By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • राज्यपाल से मिले रक्षा जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल चेतन सिंह
  • मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की 32.58 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • मुख्यमंत्री ने की राज्य की महत्वपूर्ण अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा
  • उत्तराखंड शासन ने दस आईएएस-पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए
  • विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, निर्विघ्न एवं पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताः डीएम
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, निर्विघ्न एवं पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताः डीएम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, निर्विघ्न एवं पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताः डीएम
उत्तराखण्डदेहरादूनदेहरादूनराज्य समाचार

विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, निर्विघ्न एवं पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताः डीएम

Devbhumi Discover
Last updated: November 27, 2026 4:18 PM
Devbhumi Discover
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को निष्पक्ष, निर्विघ्न एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन देहरादून द्वारा निर्वाचन तैयारियों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में परेड ग्राउंड परिसर स्थित बॉक्सिंग हॉल में जनपद के निर्वाचन हेतु नियुक्त जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान जिलाधिकारीध्जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 आशीष चैहान ने कार्मिकों के मध्य पहुंचकर उनके निर्वाचन संबंधी दायित्वों, कार्यप्रणाली एवं विभिन्न प्रक्रियाओं से जुड़ी शंकाओं को सुना तथा उनका समाधान किया। उन्होंने प्रशिक्षण में उपस्थित अधिकारियों एवं कार्मिकों को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को निष्पक्ष, निर्विघ्न एवं पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। निर्वाचन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने में जोनल तथा सेक्टर मजिस्ट्रेटों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन लोकतंत्र का पावन पर्व है तथा इसकी गरिमा और पवित्रता बनाए रखना प्रत्येक निर्वाचन कार्मिक की जिम्मेदारी है। निर्वाचन में सौंपे गए दायित्वों को बोझ के रूप में नहीं, बल्कि राष्ट्र एवं राज्य के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के अवसर के रूप में लें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा चूक के लिए कोई स्थान नहीं है। किसी भी विषय पर शंका होने पर संबंधित अधिकारी अपने उच्चाधिकारी से संपर्क कर समय रहते समाधान सुनिश्चित करें, ताकि निर्वाचन के दौरान किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन से संबंधित सभी दायित्वों एवं प्रक्रियाओं को भली-भांति समझते हुए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में प्राप्त इस अवसर को अपने कार्य अनुभव एवं व्यक्तित्व विकास का हिस्सा बनाते हुए लोकतंत्र के इस महापर्व को निष्पक्ष, निर्बाध एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने में सक्रिय योगदान दें।
जिलाधिकारी ने जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों को अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों का नियमित भ्रमण करते हुए मतदान केंद्रों एवं मतदान बूथों की स्थिति का गंभीरता से निरीक्षण करने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान मतदान केंद्र तक पहुंचने वाले मार्ग की स्थिति, सड़क से मतदान केंद्र की दूरी, मतदान केंद्र भवन की स्थिति, आवश्यक न्यूनतम सुविधाओं (एएमएफ) की उपलब्धता, कनेक्टिविटी, नेटवर्क की स्थिति तथा वर्नेबल एवं क्रिटिकल मतदान केंद्रों की मैपिंग सहित अन्य आवश्यक निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का विस्तृत आकलन करते हुए डेटाबेस बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि क्षेत्रीय निरीक्षण के दौरान प्राप्त जानकारी का सटीक संकलन एवं रिपोर्टिंग सुनिश्चित की जाए, जिससे निर्वाचन की तैयारियों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण किया जा सके। प्रशिक्षण में नियुक्त 50 जोनल मजिस्ट्रेटों में से 46 तथा 239 सेक्टर मजिस्ट्रेटों में से 218 अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 दीपक सैनी, अपर जिलाधिकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी जितेन्द्र कुमार तथा मास्टर ट्रेनर एवं निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह उपस्थित रहे।

You Might Also Like

राज्यपाल से मिले रक्षा जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल चेतन सिंह

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की 32.58 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री ने की राज्य की महत्वपूर्ण अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा

उत्तराखंड शासन ने दस आईएएस-पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए

मसूरी को बचाने के लिए पर्यटकों की संख्या नियंत्रित करने की मांग, मुख्य सचिव से मिला पर्यावरण प्रेमियों का प्रतिनिधिमंडल

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मसूरी को बचाने के लिए पर्यटकों की संख्या नियंत्रित करने की मांग, मुख्य सचिव से मिला पर्यावरण प्रेमियों का प्रतिनिधिमंडल
Next Article उत्तराखंड शासन ने दस आईएएस-पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

दोहरे नाम वाले मतदाताओं की डीएसई के माध्यम से होगी जांच
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 27, 2026
राज्य कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण फैसले
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 27, 2026
विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में ईवीएम जागरूकता अभियान शुरू
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 26, 2026
विजय कालोनी में बनेगा नया पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 26, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?