By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • विरासत महोत्सव में जौनसारी लोकनृत्य, सरोद वादन और जसवीर जस्सी की गायकी ने मोहा मन
  • सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता: महाराज
  • अगस्त 2025 में समिति से इस्तीफा देने वाले यशपाल-प्रीतम अब किस मुंह से उठा रहे सवालः मुन्ना सिंह  
  • अखिलेश यादव का उत्तराखण्ड के लोगों को घुसपैठिया कहना देवभूमि का अपमानः सीएम धामी
  • मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: अखिलेश यादव का उत्तराखण्ड के लोगों को घुसपैठिया कहना देवभूमि का अपमानः सीएम धामी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > अखिलेश यादव का उत्तराखण्ड के लोगों को घुसपैठिया कहना देवभूमि का अपमानः सीएम धामी
उत्तराखण्डदेहरादूनदेहरादूनराज्य समाचार

अखिलेश यादव का उत्तराखण्ड के लोगों को घुसपैठिया कहना देवभूमि का अपमानः सीएम धामी

Devbhumi Discover
Last updated: October 24, 2026 6:38 PM
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के एक कथित बयान को लेकर उत्तराखंड में राजनीति तेज हो गई। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अखिलेश यादव के उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कहे जाने वाले बयान पर कड़ा प्रहार किया है। सीएम धामी ने कहा कि अखिलेश यादव का उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कहना देवभूमि के स्वाभिमान और हमारे संघर्ष का अपमान है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोग इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। वहीं इसी बहाने सीएम धामी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि क्या कांग्रेस अपने राजनीतिक सहयोगी अखिलेश यादव के इस बयान का समर्थन करती है? क्या उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कहना कांग्रेस को स्वीकार है? कांग्रेस को देवभूमि की जनता को जवाब देना चाहिए।
गौर हो कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कथित बयान पर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार किया है। सीएम धामी ने अखिलेश यादव के बयान पर सोशल मीडिया हैंडल श्एक्सश् पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। सीएम धामी ने अखिलेश यादव द्वारा उत्तराखंड के लोगों के संदर्भ में दिए गए बयान को देवभूमि के स्वाभिमान और राज्य के आंदोलनकारियों के संघर्ष का अपमान बताया। कहा कि अखिलेश यादव ने उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कहना देवभूमि के स्वाभिमान और हमारे संघर्ष का अपमान है।
सीएम धामी ने कहा कि अखिलेश यादव का उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कहना देवभूमि के स्वाभिमान और हमारे संघर्ष का अपमान है। उत्तराखंड के लोग इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। सीएम धामी ने इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तराखंड के लोग यह भी नहीं भूले हैं कि जब अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, तब उत्तराखंड राज्य की मांग कर रहे आंदोलनकारियों पर मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा में गोलियां चलाई गई। उस दौरान आंदोलनकारियों पर अत्याचार हुआ था। उन्होंने आगे कहा कि पिता के शासनकाल में उत्तराखंड के आंदोलनकारियों पर गोलियां चलीं और आज पुत्र उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कह रहे हैं। उत्तराखंड के लोग अपने संघर्ष और बलिदान को कभी नहीं भूल सकते। सीएम धामी ने इस मुद्दे पर कांग्रेस को भी जमकर घेरा है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या कांग्रेस अपने राजनीतिक सहयोगी अखिलेश यादव के इस बयान का समर्थन करती है? क्या उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कहना कांग्रेस को स्वीकार है? कांग्रेस को देवभूमि की जनता को जवाब देना चाहिए। बता दें कि अखिलेश यादव का यह बयान कथित तौर पर उत्तर प्रदेश में रह रहे उत्तराखंड मूल के लोगों को लेकर दिया, जिसके बाद से भारतीय जनता पार्टी लगातार समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर हमलावर है।

You Might Also Like

विरासत महोत्सव में जौनसारी लोकनृत्य, सरोद वादन और जसवीर जस्सी की गायकी ने मोहा मन

सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता: महाराज

अगस्त 2025 में समिति से इस्तीफा देने वाले यशपाल-प्रीतम अब किस मुंह से उठा रहे सवालः मुन्ना सिंह  

मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

शिमला बाईपास पर 20 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, पौंधा में 30-40 बीघा जमीन पर प्लॉटिंग सील

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
Next Article अगस्त 2025 में समिति से इस्तीफा देने वाले यशपाल-प्रीतम अब किस मुंह से उठा रहे सवालः मुन्ना सिंह  
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

बौराड़ी स्टेडियम में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग से मचा हड़कंप
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार October 24, 2026
राज्यपाल ने किए केदारनाथ और बदरीनाथ के दर्शन, प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि के लिए की कामना
उत्तराखण्ड चमोली देवभूमि दर्शन देहरादून देहरादून बद्रीनाथ राज्य समाचार रुद्रप्रयाग October 24, 2026
दिव्यांगजनों के लिए रोजगार के नए अवसर, 23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार October 23, 2026
उत्तराखण्ड वित्त सेवा संवर्ग के छह अधिकारियों का चयन वेतनमान में हुयी पदोन्नति
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून October 23, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?