By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने सीएम धामी से की भेंट
  • शीतकालीन व्यवस्थाओं को लेकर डीएम ने ली समीक्षा बैठक, सभी विभागों को समयबद्ध तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश
  • मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में आधुनिक ‘कामधेनु लोक’ गौशाला का लोकार्पण किया
  • काशीपुर और रुद्रपुर को प्राप्त सम्मान पूरे उत्तराखण्ड के लिए गौरव का विषयः सीएम
  • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक
उत्तराखण्डदेहरादूनदेहरादूनराज्य समाचार

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक

Devbhumi Discover
Last updated: November 12, 2026 2:24 PM
Devbhumi Discover
Share
5 Min Read
SHARE

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) की 98वीं बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य सचिव ने बैंकिंग सेवाओं के विस्तार, ऋण जमा अनुपात में सुधार, रोजगार सृजन, विभिन्न सरकारी ऋण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा साइबर अपराधों की रोकथाम के सम्बन्ध में सम्बन्धित बैंकों एवं विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि सभी बैंक, वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप अगली एसएलबीसी बैठक में अपेक्षित स्तर पर अपना प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि अगली एसएलबीसी की बैठक में समीक्षा ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से की जाएगी, ताकि रियल टाईम समीक्षा की जा सके।
मुख्य सचिव ने साइबर अपराधों की रोकथाम एवं प्रभावी कार्रवाई के दृष्टिगत प्रदेश के अंतर्गत प्रमुख बैंकों को अगले 15 दिनों के भीतर 1930 साइबर हेल्पलाइन केन्द्रों में अपने प्रतिनिधियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अन्य बैंकों को भी साइबर अपराध से सम्बन्धित मामलों के त्वरित निस्तारण एवं समन्वय के लिए नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट द्वारा बैंकों को साइबर अपराध के सम्बन्ध में जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि ऋण जमा अनुपात (सीडी रेशियो) में सुधार के लिए विशेष प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। इसके लिए जिलास्तरीय बैंकर्स समिति की बैठकों में सबसे कम ऋण जमा अनुपात वाले चार से पांच जनपदों के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार कर उस पर प्रभावी कार्यवाही की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि अगली एसएलबीसी बैठक में हिमालयी राज्यों के साथ उत्तराखण्ड के ऋण जमा अनुपात का तुलनात्मक चार्ट भी प्रस्तुत किया जाए, ताकि राज्य की स्थिति का आकलन करते हुए सुधार के लिए ठोस कदम उठाए जा सकें।
मुख्य सचिव ने कहा कि रोजगार सृजन के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न ऋण योजनाओं की निरंतर समीक्षा की जाए। इन योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाए तथा लंबित ऋण आवेदन पत्रों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि वर्तमान वित्तीय वर्ष के लक्ष्यों को आदर्श आचार संहिता लागू होने की संभावित स्थिति को देखते हुए जनवरी माह के प्रथम सप्ताह तक ही पूर्ण करने का प्रयास किया जाए। केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित ऋण योजनाओं के अंतर्गत सम्बन्धित विभागों एवं बैंकों के बीच समन्वय स्थापित कर लंबित प्रकरणों का भी शीघ्र निस्तारण किया जाए। मुख्य सचिव ने शिक्षा ऋण के संबंध में पिछले पांच वर्षों का विस्तृत विश्लेषण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह आकलन किया जाए कि राज्य में शिक्षा ऋण के लिए कितने आवेदन प्राप्त हुए, कितने स्वीकृत किए गए तथा किन कारणों से आवेदन लंबित अथवा अस्वीकृत रहे। इसके आधार पर शिक्षा ऋण की उपलब्धता एवं स्वीकृति प्रक्रिया को और अधिक सुगम बनाया जाए। मुख्य सचिव ने बैंकिंग सेवाओं की पहुंच दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों तक सुनिश्चित करने के लिए बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट (बैंक मित्र) व्यवस्था को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से भी बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट सेवाओं को प्रभावी बनाया जाए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत सक्रिय स्वयं सहायता समूहों को भी उनकी क्षमता एवं आवश्यक प्रशिक्षण के आधार पर बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट के रूप में कार्य करने के अवसर उपलब्ध कराए जा सकते हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं का विस्तार होने के साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। बैठक में प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, आर. मीनाक्षी सुन्दरम, सचिव दिलीप जावलकर, श्रीधर बाबू अद्दांकी एवं क्षेत्रीय निदेशक आरबीआई हर्ष कुमार गौतम, महाप्रबंधक नाबार्ड शशि कुमार एवं अध्यक्ष इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड पंकज गुप्ता सहित सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

You Might Also Like

पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने सीएम धामी से की भेंट

शीतकालीन व्यवस्थाओं को लेकर डीएम ने ली समीक्षा बैठक, सभी विभागों को समयबद्ध तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में आधुनिक ‘कामधेनु लोक’ गौशाला का लोकार्पण किया

काशीपुर और रुद्रपुर को प्राप्त सम्मान पूरे उत्तराखण्ड के लिए गौरव का विषयः सीएम

आपदा राहत सहायता मानकों में वृद्धि पर मुख्यमंत्री  धामी ने प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय गृह मंत्री का जताया आभार

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article आपदा राहत सहायता मानकों में वृद्धि पर मुख्यमंत्री  धामी ने प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय गृह मंत्री का जताया आभार
Next Article काशीपुर और रुद्रपुर को प्राप्त सम्मान पूरे उत्तराखण्ड के लिए गौरव का विषयः सीएम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

स्वच्छता के क्षेत्र में रुद्रपुर ने रचा इतिहास, हिमालयी राज्यों में बना नंबर वन
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 11, 2026
उत्तराखंड में 24 SDM के तबादले, IAS-IPS की सूची भी जल्द होगी जारी
उत्तराखण्ड देश देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 11, 2026
उत्तराखंड में IAS-PCS अधिकारियों की पहली तबादला सूची जारी, कई CDO और ADM बदले
Devbhumi News November 11, 2026
अगस्त्यमुनि मेले में शतावरी के औषधीय गुणों का संदेश लेकर पहुंची सोसायटी
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 11, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?