By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • भाजपा कार्यसमिति की बैठक में हर मोर्चे को एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य
  • मालदेवता-टिहरी रोड पर अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ एमडीडीए की कार्रवाई, 3-4 बीघा भूमि पर की गई सीलिंग
  • मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों के लिए प्रदान की 155.96 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • जनगणना तैयारियों के तहत देहरादून में स्वगणना जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर निकला भव्य नगर कीर्तन, गुरबाणी से गूंज उठी द्रोणनगरी
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: मालदेवता-टिहरी रोड पर अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ एमडीडीए की कार्रवाई, 3-4 बीघा भूमि पर की गई सीलिंग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > मालदेवता-टिहरी रोड पर अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ एमडीडीए की कार्रवाई, 3-4 बीघा भूमि पर की गई सीलिंग
उत्तराखण्डदेहरादूनदेहरादूनराज्य समाचार

मालदेवता-टिहरी रोड पर अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ एमडीडीए की कार्रवाई, 3-4 बीघा भूमि पर की गई सीलिंग

Devbhumi Discover
Last updated: November 21, 2026 6:28 PM
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण एवं अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मालदेवता क्षेत्र में सीलिंग की कार्रवाई की है। प्राधिकरण की टीम ने केशरवाला, मालदेवता, टिहरी रोड, देहरादून में लगभग 3 से 4 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग के मामले में यह कार्रवाई की। प्राधिकरण से प्राप्त जानकारी के अनुसार हरीश बिष्ट, आर्यन वालिया, सागर राणा एवं कुलदीप सिंह द्वारा संबंधित स्थल पर भूमि का डिमार्केशन कर प्लॉटिंग का कार्य किया जा रहा था। इस संबंध में प्राधिकरण की ओर से उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम के अंतर्गत वाद योजित किया गया। प्राधिकरण द्वारा संबंधित पक्ष को नियमानुसार प्रक्रिया के तहत कार्रवाई के दायरे में लिया गया, लेकिन अब तक विपक्षी पक्ष की ओर से प्लॉटिंग के संबंध में कोई स्वीकृति अथवा आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। इसके बाद प्राधिकरण ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए स्थल को सील कर दिया।एमडीडीए ने आमजन से अपील की है कि किसी भी भूमि या भूखंड में निवेश करने से पहले संबंधित विभागों से उसकी वैधता की पुष्टि अवश्य करें, ताकि अनधिकृत कॉलोनियों और प्लॉटिंग के नाम पर होने वाली संभावित धोखाधड़ी से बचा जा सके। एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में बिना मानचित्र स्वीकृति और आवश्यक अनुमति के की जा रही प्लॉटिंग एवं निर्माण गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। आमजन को भी किसी भूखंड की खरीदारी से पहले उसकी वैधता, प्राधिकरण की स्वीकृति और संबंधित अभिलेखों की जांच अवश्य करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अनधिकृत प्लॉटिंग से न केवल नियोजित विकास प्रभावित होता है, बल्कि आम नागरिकों को भी भविष्य में कानूनी और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। प्राधिकरण का उद्देश्य देहरादून में सुनियोजित विकास सुनिश्चित करना है। इसके लिए अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। एमडीडीए के सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृति की जा रही प्लॉटिंग और अवैध निर्माण को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी संबंधित अधिकारियों को ऐसे मामलों में नियमित निगरानी और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। आमजन से अपील है कि भूमि या भूखंड खरीदने से पहले उसकी वैधता और प्राधिकरण से स्वीकृत मानचित्र की जांच अवश्य करें।

You Might Also Like

भाजपा कार्यसमिति की बैठक में हर मोर्चे को एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों के लिए प्रदान की 155.96 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

जनगणना तैयारियों के तहत देहरादून में स्वगणना जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर निकला भव्य नगर कीर्तन, गुरबाणी से गूंज उठी द्रोणनगरी

मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार पहुंचकर योगी आदित्यनाथ की माता को दी श्रद्धांजलि

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों के लिए प्रदान की 155.96 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
Next Article भाजपा कार्यसमिति की बैठक में हर मोर्चे को एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

आईएफएफआई-2026 में उत्तराखंड पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 21, 2026
एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल का अनोखा अंदाज, डबल हेलमेट वालों को फूल और नियम तोड़ने वालों को समझाया
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 20, 2026
विभाग अपनी परिसंपत्ति प्रबंधन योजना को सुव्यवस्थित एवं सुदृढ़ तरीके से करें तैयार
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 20, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 20, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?