By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • रोजगार और पर्यटन का ग्रीन कॉरिडोर बनेगा दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर
  • देवभूमि में प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत, 12 किमी लंबे रोड शो में बड़ी संख्या में उमड़े लोग
  • उत्तराखण्ड में BJP ने 10551, कांग्रेस ने 9869 BLA किये नियुक्त
  • DM ने दिए निर्देश, PM दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट
  • निष्कासितों पर सियासत, BJP ने जताई जीत की हैट्रिक की उम्मीद
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: रुद्रपुर में NCERT किताबों का बड़ा जखीरा पकड़ा, प्रशासन-पुलिस की कार्रवाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > रुद्रपुर में NCERT किताबों का बड़ा जखीरा पकड़ा, प्रशासन-पुलिस की कार्रवाई
उत्तराखण्डशिक्षा

रुद्रपुर में NCERT किताबों का बड़ा जखीरा पकड़ा, प्रशासन-पुलिस की कार्रवाई

Devbhumi Discover
Last updated: March 16, 2026 11:54 AM
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

रुद्रपुर।

National Council of Educational Research and Training (एनसीईआरटी) की करोड़ों रुपये की किताबों का बड़ा जखीरा रुद्रपुर के कीरतपुर क्षेत्र में प्रशासन, पुलिस और शिक्षा विभाग की संयुक्त कार्रवाई में बरामद किया गया है। छापेमारी के दौरान गोदाम से किताबों से लदा एक ट्रक भी कब्जे में लिया गया है। प्रारंभिक जांच में किताबों की बिलिंग फर्जी होने की बात सामने आई है।

सूचना मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस की टीम ने गोदाम पर कार्रवाई की, जहां भारी मात्रा में एनसीईआरटी की किताबें रखी मिलीं। बरामद किताबों की कीमत करीब 3 से 4 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि कीरतपुर स्थित एक गोदाम से एनसीईआरटी की किताबें ट्रक के माध्यम से कहीं भेजी जा रही हैं। सूचना मिलते ही कोतवाल मनोज रतूड़ी ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद प्रशासन और शिक्षा विभाग को भी मामले से अवगत कराया गया।

गोदाम का ताला तोड़कर की गई जांच

अगली सुबह तहसीलदार दिनेश कुटौला के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। उनकी मौजूदगी में गोदाम का ताला तोड़ा गया। अंदर पहुंचने पर बड़ी संख्या में एनसीईआरटी की किताबें मिलीं। वहीं एक ट्रक भी मिला जिसमें किताबें लदी हुई थीं।

फर्जी बिलिंग का शक

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि गोदाम में रखी किताबों की बिलिंग फर्जी है। गोदाम पर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं मिला, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि किताबों को अवैध तरीके से कहीं भेजने की तैयारी की जा रही थी।

एनसीईआरटी टीम करेगी जांच

जिला शिक्षा अधिकारी हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि किताबों के कुछ नमूने जांच के लिए लिए गए हैं। यह पता लगाया जा रहा है कि किताबें कहां से लाई गई थीं और उन्हें कहां भेजा जाना था।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की ओर से एनसीईआरटी की किताबें छापने के लिए केवल तीन प्रिंटर्स को अधिकृत किया गया है —

  • राज इंटरप्राइजेस
  • दीपक प्रिंटर्स
  • मथुरा स्थित आज तक प्रिंटर्स

इनके अलावा किसी अन्य संस्था को किताबें छापने की अनुमति नहीं है।

मामले की सूचना देहरादून स्थित शिक्षा विभाग निदेशालय और एनसीईआरटी को दे दी गई है। फिलहाल गोदाम को पुलिस सुरक्षा में रखा गया है। सोमवार को एनसीईआरटी की टीम के रुद्रपुर पहुंचने की उम्मीद है।

You Might Also Like

रोजगार और पर्यटन का ग्रीन कॉरिडोर बनेगा दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर

DM ने दिए निर्देश, PM दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट

निष्कासितों पर सियासत, BJP ने जताई जीत की हैट्रिक की उम्मीद

अवैध कसीनो पर छापा, 10 डांसर समेत 35 गिरफ्तार

हवालात में PRD जवान की मौत, थानाध्यक्ष समेत 4 पर कार्रवाई

TAGGED:A large cache of NCERT books was seized in Rudrapurprompting police and administration to take action.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ड्यूटी से गायब 70 बांडधारी डॉक्टरों को सरकार का नोटिस
Next Article रुद्रपुर में NCERT किताबों का बड़ा जखीरा पकड़ा, प्रशासन-पुलिस की कार्रवाई
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

देवभूमि में प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत, 12 किमी लंबे रोड शो में बड़ी संख्या में उमड़े लोग
Cover Story April 14, 2026
उत्तराखण्ड में BJP ने 10551, कांग्रेस ने 9869 BLA किये नियुक्त
Devbhumi News April 8, 2026
सीएम धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड, जनप्रतिनिधियों संग साझा किए विचार
उत्तराखण्ड March 29, 2026
देहरादून में ‘भारत: विश्व गुरु की राह पर’ विचार गोष्ठी आयोजित
उत्तराखण्ड March 29, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?