By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • शासन ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 आईएएस और 17 आईपीएस अधिकारियों के तबादले
  • 17 साल से फरार एक लाख का इनामी डकैत पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • 36 नायब तहसीलदारों को मिली जिम्मेदारी, 13 बेटियों ने भी हासिल की सफलता
  • हिमालय की चुनौतियों पर एम.के.पी. कॉलेज में हुआ राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन
  • जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के दिए निर्देश
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: शासन ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 आईएएस और 17 आईपीएस अधिकारियों के तबादले
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखंड की ताज़ा खबर > शासन ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 आईएएस और 17 आईपीएस अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड की ताज़ा खबरउत्तराखण्डदेशदेहरादूनदेहरादूनराज्य समाचार

शासन ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 आईएएस और 17 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

Devbhumi Discover
Last updated: November 25, 2026 7:14 PM
Devbhumi Discover
Share
6 Min Read
SHARE

देहरादून। उत्तराखंड में शासन ने प्रशासनिक और पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए अधिकारियों की जिम्मेदारियों और तैनाती में व्यापक बदलाव किया है। शासन की ओर से जारी दो अलग-अलग आदेशों के तहत 13 आईएएस, 17 आईपीएस, दो पीसीएस और सचिवालय सेवा के दो अधिकारियों समेत कुल 34 अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव किया गया है। इस फेरबदल में पुलिस विभाग के छह जिलों के पुलिस कप्तानों को भी बदल दिया गया है। प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया गया है। वहीं, पुलिस विभाग में भी बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। इसके अलावा पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार एल. फैनई को प्रमुख सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, अध्यक्ष परिवहन निगम और आयुक्त कृषि उत्पादन के साथ प्रमुख सचिव आबकारी विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। दिलीप जावलकर को सचिव वित्त विभाग के पदभार से अवमुक्त कर दिया गया है, जबकि निर्वाचन, जलागम और मुख्य परियोजना निदेशक जलागम की जिम्मेदारियां यथावत रखी गई हैं। डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा से तकनीकी शिक्षा विभाग का प्रभार वापस लेकर उन्हें आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। बृजेश कुमार संत से औद्योगिक विकास (खनन), आबकारी और महानिदेशक खनन का प्रभार वापस लेते हुए उन्हें सचिव खेल एवं युवा कल्याण बनाया गया है। डॉ. आर. राजेश कुमार को सचिव आवास, राज्य संपत्ति और आयुक्त आवास के साथ औद्योगिक विकास (खनन) एवं महानिदेशक खनन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। युगल किशोर पंत को संस्कृति और सचिवालय प्रशासन के साथ तकनीकी शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। रंजना राजगुरु से आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग का प्रभार हटाकर नियोजन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि राजस्व परिषद और चकबंदी संचालक का दायित्व उनके पास यथावत रहेगा। रीना जोशी को अपर सचिव राज्यपाल और परिवहन विभाग के साथ श्रम विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
विनीत कुमार को श्रम विभाग से हटाकर जलागम एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग तथा अपर निदेशकध्परियोजना निदेशक जलागम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मनुज गोयल को उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा के साथ वित्त विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। मेहरबान सिंह बिष्ट से सहकारिता विभाग एवं निबंधक सहकारिता का प्रभार वापस लेकर गृह विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, अभिनव शाह को पर्यटन विभाग के साथ सहकारिता विभाग एवं निबंधक सहकारिता का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है।
पुलिस महकमे में भी व्यापक फेरबदल किया गया है। शासन ने 17 आईपीएस अधिकारियों के तबादले करते हुए कई जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों की तैनाती में बदलाव किया है।
डॉ. मंजूनाथ टीसी को एसएसपी नैनीताल से हटाकर सेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर बनाया गया है। पंकज भट्ट को सेनानायक 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर से सेनानायक आईआरबी प्रथम बैलपड़ाव भेजा गया है। मणिकान्त मिश्र को एसपी अभिसूचना से एसएसपी ऊधमसिंह नगर की जिम्मेदारी दी गई है। अमित श्रीवास्तव प्रथम को एसपी सीआईडी सेक्टर देहरादून से एसपी अभिसूचना बनाया गया है। श्वेता चैबे को एसएसपी टिहरी से सेनानायक आईआरबी द्वितीय भेजा गया है। अमित श्रीवास्तव द्वितीय को एसपी पुलिस मुख्यालय से एसपी चमोली बनाया गया है। देवेन्द्र पींचा को सेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर से एसएसपी पौड़ी की जिम्मेदारी दी गई है। अर्पण यदुवंशी को सेनानायक एसडीआरएफ से एसएसपी नैनीताल बनाया गया है। विशाखा अशोक भदाणे को सेनानायक आईआरबी द्वितीय से एसपी पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। अजय गणपति कुम्भार को एसपी ऊधमसिंह नगर से सेनानायक एसडीआरएफ बनाया गया है। सर्वेश पंवार को एसएसपी पौड़ी से एसपी सुरक्षा, अभिसूचना मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है। जितेन्द्र मेहरा को एसपी बागेश्वर से एसपी पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। सरिता डोबाल को एसपी सुरक्षा, अभिसूचना मुख्यालय से एसएसपी टिहरी बनाया गया है। हरीश वर्मा को सेनानायक आईआरबी प्रथम बैलपड़ाव से सेनानायक 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर भेजा गया है। सुरजीत पंवार को एसपी चमोली से एसपी पुलिस मुख्यालय बनाया गया है।
शाहजहां जावेद खान को अपर पुलिस अधीक्षक यातायात निदेशालय से एसपी फायर सर्विस की जिम्मेदारी दी गई है। जगदीश चन्द्र को एसपी नगर नैनीताल से एसपी बागेश्वर बनाया गया है। शासन ने पीसीएस अधिकारियों के कार्यभार में भी बदलाव किया है। पीसीएस अधिकारी बीएस चलाल को प्रतीक्षा सूची से हटाकर निदेशक डेयरी विकास एवं निदेशक महिला डेयरी विकास की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, इलागिरी को इन दोनों पदों से मुक्त करते हुए अपर आयुक्त नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले की जिम्मेदारी दी गई है। सचिवालय सेवा के अधिकारी विक्रम सिंह यादव को अपर सचिव अल्पसंख्यक कल्याण के पदभार से अवमुक्त कर दिया गया है। उनके पास समाज कल्याण और सचिवालय प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी यथावत रहेगी। वहीं, महिमा रौंकली को राजस्व एवं सैनिक कल्याण विभाग के साथ अपर सचिव वन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। शासन के इस व्यापक फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव और विभिन्न विभागों के कामकाज को नई गति देने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।

You Might Also Like

17 साल से फरार एक लाख का इनामी डकैत पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

36 नायब तहसीलदारों को मिली जिम्मेदारी, 13 बेटियों ने भी हासिल की सफलता

हिमालय की चुनौतियों पर एम.के.पी. कॉलेज में हुआ राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के दिए निर्देश

गीत-संगीत के माध्यम से उत्तराखण्ड की विकास यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने की पहल

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article 17 साल से फरार एक लाख का इनामी डकैत पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

मुख्यमंत्री ने खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने सहित विभिन्न जनकल्याणकारी प्रस्तावों को दी मंजूरी
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 25, 2026
संत रविदास के विचार सामाजिक समरसता और समानता के आधारः गणेश जोशी
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 24, 2026
उत्तरकाशी के पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड, कई परिवार बेघर
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 24, 2026
मुख्यमंत्री को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चैड़ीकरण की प्रगति से अवगत कराया
Devbhumi News उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 24, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?