By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • 17 साल से फरार एक लाख का इनामी डकैत पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • हिमालय की चुनौतियों पर एम.के.पी. कॉलेज में हुआ राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन
  • जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के दिए निर्देश
  • गीत-संगीत के माध्यम से उत्तराखण्ड की विकास यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने की पहल
  • मुख्यमंत्री ने खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने सहित विभिन्न जनकल्याणकारी प्रस्तावों को दी मंजूरी
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: 17 साल से फरार एक लाख का इनामी डकैत पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > 17 साल से फरार एक लाख का इनामी डकैत पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
उत्तराखण्डदेहरादूनदेहरादूनराज्य समाचार

17 साल से फरार एक लाख का इनामी डकैत पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

Devbhumi Discover
Last updated: November 25, 2026 6:02 PM
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून। उत्तराखंड विशेष कार्यबल (एसटीएफ) और दून पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 17 वर्षों से फरार चल रहे एक लाख रुपये के इनामी अपराधी शौकत अली को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। आरोपित वर्ष 2009 में देहरादून के वसंत विहार क्षेत्र में हुई डकैती और हल्द्वानी में दर्ज डकैती के मुकदमों में वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह दिल्ली, बिहार और पश्चिम बंगाल में लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।
पुलिस के अनुसार 23 जुलाई, 2009 को ओएनजीसी के महाप्रबंधक नरेंद्र कुमार वर्मा निवासी फेस-2, वसंत विहार ने थाना वसंत विहार में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि पांच हथियारबंद बदमाश उनके घर में घुस आए और परिवार के सदस्यों को धारदार हथियारों से घायल कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना में राशिद उर्फ राकिब, बबलू, इमरान, समद और शौकत की संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने छह अगस्त, 2009 को चार आरोपितों राशिद, बबलू, इमरान और समद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि शौकत घटना के बाद से ही फरार चल रहा था।
लगातार फरार रहने के कारण तत्कालीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बाद में अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था ने इनाम की राशि बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दी।
वर्तमान में इनामी और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एसटीएफ और दून पुलिस की संयुक्त टीम ने उसकी तलाश तेज की। पुलिस ने तकनीकी सूचनाओं के साथ पारंपरिक पुलिसिंग और मुखबिर तंत्र के माध्यम से उसके ठिकानों की जानकारी जुटाई। इसी दौरान सूचना मिली कि शौकत अली पश्चिम बंगाल के कोलकाता क्षेत्र में अपनी पहचान छिपाकर रह रहा है और वहां टाइल्स एवं पत्थर लगाने का काम कर रहा है। सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे थाना भाटपाड़ा क्षेत्र, जनपद उत्तर 24 परगना, पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया।
कई संगीन मुकदमों में है आरोपित
गिरफ्तार शौकत अली पुत्र लतीफ, निवासी अहमदनगर, थाना देहली गेट, जनपद मेरठ, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। उसकी उम्र 54 वर्ष है। वह वर्तमान में विदानपुली, इच्छापुर, थाना नोआपारा, जनपद उत्तर 24 परगना, पश्चिम बंगाल में रह रहा था।
पुलिस के मुताबिक आरोपित के विरुद्ध उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में हत्या, लूट, डकैती, रंगदारी और शस्त्र अधिनियम सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि वांछित और इनामी अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

You Might Also Like

हिमालय की चुनौतियों पर एम.के.पी. कॉलेज में हुआ राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के दिए निर्देश

गीत-संगीत के माध्यम से उत्तराखण्ड की विकास यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने की पहल

मुख्यमंत्री ने खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने सहित विभिन्न जनकल्याणकारी प्रस्तावों को दी मंजूरी

संत रविदास के विचार सामाजिक समरसता और समानता के आधारः गणेश जोशी

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article हिमालय की चुनौतियों पर एम.के.पी. कॉलेज में हुआ राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

उत्तरकाशी के पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड, कई परिवार बेघर
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 24, 2026
मुख्यमंत्री को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चैड़ीकरण की प्रगति से अवगत कराया
Devbhumi News उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 24, 2026
सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 24, 2026
भारत-नेपाल के सांस्कृतिक संबंधों और लोक परंपराओं का प्रतीक है झनकइया मेलाः मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 24, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?