By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • Graphic Era लैब में होगी अब सड़कों, इमारतों और पुलों में लगी सामग्री की जांच
  • शिक्षक स्थानांतरण पर तेज करें तैयारी: धन सिंह रावत
  • आपदा प्रबंधन में तेजी, संवेदनशील इलाकों में कार्यों को मंजूरी
  • नैनीताल : परेड में ड्रिल और वेपन हैंडलिंग का SSP ने किया आकलन
  • नैनीताल:केमू बस दुर्घटना, SDRF ने किया रेस्क्यू; 1 मृत, 7 घायल
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: तेज रफ्तार कार ने मचाया तांडव, कई वाहनों को टक्कर, चालक हिरासत में
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > तेज रफ्तार कार ने मचाया तांडव, कई वाहनों को टक्कर, चालक हिरासत में
उत्तराखण्डक्राइम

तेज रफ्तार कार ने मचाया तांडव, कई वाहनों को टक्कर, चालक हिरासत में

Devbhumi Discover
Last updated: March 20, 2026 12:09 pm
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

बेकाबू कार ने पहले बाइक सवार पिता-पुत्र को कुचला, फिर कई वाहनों को टक्कर मारते हुए घर में जा घुसी, चालक पुलिस हिरासत में

देहरादून।

राजधानी दून में गुरुवार देर रात तेज रफ्तार और कथित रूप से नशे में धुत एक इनोवा चालक ने सड़क पर जमकर कहर बरपाया। बेकाबू कार ने पहले बाइक सवार पिता-पुत्र को जोरदार टक्कर मारी, फिर कई अन्य वाहनों को अपनी चपेट में लेते हुए एक घर में जा घुसी। इस दर्दनाक हादसे में बाइक चला रहे 42 वर्षीय रोहित फिलिप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका 27 वर्षीय बेटा अनूप गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इनोवा कार बेहद तेज रफ्तार में थी और चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। कार ने सबसे पहले सामने जा रही बाइक को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद भी कार नहीं रुकी और आगे बढ़ते हुए अन्य वाहनों को टक्कर मारती चली गई। आखिरकार कार एक मकान में जा घुसी, जिससे वहां खड़ी एक गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी चालक गुनीत सिंह को पकड़ लिया। उसे चिकित्सीय परीक्षण के लिए कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया है। प्रारंभिक जानकारी में चालक के नशे में होने की बात सामने आ रही है।

हादसे में गंभीर रूप से घायल अनूप को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। इसके अलावा कुछ अन्य घायलों को भी अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के सही कारणों के साथ अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

यह हादसा एक बार फिर शहर में तेज रफ्तार और नशे में वाहन चलाने की खतरनाक प्रवृत्ति पर बड़ा सवाल खड़ा कर गया है। एक ही लापरवाही ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं, जबकि कई अन्य लोगों को भी चोट और नुकसान झेलना पड़ा।

You Might Also Like

शिक्षक स्थानांतरण पर तेज करें तैयारी: धन सिंह रावत

आपदा प्रबंधन में तेजी, संवेदनशील इलाकों में कार्यों को मंजूरी

नैनीताल : परेड में ड्रिल और वेपन हैंडलिंग का SSP ने किया आकलन

नैनीताल:केमू बस दुर्घटना, SDRF ने किया रेस्क्यू; 1 मृत, 7 घायल

उत्तराखंड दौरे के लिए PM मोदी को न्योता ,विकास परियोजनाओं पर CM- PM मोदी की अहम चर्चा

TAGGED:A speeding car went on a rampagehitting several vehicles; the driver was taken into custody.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article तेज रफ्तार कार ने मचाया तांडव, कई वाहनों को टक्कर, चालक हिरासत में
Next Article उत्तराखंड में मौसम बदला, चारधाम में बर्फबारी और बारिश का अलर्ट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

Graphic Era लैब में होगी अब सड़कों, इमारतों और पुलों में लगी सामग्री की जांच
शिक्षा March 27, 2026
देहरादून-हरिद्वार-ऋषिकेश कॉरिडोर होगा जाम-मुक्त
उत्तराखण्ड March 27, 2026
CM ने 242 करोड़ की योजनाओं को दी स्वीकृति
Devbhumi News March 27, 2026
रामनवमी पर CM धामी ने किया कन्या पूजन, प्रदेश की खुशहाली की कामना
उत्तराखण्ड धर्म March 27, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?