By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • विजय कालोनी में बनेगा नया पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास
  • मुख्य सचिव ने शासकीय कार्यों में एआई का अधिकाधिक उपयोग किए जाने के निर्देश दिये
  • आर्थिक विकास के साथ मानव विकास के संकेतकों में सुधार
  • देहरादून की नदियों को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए डीएम सख्त, एसटीपी निर्माण में तेजी लाने के निर्देश
  • मुख्यमंत्री धामी ने पवाणी गांव पहुंचकर अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, साझा किया उनका दुःख-दर्द
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: विजय कालोनी में बनेगा नया पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > विजय कालोनी में बनेगा नया पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास
उत्तराखण्डदेहरादूनदेहरादूनराज्य समाचार

विजय कालोनी में बनेगा नया पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास

Devbhumi Discover
Last updated: November 26, 2026 6:31 PM
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून।  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के वार्ड 11 विजय कॉलोनी में राज्य योजना के अंतर्गत न्यू कैंट रोड पर 30 मीटर स्पान के दो लेन पुल के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस पुल के निर्माण पर रुपये 536.10 लाख की लागत आएगी। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जनसमूह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि विजय कॉलोनी वार्ड से उनका विशेष जुड़ाव है। मंत्री जोशी कहा कि वर्ष 2027 में मेरी विजय गाथा की शुरुआत विजय कॉलोनी वार्ड से होगी और यहीं से विजय की नई इबारत लिखी जाएगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का विश्वास और स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने बताया कि एमडीडीए के माध्यम से सड़कों के निर्माण के लिए 132 लाख एवं सीएम घोषणा के तहत लगभग 95 लाख धनराशि से सड़को के पुर्ननिर्माण कार्य किया जाऐगा। उन्होंने कहा कि लोनिवि के माध्यम से भी सड़कों के निर्माण का आगणन प्रेषित किया गया है और सामुदायिक भवनों का निर्माण भी किया जा रहा है।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि क्षेत्र में बेहतर सड़क एवं पुल जैसी आधारभूत सुविधाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता है। पुल के निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र की यातायात व्यवस्था भी सुगम होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। मंत्री जोशी ने कहा कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड और क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। विकास कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करना भी सरकार की प्राथमिकता है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने तथा समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, मण्डल उपाध्यक्ष संजय नौटियाल, पार्षद भूपेंद्र कठैत, कैप्टन सुख बहादुर गुरुंग (सेनि), महामंत्री भावना चैधरी, लोनिवि के ईई बीएन द्विवेदी, सत्येन्द्र नाथ, सतेन्द्र खरोला, पन्ना गौड़, ओम प्रकाश बवाड़ी, दीपक बहुखण्डी, आनन्द गुसांई सहित कई लोग उपस्थित रहे।

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने शासकीय कार्यों में एआई का अधिकाधिक उपयोग किए जाने के निर्देश दिये

आर्थिक विकास के साथ मानव विकास के संकेतकों में सुधार

देहरादून की नदियों को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए डीएम सख्त, एसटीपी निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

मुख्यमंत्री धामी ने पवाणी गांव पहुंचकर अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, साझा किया उनका दुःख-दर्द

मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्य सचिव ने शासकीय कार्यों में एआई का अधिकाधिक उपयोग किए जाने के निर्देश दिये
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

राज्य सरकार के पांच वर्षों के कार्यों के रिपोर्ट कार्ड का किया गया विमोचन
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 26, 2026
शासन ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 आईएएस और 17 आईपीएस अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड की ताज़ा खबर उत्तराखण्ड देश देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 25, 2026
17 साल से फरार एक लाख का इनामी डकैत पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 25, 2026
36 नायब तहसीलदारों को मिली जिम्मेदारी, 13 बेटियों ने भी हासिल की सफलता
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 25, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?