By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • भाजपा कार्यसमिति की बैठक में हर मोर्चे को एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य
  • मालदेवता-टिहरी रोड पर अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ एमडीडीए की कार्रवाई, 3-4 बीघा भूमि पर की गई सीलिंग
  • मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों के लिए प्रदान की 155.96 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • जनगणना तैयारियों के तहत देहरादून में स्वगणना जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर निकला भव्य नगर कीर्तन, गुरबाणी से गूंज उठी द्रोणनगरी
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: आईएफएफआई-2026 में उत्तराखंड पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > आईएफएफआई-2026 में उत्तराखंड पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र
उत्तराखण्डदेहरादूनदेहरादूनराज्य समाचार

आईएफएफआई-2026 में उत्तराखंड पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र

Devbhumi Discover
Last updated: November 21, 2026 2:07 PM
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून। गोवा में आयोजित 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह (आईएफएफआई)-2026 के अंतर्गत आयोजित वेव्स फिल्म बाजार 2026 में उत्तराखंड पवेलियन देशी-विदेशी फिल्मकारों एवं फिल्म उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। पवेलियन में बड़ी संख्या में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्देशक, निर्माता तथा फिल्म उद्योग से जुड़े प्रतिनिधि पहुंच रहे हैं और उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग की संभावनाओं एवं राज्य की फिल्म नीति में विशेष रुचि दिखा रहे हैं। आज भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव चंचल कुमार ने उत्तराखंड पवेलियन का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड की फिल्म नीति की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड की फिल्म नीति भारत के अन्य राज्यों की तुलना में सबसे बेहतरीन है। उन्होंने प्रदेश के खूबसूरत प्राकृतिक शूटिंग लोकेशंस की भी विशेष प्रशंसा करते हुए कहा कि उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग के लिए बेहद शानदार एवं आकर्षक लोकेशंस उपलब्ध हैं। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा फिल्म शूटिंग को प्रोत्साहित करने तथा फिल्मकारों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में तैयार की गई उत्तराखंड फिल्म पॉलिसी-2024 की वेव्स फिल्म बाजार-2026 में देश-विदेश से पहुंचे फिल्मकारों, निर्देशकों, निर्माताओं, फिल्म उद्योग के प्रतिनिधियों एवं अन्य आगंतुकों द्वारा सराहना की जा रही है। पवेलियन में पहुंच रहे प्रतिनिधि फिल्म नीति के प्रावधानों, शूटिंग के लिए उपलब्ध सुविधाओं एवं राज्य सरकार द्वारा दिए जा रहे प्रोत्साहनों में विशेष रुचि दिखा रहे हैं। उत्तराखंड के खूबसूरत प्राकृतिक शूटिंग लोकेशंस और फिल्म निर्माण के अनुकूल वातावरण को लेकर भी आगंतुकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
उल्लेखनीय है कि 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह (आईएफएफआइ)-2026 का विधिवत शुभारंभ गत दिवस दीप प्रज्वलन के साथ आयोजित समारोह में गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रसार भारती के अध्यक्ष प्रसून जोशी एवं समारोह निदेशक आशुतोष गोवारिकर सहित प्रसिद्ध अभिनेता कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री साई पल्लवी भी उपस्थित रहे। संयुक्त निदेशक एवं नोडल अधिकारी, उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के.एस. चैहान ने कहा कि आईएफएफआइ-2026 में उत्तराखंड पवेलियन को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया प्रदेश के लिए उत्साहजनक है। देशी-विदेशी फिल्मकारों की बढ़ती रुचि से उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग की संभावनाओं को नए आयाम मिलेंगे। परिषद का उद्देश्य उत्तराखंड को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माण के एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करना तथा फिल्म पर्यटन के माध्यम से प्रदेश में स्थानीय रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के प्रतिनिधि के रूप में संयुक्त निदेशक एवं नोडल अधिकारी  के.एस. चैहान तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी चेतन कुमार पाण्डेय उपस्थित रहे।

You Might Also Like

भाजपा कार्यसमिति की बैठक में हर मोर्चे को एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य

मालदेवता-टिहरी रोड पर अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ एमडीडीए की कार्रवाई, 3-4 बीघा भूमि पर की गई सीलिंग

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों के लिए प्रदान की 155.96 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

जनगणना तैयारियों के तहत देहरादून में स्वगणना जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर निकला भव्य नगर कीर्तन, गुरबाणी से गूंज उठी द्रोणनगरी

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल का अनोखा अंदाज, डबल हेलमेट वालों को फूल और नियम तोड़ने वालों को समझाया
Next Article मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार पहुंचकर योगी आदित्यनाथ की माता को दी श्रद्धांजलि
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार पहुंचकर योगी आदित्यनाथ की माता को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 21, 2026
एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल का अनोखा अंदाज, डबल हेलमेट वालों को फूल और नियम तोड़ने वालों को समझाया
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 20, 2026
विभाग अपनी परिसंपत्ति प्रबंधन योजना को सुव्यवस्थित एवं सुदृढ़ तरीके से करें तैयार
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 20, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 20, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?