By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • अगस्त्यमुनि मेले में शतावरी के औषधीय गुणों का संदेश लेकर पहुंची सोसायटी
  • चार दशक से 440 परिवारों को नहीं मिला जमीन का मालिकाना हक
  • यमुनोत्री धाम के कपाट भैया दूज पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बंद हुए
  • केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद
  • तुंगनाथ महादेव मंदिर में संघ स्वयंसेवकों ने विश्व शांति की कामना की
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: अगस्त्यमुनि मेले में शतावरी के औषधीय गुणों का संदेश लेकर पहुंची सोसायटी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > अगस्त्यमुनि मेले में शतावरी के औषधीय गुणों का संदेश लेकर पहुंची सोसायटी
उत्तराखण्डदेहरादूनदेहरादूनराज्य समाचार

अगस्त्यमुनि मेले में शतावरी के औषधीय गुणों का संदेश लेकर पहुंची सोसायटी

Devbhumi Discover
Last updated: November 11, 2026 2:24 PM
Devbhumi Discover
Share
2 Min Read
SHARE

रुद्रप्रयाग। पर्वतीय क्षेत्रों में औषधीय पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ ही किसानों की आजीविका के नए अवसर विकसित करने की दिशा में सोसायटी फॉर माउंटेन एप्रोप्रियेट रिसोर्स डेवलपमेंट  रुद्रप्रयाग की ओर से सराहनीय पहल की गई है। अगस्त्यमुनि मेले में सोसायटी ने शतावरी के औषधीय एवं पोषण संबंधी महत्व को लेकर विशेष जन-जागरूकता शिविर और प्रदर्शनी लगाकर लोगों को जागरूक किया।
शिविर में पहुंचे स्थानीय नागरिकों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और अन्य आगंतुकों को शतावरी के औषधीय गुणों, पारंपरिक आयुर्वेदिक उपयोग तथा स्वास्थ्य संबंधी महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही शतावरी की वैज्ञानिक खेती, पौधरोपण, संरक्षण और व्यावसायिक उत्पादन की संभावनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
सोसायटी के प्रतिनिधियों ने बताया कि शतावरी एक महत्वपूर्ण औषधीय वनस्पति है, जिसका आयुर्वेद में विशेष महत्व है। पर्वतीय क्षेत्रों की जलवायु और प्राकृतिक संसाधनों के अनुरूप इसकी वैज्ञानिक खेती को प्रोत्साहित कर किसानों की आय में वृद्धि की संभावनाएं विकसित की जा सकती हैं। विशेष रूप से महिला किसानों के लिए शतावरी की खेती आजीविका और स्वरोजगार का बेहतर माध्यम बन सकती है।
इस दौरान लोगों को औषधीय पौधों के संरक्षण, खेती की आधुनिक तकनीकों को अपनाने तथा स्थानीय प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। सोसायटी ने संदेश दिया कि औषधीय वनस्पतियों का संरक्षण केवल स्वास्थ्य की दृष्टि से ही नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है।
उल्लेखनीय है कि यह जन-जागरूकता अभियान राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड (एनएमपीबी), आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। सोसायटी की ओर से जनपद रुद्रप्रयाग सहित अन्य क्षेत्रों में भी शतावरी की खेती, औषधीय पौधों के संरक्षण और किसानों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

You Might Also Like

चार दशक से 440 परिवारों को नहीं मिला जमीन का मालिकाना हक

यमुनोत्री धाम के कपाट भैया दूज पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बंद हुए

केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद

तुंगनाथ महादेव मंदिर में संघ स्वयंसेवकों ने विश्व शांति की कामना की

गंगोत्री धाम के कपाट बंद, चारधाम यात्रा समापन की ओर

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article चार दशक से 440 परिवारों को नहीं मिला जमीन का मालिकाना हक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

डीएलसी पत्र के उपयोग एवं पेंशन संबंधी समस्याओं के समाधान को 30 नवंबर तक चलेगा विशेष अभियान
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 10, 2026
सीएम ने मुख्यमंत्री आवास में की गौ पूजा, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 10, 2026
सीएम धामी ने 36 करोड़ की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 10, 2026
ऋषिकेश में 10 नवंबर को बहुउद्देशीय शिविर, मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 9, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?