By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • मसूरी विन्टरलाइन कार्निवाल के भव्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने शुरू की तैयारियां
  • खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैंम्पियनशिप ट्रॉफी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता स्थगित
  • मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में यूपीसीएल एवं पिटकुल की समीक्षा बैठक आयोजित
  • व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित, पांच प्रस्तावों को मिली मंजूरी
  • राज्यपाल ने हरिद्वार में 52वें अखिल भारतीय प्राच्यविद्या सम्मेलन का उद्घाटन किया
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: हरिद्वार में तीन अनधिकृत निर्माण सील, नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाईः अपर आवास आयुक्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > हरिद्वार में तीन अनधिकृत निर्माण सील, नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाईः अपर आवास आयुक्त
उत्तराखण्डदेहरादूनदेहरादूनराज्य समाचारहरिद्वार

हरिद्वार में तीन अनधिकृत निर्माण सील, नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाईः अपर आवास आयुक्त

Devbhumi Discover
Last updated: October 28, 2026 4:41 PM
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून। उत्तराखण्ड आवास विकास परिषद द्वारा अनधिकृत निर्माणों के विरुद्ध संचालित अभियान के अंतर्गत हरिद्वार में तीन अनधिकृत निर्माणों को सील किया गया। यह कार्रवाई परिषद के अपर आवास आयुक्त दिनेश प्रताप सिंह द्वारा पारित सीलिंग आदेशों के अनुपालन में की गई।
परिषद की प्रर्वतन टीम द्वारा हरिद्वार के रानीपुर मोड़ स्थित राजेन्द्र अग्रवाल के बेसमेंट में किए गए निर्माण को सील किया गया। इसके अतिरिक्त शिवालिक नगर, हरिद्वार में प्रदीप चैहान के चार मंजिले भवन तथा श्री पंकज चैहान के दो तल के भवन को भी सील किया गया। निर्माणकर्ताओं को पूर्व में नियमानुसार शमन की कार्रवाई करने तथा अनधिकृत निर्माण के संबंध में आवश्यक कदम उठाने के पर्याप्त अवसर प्रदान किए गए थे। इसके बावजूद उनके द्वारा शमन हेतु आवेदन प्रस्तुत नहीं किया गया तथा निर्माण कार्य जारी रखा गया। इस पर नियमानुसार प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए उक्त निर्माणों को सील किया गया। इस संबंध में अपर आवास आयुक्त डीपी  सिंह ने स्पष्ट किया कि मानचित्र स्वीकृति के बिना किए जा रहे अनधिकृत निर्माणों के विरुद्ध सीलिंग एवं ध्वस्तीकरण की कार्रवाई नियमानुसार निरंतर जारी रहेगी।
उन्होंने कहा कि भवन निर्माण संबंधी नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करना परिषद की प्राथमिकता है। किसी भी निर्माणकर्ता को बिना आवश्यक स्वीकृति के निर्माण कार्य करने अथवा नियमों का उल्लंघन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि अनधिकृत निर्माणों के मामलों में यदि किसी कार्मिक की संलिप्तता अथवा लापरवाही पाई जाती है, तो संबंधित कार्मिक के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। परिषद द्वारा अनधिकृत निर्माणों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा नियोजित विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रवर्तन कार्रवाई को प्राथमिकता दी जा रही है।
आज हुई सीलिंग की कार्रवाई के दौरान विनोद कुमार चैहान, प्रभारी अधिशासी अभियन्ता, आकांक्षा चैहान, सहायक अभियन्ता, अनुज कुमार सैनी, कनिष्ठ अभियन्ता, पवन तथा पीआरडी जवान उमेश कुमार उपस्थित रहे। उत्तराखण्ड आवास विकास परिषद ने समस्त निर्माणकर्ताओं से अपील की है कि वे निर्माण कार्य प्रारम्भ करने से पूर्व सक्षम प्राधिकारी से मानचित्र स्वीकृत कराना सुनिश्चित करें तथा स्वीकृत मानचित्र एवं प्रचलित भवन निर्माण नियमों के अनुरूप ही निर्माण करें। नियमों का उल्लंघन किए जाने की स्थिति में संबंधित निर्माण के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

मसूरी विन्टरलाइन कार्निवाल के भव्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने शुरू की तैयारियां

खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैंम्पियनशिप ट्रॉफी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता स्थगित

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में यूपीसीएल एवं पिटकुल की समीक्षा बैठक आयोजित

व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित, पांच प्रस्तावों को मिली मंजूरी

राज्यपाल ने हरिद्वार में 52वें अखिल भारतीय प्राच्यविद्या सम्मेलन का उद्घाटन किया

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मिठाई की दुकानों पर निर्माण और अवसान तिथि लिखने के निर्देश, स्कूलों के भोजन की भी जांच, नियमों की अनदेखी पर नोटिस जारी
Next Article मौसम संबंधी सटीक आंकड़े प्रभावी आपदा प्रबंधन के लिए महत्वपूर्णः प्रकाश चंद्र
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार October 29, 2026
मौसम संबंधी सटीक आंकड़े प्रभावी आपदा प्रबंधन के लिए महत्वपूर्णः प्रकाश चंद्र
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार October 28, 2026
मिठाई की दुकानों पर निर्माण और अवसान तिथि लिखने के निर्देश, स्कूलों के भोजन की भी जांच, नियमों की अनदेखी पर नोटिस जारी
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार October 28, 2026
सदन में हंगामे के बीच 7844.18 करोड़ का अनुपूरक बजट और 10 विधेयक पारित
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार October 28, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?