By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • हिमालय की चुनौतियों पर एम.के.पी. कॉलेज में हुआ राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन
  • जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के दिए निर्देश
  • गीत-संगीत के माध्यम से उत्तराखण्ड की विकास यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने की पहल
  • मुख्यमंत्री ने खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने सहित विभिन्न जनकल्याणकारी प्रस्तावों को दी मंजूरी
  • संत रविदास के विचार सामाजिक समरसता और समानता के आधारः गणेश जोशी
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: हिमालय की चुनौतियों पर एम.के.पी. कॉलेज में हुआ राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > हिमालय की चुनौतियों पर एम.के.पी. कॉलेज में हुआ राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन
उत्तराखण्डदेहरादूनदेहरादूनराज्य समाचार

हिमालय की चुनौतियों पर एम.के.पी. कॉलेज में हुआ राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

Devbhumi Discover
Last updated: November 25, 2026 4:46 PM
Devbhumi Discover
Share
8 Min Read
SHARE

देहरादून। एम.के.पी. पी.जी. कॉलेज, देहरादून के हिंदी विभाग एवं चित्रकला विभाग द्वारा भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के सहयोग से “भारतीय ज्ञान परंपरा के सतत हिमालय की ओर सामाजिक, राजनीतिक, पर्यावरणीय एवं जैव विविधता की चुनौतियों पर विमर्श” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में शिक्षाविदों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों ने हिमालयी क्षेत्र की वर्तमान चुनौतियों और उनके समाधान पर विचार रखे।
कार्यक्रम का शुभारंभ संगीत विभाग द्वारा प्रस्तुत मधुर स्वागत गीत से हुआ।  इसके पश्चात महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. ममता सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। अपने स्वागत संबोधन में उन्होंने संगोष्ठी के विषय की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक, सामाजिक, आध्यात्मिक और पर्यावरणीय पहचान का महत्वपूर्ण आधार है। हिमालय की नदियां, वन, वनस्पतियां और जैव विविधता हमारे जीवन तथा सभ्यता से गहराई से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा में प्रकृति को केवल संसाधन नहीं, बल्कि जीवन के अभिन्न अंग के रूप में देखा गया है। आज आवश्यकता है कि पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण के समन्वय से हिमालय के संरक्षण की दिशा में ठोस प्रयास किए जाएं।
इसके बाद संगोष्ठी की संयोजिका डॉ. अलका मोहन ने संगोष्ठी की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने विषय की व्यापकता, आयोजन के उद्देश्यों तथा दोनों दिवसों में आयोजित होने वाले विभिन्न सत्रों की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने मंचासीन अतिथियों एवं प्रतिभागियों का परिचय कराते हुए उनका स्वागत किया।
उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि प्रो. प्रकाश सिंह, कुलपति, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय, श्रीनगर, उत्तराखंड रहे। प्रो. सिंह राजनीति विज्ञान के वरिष्ठ शिक्षाविद हैं। उनकी शैक्षणिक विशेषज्ञता भारतीय राजनीतिक चिंतन, सामाजिक न्याय, सामाजिक समावेशन, डॉ. बी.आर. आंबेडकर के विचारों तथा पर्यावरणीय शिक्षा जैसे विषयों में रही है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय में भी वरिष्ठ शैक्षणिक एवं प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन किया है। अपने संबोधन में उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा और हिमालय के पारिस्थितिक महत्व के बीच संबंध को समझने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हिमालय का संरक्षण केवल पर्यावरण का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, सांस्कृतिक विरासत और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से भी जुड़ा हुआ है।
विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित देहरादून के मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी ने विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन स्थापित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हिमालयी क्षेत्र में प्राकृतिक आपदाएं, भूस्खलन, अतिवृष्टि और अन्य पर्यावरणीय चुनौतियां गंभीर विषय हैं। इन चुनौतियों का सामना किसी एक विभाग या संस्था के प्रयास से संभव नहीं है। इसके लिए प्रशासन, शिक्षण संस्थानों, स्थानीय समुदायों और आम नागरिकों को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने विकास योजनाओं में पर्यावरणीय संवेदनशीलता और स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखने की आवश्यकता बताई।
इस अवसर पर हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के प्रो. एम.एस. पंवार भी उपस्थित रहे। वे प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, पर्यावरण भूगोल और पर्वतीय क्षेत्रों के विकास एवं संरक्षण के विषयों के विशेषज्ञ हैं। उन्होंने हिमालयी क्षेत्रों में प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग और स्थानीय समुदायों की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। उनके विचारों ने हिमालय के भौगोलिक स्वरूप, संसाधनों और पर्यावरणीय संतुलन को समझने का दृष्टिकोण प्रस्तुत किया।
