By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • SIR अभियान को लेकर देहरादून DM ने अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश
  • रोजगार और पर्यटन का ग्रीन कॉरिडोर बनेगा दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर
  • देवभूमि में प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत, 12 किमी लंबे रोड शो में बड़ी संख्या में उमड़े लोग
  • उत्तराखण्ड में BJP ने 10551, कांग्रेस ने 9869 BLA किये नियुक्त
  • DM ने दिए निर्देश, PM दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: पौष अमावस्या पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, गंगा घाटों पर भक्तिमय माहौल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > पौष अमावस्या पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, गंगा घाटों पर भक्तिमय माहौल
उत्तराखण्ड

पौष अमावस्या पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, गंगा घाटों पर भक्तिमय माहौल

Devbhumi Discover
Last updated: December 19, 2025 10:06 AM
Devbhumi Discover
Share
2 Min Read
SHARE

पौष अमावस्या पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, गंगा घाटों पर भक्तिमय माहौल

हरिद्वार। साल के आखिरी स्नान पर्व पौष अमावस्या के अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। देश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां गंगा के पावन तट पर स्नान के लिए पहुंचे हैं। तड़के सुबह से ही हर की पौड़ी सहित सभी प्रमुख घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-पाठ किया और दीपदान व दान-पुण्य कर पुण्य लाभ अर्जित किया। घाटों पर “हर-हर गंगे” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु गंगा माता की आराधना में लीन नजर आए और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। हर की पौड़ी और अन्य प्रमुख घाटों पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी तैनात हैं। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए डायवर्जन प्लान लागू किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

पंडित जितेंद्र शास्त्री के अनुसार पौष अमावस्या के दिन गंगा स्नान, पूजा-पाठ और दान करने का विशेष महत्व है। उन्होंने बताया कि इस दिन पितरों के निमित्त तर्पण, दीपदान तथा जरूरतमंदों को अन्न और वस्त्र का दान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और अनेक कष्टों से मुक्ति मिलती है।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है, ताकि यह पावन पर्व शांतिपूर्ण और श्रद्धापूर्वक संपन्न हो सके।

You Might Also Like

रोजगार और पर्यटन का ग्रीन कॉरिडोर बनेगा दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर

DM ने दिए निर्देश, PM दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट

निष्कासितों पर सियासत, BJP ने जताई जीत की हैट्रिक की उम्मीद

अवैध कसीनो पर छापा, 10 डांसर समेत 35 गिरफ्तार

हवालात में PRD जवान की मौत, थानाध्यक्ष समेत 4 पर कार्रवाई

TAGGED:A wave of faith sweptacross Haridwar on Paush Amavasyaon the banks of the Ganga.with a devotional atmosphere
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article रुद्रपुर के बागवाला गांव में पोल्ट्री फार्मों को लेकर विरोध, विधायक शिव अरोड़ा ने जांच के दिए निर्देश
Next Article आकांक्षी जिला-खंड कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिलों व विकासखंडों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

SIR अभियान को लेकर देहरादून DM ने अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश
देहरादून May 30, 2026
देवभूमि में प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत, 12 किमी लंबे रोड शो में बड़ी संख्या में उमड़े लोग
Cover Story April 14, 2026
उत्तराखण्ड में BJP ने 10551, कांग्रेस ने 9869 BLA किये नियुक्त
Devbhumi News April 8, 2026
सीएम धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड, जनप्रतिनिधियों संग साझा किए विचार
उत्तराखण्ड March 29, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?