By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • उत्तराखंड में IAS-PCS अधिकारियों की पहली तबादला सूची जारी, कई CDO और ADM बदले
  • अगस्त्यमुनि मेले में शतावरी के औषधीय गुणों का संदेश लेकर पहुंची सोसायटी
  • चार दशक से 440 परिवारों को नहीं मिला जमीन का मालिकाना हक
  • यमुनोत्री धाम के कपाट भैया दूज पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बंद हुए
  • केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: सीएम धामी ने 36 करोड़ की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > सीएम धामी ने 36 करोड़ की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
उत्तराखण्डदेहरादूनदेहरादूनराज्य समाचार

सीएम धामी ने 36 करोड़ की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

Devbhumi Discover
Last updated: November 10, 2026 3:06 PM
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को ऋषिकेश के चंद्रेश्वरनगर में आयोजित कार्यक्रम में देवभूमि रजत जयंती पार्कों सहित विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी जिलों के नौ नगर निकायों में विकसित रजत जयंती पार्क जनता को समर्पित किए। इस अवसर पर देहरादून जिले में 36 करोड़ रुपये से अधिक लागत की सात विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के साथ आठ कूड़ा संग्रहण वाहनों को हरी झंडी दिखाई।
मुख्यमंत्री ने राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उत्तराखंड की रजत जयंती की स्मृतियों को स्थायी विकास कार्यों से जोड़ने के उद्देश्य से ये पार्क विकसित किए गए हैं। पहले कूड़े और झाड़ियों से घिरे स्थान अब बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं के लिए उपयोगी सार्वजनिक स्थलों में बदल रहे हैं। इनमें स्थानीय संस्कृति और वनस्पतियों को भी स्थान दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के सभी 108 नगर निकाय खुले में शौच से मुक्त हो चुके हैं। ऋषिकेश और हरिद्वार को वाटर प्लस प्रमाणन मिला है। शहरी क्षेत्रों में 90 प्रतिशत से अधिक कचरे का वैज्ञानिक प्रसंस्करण किया जा रहा है। पुराने कचरे के निस्तारण से लगभग 109 एकड़ भूमि पुनः उपयोग योग्य बनाई गई है।
उन्होंने बताया कि 107 नगर निकायों के लिए लगभग 1,375 करोड़ रुपये की स्वच्छता कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके अंतर्गत 27 सीवेज एवं फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं। अमृत योजना के प्रथम चरण की 151 परियोजनाओं में 148 पूरी हो चुकी हैं, जिनसे 72 हजार से अधिक घरों को नल कनेक्शन मिले हैं।
मुख्यमंत्री के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश में 62 हजार से अधिक आवास स्वीकृत हुए हैं और 50 हजार से अधिक परिवारों को पक्के मकान मिले हैं। उन्होंने शहरी सेवाओं के डिजिटलीकरण तथा कुंभ-2027 के लिए हरिद्वार में डिजिटल स्वच्छता निगरानी व्यवस्था विकसित करने की जानकारी भी दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक शहरों के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी का आह्वान किया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, महापौर शंभू पासवान, महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल तथा शहरी विकास निदेशक विनोद गिरी गोस्वामी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

अगस्त्यमुनि मेले में शतावरी के औषधीय गुणों का संदेश लेकर पहुंची सोसायटी

चार दशक से 440 परिवारों को नहीं मिला जमीन का मालिकाना हक

यमुनोत्री धाम के कपाट भैया दूज पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बंद हुए

केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद

तुंगनाथ महादेव मंदिर में संघ स्वयंसेवकों ने विश्व शांति की कामना की

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ऋषिकेश में 10 नवंबर को बहुउद्देशीय शिविर, मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ
Next Article सीएम ने मुख्यमंत्री आवास में की गौ पूजा, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

उत्तराखंड में IAS-PCS अधिकारियों की पहली तबादला सूची जारी, कई CDO और ADM बदले
Devbhumi News November 11, 2026
गंगोत्री धाम के कपाट बंद, चारधाम यात्रा समापन की ओर
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 10, 2026
डीएलसी पत्र के उपयोग एवं पेंशन संबंधी समस्याओं के समाधान को 30 नवंबर तक चलेगा विशेष अभियान
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 10, 2026
सीएम ने मुख्यमंत्री आवास में की गौ पूजा, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 10, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?