By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • राज्यपाल से मिले रक्षा जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल चेतन सिंह
  • मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की 32.58 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • मुख्यमंत्री ने की राज्य की महत्वपूर्ण अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा
  • उत्तराखंड शासन ने दस आईएएस-पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए
  • विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, निर्विघ्न एवं पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताः डीएम
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की 32.58 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की 32.58 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
उत्तराखण्डदेहरादूनदेहरादूनराज्य समाचार

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की 32.58 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Devbhumi Discover
Last updated: November 27, 2026 6:35 PM
Devbhumi Discover
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदों में बाढ़ सुरक्षा, खेल अवस्थापना, सौर ऊर्जा, पर्यटन विकास, मंदिरों के सौंदर्यीकरण, सड़क निर्माण एवं विद्युत आपूर्ति से संबंधित विभिन्न विकास कार्यों के लिए 32.58 करोड़ से अधिक की स्वीकृति प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री ने जनपद चमोली के विकासखंड थराली में कुलसारी बहुउद्देशीय मैदान को पिंडर नदी के कटाव से बचाने के लिए बाढ़ सुरक्षा कार्य हेतु 491.98 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, गोलापार, हल्द्वानी में एकीकृत खेल अवस्थापना विकास परियोजना के अंतर्गत 100 लाख के निर्माण कार्य के लिए पेयजल निर्माण निगम को कार्यदायी संस्था नामित हुए प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।
मुख्यमंत्री द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में शासकीय भवनों (3042 स्थानों) पर 17 मेगावाट क्षमता के ग्रिड कनेक्टेड सोलर प्लांट स्थापित करने के लिए 40.67 करोड़ के सापेक्ष द्वितीय किश्त में 16.268 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। इसके अतिरिक्त उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के कार्यालय परिसर की द्वितीय यूनिट में परीक्षा हॉल, गेस्ट हाउस के सम्मुख लॉन, आंतरिक सड़क निर्माण एवं फर्नीशिंग आदि कार्यों के लिए आगणित 309.77 लाख के सापेक्ष प्रथम किश्त में 123.908 लाख अवमुक्त करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा पिथौरागढ़ क्षेत्रान्तर्गत विकासखंड विण स्थित ग्रामसभा उपरतोला में आंतरिक मार्ग निर्माण हेतु 84.94 लाख तथा डीडीहाट विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पंचायत द्योगली में सीसी मार्ग, खड़ंजा एवं सुरक्षात्मक कार्यों के लिए 99.69 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में 59.814 लाख की धनराशि जारी करने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा एक जनपद एक नदी योजना के अंतर्गत जनपद बागेश्वर की गरुड़ गंगा की कार्य योजना 1120.16 लाख के सापेक्ष प्रथम चरण में 316.58 लाख की धनराशि अवमुक्त करने के प्रस्ताव को अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद अल्मोड़ा के सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न क्षेत्रों में 50 हैंडपंप स्थापित करने के लिए 42.98 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद टिहरी के देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत विकासखंड कीर्तिनगर स्थित चैकी महादेव शिवालय के सौंदर्यीकरण किये जाने हेतु 67.87 लाख की स्वीकृति प्रदान कर प्रथम किश्त में 40.722 लाख तथा क्षेत्रपाल देवता, धौड़ंगी बडियारगढ़ एवं हिण्डोलाखाल के ढुंगरियाल कांडा स्थित चामुंडा देवी मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए 100.67 लाख की स्वीकृति प्रदान कर प्रथम किश्त में 80.294 लाख की धनराशि जारी करने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। इसके साथ ही प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत हुण्डेश्वर महादेव मंदिर के उत्तर दिशा में हिमालय एवं टिहरी झील के विहंगम दृश्य वाले स्थान पर ध्यान केंद्रों के निर्माण के लिए 82.62 लाख की स्वीकृति प्रदान कर प्रथम किश्त में 49.572 लाख की धनराशि जारी करने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्रार्न्तगत पर्यटक स्थल मणकेश्वर सिद्ध महादेव के विकास एवं सौंदर्यीकरण हेतु 70 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में 42 लाख की धनराशि जारी करने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चम्पावत के चम्पावत विधानसभा क्षेत्रार्न्तत के 74 छूटे हुए तोकों में शत-प्रतिशत विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित किये जाने हेतु 499.68 लाख के सापेक्ष अवशेष धनराशि 199.872 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

You Might Also Like

राज्यपाल से मिले रक्षा जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल चेतन सिंह

मुख्यमंत्री ने की राज्य की महत्वपूर्ण अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा

उत्तराखंड शासन ने दस आईएएस-पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए

विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, निर्विघ्न एवं पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताः डीएम

मसूरी को बचाने के लिए पर्यटकों की संख्या नियंत्रित करने की मांग, मुख्य सचिव से मिला पर्यावरण प्रेमियों का प्रतिनिधिमंडल

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री ने की राज्य की महत्वपूर्ण अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा
Next Article राज्यपाल से मिले रक्षा जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल चेतन सिंह
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

दोहरे नाम वाले मतदाताओं की डीएसई के माध्यम से होगी जांच
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 27, 2026
राज्य कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण फैसले
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 27, 2026
विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में ईवीएम जागरूकता अभियान शुरू
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 26, 2026
विजय कालोनी में बनेगा नया पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 26, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?