मुख्य वक्ता प्रो. मोहन सिंह चैहान ने अपने वक्तव्य में हिमालय के जल संसाधनों और सांस्कृतिक महत्व पर विशेष प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हिमालय से निकलने वाली नदियां देश के विशाल भूभाग को ताजा जल उपलब्ध कराती हैं और अनेक सभ्यताओं एवं संस्कृतियों के विकास का आधार रही हैं। भारतीय लोकज्ञान में प्रकृति संरक्षण की समृद्ध परंपरा रही है। हमारी लोकसंस्कृति में नदियों को माता के रूप में पूजने, वनों और वृक्षों के प्रति श्रद्धा रखने तथा प्रकृति के विभिन्न रूपों का सम्मान करने की परंपरा रही है। उन्होंने बताया कि स्थानीय समुदायों का पारंपरिक ज्ञान वन संरक्षण, जल संरक्षण और जैव विविधता को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। हिमालयी क्षेत्रों में पाई जाने वाली अनेक औषधीय वनस्पतियां हमारी पारंपरिक चिकित्सा पद्धति और जैविक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्होंने यह भी कहा कि लोकज्ञान को केवल परंपरा मानकर नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि उसका वैज्ञानिक अध्ययन और दस्तावेजीकरण किया जाना चाहिए। स्थानीय लोगों के अनुभवों और आधुनिक विज्ञान के समन्वय से ही हिमालयी पारिस्थितिकी की चुनौतियों का प्रभावी समाधान खोजा जा सकता है। कार्यक्रम में अध्यक्षीय विचार व्यक्त करते हुए मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी ने कहा कि हिमालयी क्षेत्र की चुनौतियां बहुआयामी हैं। प्राकृतिक आपदाओं, जलवायु परिवर्तन, अनियोजित निर्माण और पर्यावरणीय असंतुलन जैसी समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि हमें विकास की ऐसी अवधारणा अपनानी होगी, जिसमें प्रकृति और मानव जीवन के बीच संतुलन बना रहे। उद्घाटन सत्र के अंत में डॉ. पूनम ने सभी अतिथियों, वक्ताओं, आयोजकों, शिक्षकों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
संगोष्ठी के तकनीकी सत्र में मुख्य वक्ता डॉ. हरिओम शंकर ने भारतीय ज्ञान परंपरा और हिमालयी पर्यावरण के अंतर्संबंधों पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक शोध एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण से जोड़ना हिमालय के संरक्षण के लिए आवश्यक है। सत्र की अध्यक्षता उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति प्रो. डॉ. सुधा रानी पांडेय ने की। उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा में प्रकृति, मानव और जीव-जगत के परस्पर संबंधों को रेखांकित करते हुए हिमालय की प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को सामूहिक जिम्मेदारी बताया। तृतीय सत्र में हिमांशु दरमोडा ने मुख्य वक्ता के रूप में हिमालयी प्रदेशो के लोक संगीत  पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। सपना कुनियाल ने उत्तराखंड के लोक कला और आर्थिक परिदृश्य पर शोध पत्र प्रस्तुत किया । डाॅ रीता तिवारी ने सत्र की अध्यक्षता की। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, वक्ताओं, प्राचार्या डॉ. ममता सिंह, संगोष्ठी संयोजिका डॉ. अलका मोहन, आयोजन से जुड़े विभागों, शिक्षकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में डाॅ पुनीत सैनी,  डाॅ शालिनी उनियाल,  डा एल्वीदास, डाॅ मीनाक्षी शर्मा, डाॅ नीतू त्रिपाठी,  डाॅ मुकेश बाला डाॅ सविता अग्रवाल , डाॅ कृतिका चमोली,  डाॅ अनुदिता चमोली, डाॅ अनुराधा गुसाइ, डाॅ रजनी, डाॅ  शारदा, शिवानी रावत, शुभांगी सोनाली नेगी,अनांदिता, पलाक्षी, सौम्या रावत, राष्ट्रीय संगोष्ठी ने भारतीय ज्ञान परंपरा और हिमालयी क्षेत्र की सामाजिक, राजनीतिक, पर्यावरणीय एवं जैव विविधता संबंधी चुनौतियों पर सार्थक विमर्श का मंच प्रदान किया।

You Might Also Like

जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के दिए निर्देश

गीत-संगीत के माध्यम से उत्तराखण्ड की विकास यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने की पहल

मुख्यमंत्री ने खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने सहित विभिन्न जनकल्याणकारी प्रस्तावों को दी मंजूरी

संत रविदास के विचार सामाजिक समरसता और समानता के आधारः गणेश जोशी

उत्तरकाशी के पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड, कई परिवार बेघर

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के दिए निर्देश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

मुख्यमंत्री को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चैड़ीकरण की प्रगति से अवगत कराया
Devbhumi News उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 24, 2026
सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 24, 2026
भारत-नेपाल के सांस्कृतिक संबंधों और लोक परंपराओं का प्रतीक है झनकइया मेलाः मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 24, 2026
29 नवंबर को दौड़ेगी मसूरी, अल्ट्रा मैराथन में 1045 धावक लेंगे हिस्सा
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 24, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?