्री
  • मानदेय बढ़ाए जाने की घोषणा पर मुख्यमंत्री का जताया आभार
  • तीन करोड़ रुपये तक की सहायता और आसान अनुमति से फिल्म निर्माताओं को लुभा रहा उत्तराखंड
  • राष्ट्र प्रथम, संगठन प्रथम और अंत्योदय का संकल्प ही भाजपा की पहचानः राजनाथ सिंह
  • भाजपा कार्यसमिति की बैठक में हर मोर्चे को एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: पैसों के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > पैसों के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार
उत्तराखण्डक्राइमदेहरादूनदेहरादूनराज्य समाचार

पैसों के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार

Devbhumi Discover
Last updated: October 6, 2026 5:08 PM
Devbhumi Discover
Share
5 Min Read
SHARE

देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र के तपोवन स्थित विष्णुलोक कॉलोनी में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक घर में बुजुर्ग दंपत्ति और एक महिला की हत्या कर दी गई। वारदात के बाद मौके से भाग रहे आरोपी को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान राजकुमार पुत्र वीरेंद्र सिंह, निवासी इंद्रेश नगर, सहारनपुर चौक, थाना कोतवाली नगर, देहरादून के रूप में हुई है। उसका मूल निवास बांदा, थाना किरतपुर, जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश बताया गया है।

Contents
दो साल से घर में करता था प्लंबिंग का कामसीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिसमृतकों का विवरणगिरफ्तार आरोपीबरामदगी

पुलिस के अनुसार मंगलवार 6 अक्टूबर 2026 को अपराह्न करीब 3:10 बजे कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना रायपुर को सूचना मिली कि तपोवन क्षेत्र की विष्णुलोक कॉलोनी में एक व्यक्ति घर में चोरी करते हुए पकड़ा गया है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रायपुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहां स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति को पकड़ रखा था।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने घर में रहने वाले बुजुर्ग दंपत्ति और एक महिला पर पेचकस से हमला किया है। पुलिस ने घर के अंदर जाकर देखा तो रजनी कपूर (75), उनके पति रमेश कपूर (80) और तिलया देवी उर्फ शीला (48) लहूलुहान अवस्था में अचेत पड़े थे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से तीनों को तत्काल कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने घटनास्थल से वारदात में प्रयुक्त पेचकस बरामद किया है। वहीं आरोपी के पास से एक सोने की चेन भी बरामद होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

दो साल से घर में करता था प्लंबिंग का काम

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह प्लंबर का काम करता है और पिछले करीब दो वर्षों से बुजुर्ग दंपत्ति के घर पर प्लंबिंग का काम करने के लिए आता-जाता था। मंगलवार को भी बुजुर्ग दंपत्ति ने उसे प्लंबिंग का काम करने के लिए अपने घर बुलाया था।

पुलिस के मुताबिक काम पूरा होने के बाद पैसों के लेन-देन को लेकर आरोपी की बुजुर्ग दंपत्ति से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने अपने पास रखे पेचकस से बुजुर्ग दंपत्ति पर हमला कर दिया।

इसी दौरान पड़ोस के घर में काम करने वाली महिला तिलया देवी उर्फ शीला ने बुजुर्ग दंपत्ति की आवाज सुनी और बीच-बचाव के लिए वहां पहुंची। आरोप है कि आरोपी ने उस पर भी पेचकस से हमला कर दिया, जिससे उसकी भी मौत हो गई।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून समेत पुलिस के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक और फील्ड यूनिट की टीम को मौके पर बुलाकर घटनास्थल की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कराई गई तथा महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए।

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। प्रारंभिक फुटेज में आरोपी बुजुर्ग दंपत्ति के घर की ओर अकेले जाते हुए दिखाई दिया है। पुलिस अन्य कैमरों की फुटेज का भी गहनता से विश्लेषण कर रही है।

मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना रायपुर में हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

मृतकों का विवरण

1. रजनी कपूर (75 वर्ष)
पत्नी रमेश चंद्र कपूर, निवासी लेन नंबर-दो, विष्णुलोक कॉलोनी, तपोवन रोड, थाना रायपुर, देहरादून।

2. रमेश कपूर (80 वर्ष)
पुत्र स्वर्गीय द्वारिका दास कपूर, निवासी उपरोक्त।

3. तिलया देवी उर्फ शीला (48 वर्ष)
पत्नी स्वर्गीय पवन राम, निवासी बिहारी बस्ती, विद्या विहार, थाना रायपुर, देहरादून।

गिरफ्तार आरोपी

राजकुमार पुत्र वीरेंद्र सिंह
निवासी इंद्रेश नगर, सहारनपुर चौक के पास, थाना कोतवाली नगर, देहरादून।
मूल निवासी—बांदा, थाना किरतपुर, जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश।

बरामदगी

  • घटना में प्रयुक्त पेचकस।
  • एक सोने की चेन।

You Might Also Like

स्वरोजगार के विकास में जलागम दे रहा सहयोगः जलागम मंत्री

मानदेय बढ़ाए जाने की घोषणा पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

तीन करोड़ रुपये तक की सहायता और आसान अनुमति से फिल्म निर्माताओं को लुभा रहा उत्तराखंड

राष्ट्र प्रथम, संगठन प्रथम और अंत्योदय का संकल्प ही भाजपा की पहचानः राजनाथ सिंह

भाजपा कार्यसमिति की बैठक में हर मोर्चे को एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article वन्दे मातरम कैंप का सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, व्यक्तित्व विकास एवं युवा सहभागिता के साथ समापन
Next Article मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

मालदेवता-टिहरी रोड पर अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ एमडीडीए की कार्रवाई, 3-4 बीघा भूमि पर की गई सीलिंग
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 21, 2026
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों के लिए प्रदान की 155.96 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 21, 2026
जनगणना तैयारियों के तहत देहरादून में स्वगणना जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 21, 2026
गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर निकला भव्य नगर कीर्तन, गुरबाणी से गूंज उठी द्रोणनगरी
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 21, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?