By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • मुख्य सचिव ने शासकीय कार्यों में एआई का अधिकाधिक उपयोग किए जाने के निर्देश दिये
  • आर्थिक विकास के साथ मानव विकास के संकेतकों में सुधार
  • देहरादून की नदियों को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए डीएम सख्त, एसटीपी निर्माण में तेजी लाने के निर्देश
  • मुख्यमंत्री धामी ने पवाणी गांव पहुंचकर अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, साझा किया उनका दुःख-दर्द
  • मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: देहरादून की नदियों को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए डीएम सख्त, एसटीपी निर्माण में तेजी लाने के निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > देहरादून की नदियों को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए डीएम सख्त, एसटीपी निर्माण में तेजी लाने के निर्देश
उत्तराखण्डदेहरादूनदेहरादूनराज्य समाचार

देहरादून की नदियों को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए डीएम सख्त, एसटीपी निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

Devbhumi Discover
Last updated: November 26, 2026 4:40 PM
Devbhumi Discover
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चैहान ने गंगा एवं उसकी प्रमुख सहायक नदियों के पुनर्जीवन, स्वच्छता और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर अधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने रिस्पना एवं बिंदाल नदियों में कूड़ा-कचरा फेंकने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने तथा नदी किनारे ऐसे संवेदनशील स्थलों को चिह्नित कर जाली एवं स्क्रीन लगाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सेप्टिक टैंकरों की नियमित निगरानी करने तथा उनसे निकलने वाले मल-मूत्र का निर्धारित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) में समुचित उपचार कराने के बाद ही निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सभी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का नगर निगम में अनिवार्य पंजीकरण कराने के निर्देश भी दिए, ताकि कचरा परिवहन एवं निस्तारण की व्यवस्था पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके।
बैठक में जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन एसटीपी के कार्यों में तेजी लाते हुए उन्हें शीघ्र पूर्ण करने तथा प्रस्तावित नए एसटीपी के निर्माण के लिए तत्काल आगणन तैयार करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले नए एसटीपी का निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाए। इसके साथ ही जनपद के सभी घरों को सीवेज कनेक्शन से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए नदियों में सीधे प्रवाहित होने वाले सभी सात नालों को एसटीपी से टैप करने के निर्देश दिए।
कूड़ा डंपिंग पर रहेगी सख्त निगरानी
जिलाधिकारी ने सभी शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) को अपने-अपने क्षेत्रों में डंपिंग यार्ड का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर में कहीं भी अनधिकृत रूप से कूड़ा डंप नहीं होना चाहिए। जिला पंचायत एवं विकासखंडों को आवंटित कॉम्पेक्टर मशीनों के माध्यम से कूड़े के निस्तारण की भी नियमित जांच की जाए, ताकि अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।
उन्होंने शहरी क्षेत्रों में बल्क वेस्ट जनरेटर की पहचान कर वहां कूड़े का अनिवार्य रूप से पृथक्करण (सेग्रीगेशन) सुनिश्चित कराने को कहा। गीले एवं सूखे कचरे का नियमानुसार अलग-अलग निस्तारण करने तथा निकाय अधिकारियों को संपूर्ण कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण की भी होगी जांच
जिलाधिकारी ने सभी अस्पतालों, मेडिकल लैब एवं क्लीनिकों से निकलने वाले जैव चिकित्सा अपशिष्ट (बायोमेडिकल वेस्ट) का नियमित निरीक्षण करने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप उसका सुरक्षित निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण एवं नदियों की स्वच्छता बनाए रखने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी से कार्य करें।
देहरादून में 166.45 एमएलडी क्षमता के 15 एसटीपी संचालित
बैठक में जल संस्थान एवं जल निगम के अधिकारियों ने जनपद में संचालित एवं निर्माणाधीन एसटीपी की प्रगति की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में देहरादून में कुल 166.45 एमएलडी क्षमता के 15 एसटीपी संचालित हैं। सीवेज कनेक्शन के लिए निर्धारित 1,55,601 के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 73,767 घरों को सीवेज कनेक्शन से जोड़ा जा चुका है। इसके अतिरिक्त सात नए एसटीपी का निर्माण प्रस्तावित है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी, अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार सहित जल संस्थान एवं जल निगम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने शासकीय कार्यों में एआई का अधिकाधिक उपयोग किए जाने के निर्देश दिये

आर्थिक विकास के साथ मानव विकास के संकेतकों में सुधार

मुख्यमंत्री धामी ने पवाणी गांव पहुंचकर अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, साझा किया उनका दुःख-दर्द

मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा

राज्य सरकार के पांच वर्षों के कार्यों के रिपोर्ट कार्ड का किया गया विमोचन

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री धामी ने पवाणी गांव पहुंचकर अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, साझा किया उनका दुःख-दर्द
Next Article आर्थिक विकास के साथ मानव विकास के संकेतकों में सुधार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

शासन ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 आईएएस और 17 आईपीएस अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड की ताज़ा खबर उत्तराखण्ड देश देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 25, 2026
17 साल से फरार एक लाख का इनामी डकैत पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 25, 2026
36 नायब तहसीलदारों को मिली जिम्मेदारी, 13 बेटियों ने भी हासिल की सफलता
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 25, 2026
हिमालय की चुनौतियों पर एम.के.पी. कॉलेज में हुआ राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 25, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?