By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • ऑनलाइन गेमिंग को लेकर प्रशासन सख्त ,गाजियाबाद घटना के बाद डीएम ने जारी किए दिशा-निर्देश
  • निकाय-पंचायत वोटर लिस्ट पर केंद्रीय चुनाव आयोग का मंथन
  • कोटद्वार फायर स्टेशन का कर्मी रिश्वत लेते गिरफ्तार
  • रुड़की में दो महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म का मामला
  • मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना शुरू
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: सरकार पर बेरोजगार आंदोलन को कमजोर करने का आरोप, नए संगठन खड़ा करने का दावा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > सरकार पर बेरोजगार आंदोलन को कमजोर करने का आरोप, नए संगठन खड़ा करने का दावा
उत्तराखण्ड

सरकार पर बेरोजगार आंदोलन को कमजोर करने का आरोप, नए संगठन खड़ा करने का दावा

Devbhumi Discover
Last updated: September 24, 2025 8:48 am
Devbhumi Discover
Share
4 Min Read
SHARE

उत्तराखंड में भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों और पेपर लीक मामले को लेकर सड़कों पर उतरे बेरोजगार युवाओं का आंदोलन लगातार उग्र होता जा रहा है। परेड ग्राउंड में धरने पर बैठे बेरोजगार संघ ने अब सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि आंदोलन को कमजोर करने के लिए षड्यंत्र रचा जा रहा है।

मंगलवार देर रात बेरोजगार संघ के पूर्व अध्यक्ष व संरक्षक बॉबी पंवार ने परेड मैदान के बाहर सड़क पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि सरकार की शह पर कुछ छात्रों को जबरन प्रदर्शन कराने लाया गया। उन्होंने कहा कि उनका प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिला था, लेकिन ठोस आश्वासन न मिलने पर आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया गया। इसके बाद, सरकार ने रणनीति के तहत रुड़की और हरिद्वार से कॉलेज व इंस्टीट्यूट के स्नातक प्रथम व द्वितीय वर्ष के छात्रों को पांच बसों में भरकर देहरादून बुलाया। इन छात्रों से परीक्षा को नकलविहीन बताने और परीक्षा रद्द न करने की मांग कराने का दबाव बनाया गया।

बॉबी पंवार का दावा है कि जब ये छात्र शाम को हरिद्वार लौट रहे थे तो बेरोजगार संघ के सदस्यों ने नेपाली फार्म पर उनकी बसों को रोका और पूछताछ की। छात्रों ने स्वीकार किया कि उन्हें शैक्षणिक भ्रमण के बहाने देहरादून लाया गया था और मजबूरन प्रदर्शन में शामिल होना पड़ा। बेरोजगार संघ ने इसके वीडियो सबूत होने की भी बात कही है।

इसी बीच, सचिवालय में एक अन्य प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के सचिव शैलेष बगोली से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इशांत रौथाण के नेतृत्व में पहुंचे इस समूह ने दावा किया कि यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष व पारदर्शी रही। उनका कहना था कि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की धांधली नहीं हुई और प्रश्नपत्र की कुछ तस्वीरें वायरल होने से केवल भ्रम की स्थिति बनी। उन्होंने मांग की कि परीक्षा को निरस्त न किया जाए और जल्द से जल्द परिणाम जारी हों, ताकि मेहनती अभ्यर्थियों का भविष्य सुरक्षित रह सके।

बेरोजगार संघ ने इस संगठन पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह सरकार द्वारा खड़ा किया गया एक “फर्जी संगठन” है, जिसका उद्देश्य आमजन को गुमराह करना और असली आंदोलन को कमजोर करना है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम कंडवाल ने साफ चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा।

  • की जाए
  • एक माह में नई परीक्षा कराई जाए
  • यूकेएसएसएससी अध्यक्ष जी.एस. मर्तोलिया को हटाया जाए
  • आरक्षी भर्ती नियमावली में तत्काल संशोधन किया जाए

धरना स्थल पर संघ के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि युवाओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं, जबकि असली गड़बड़ी करने वालों को संरक्षण मिल रहा है। महासचिव संजेंद्र कठैत, उपाध्यक्ष सुरेश सिंह, जसपाल चौहान, विशाल चौहान, बिट्टू वर्मा और अखिल तोमर समेत बड़ी संख्या में युवा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।

नतीजा यह कि एक ओर बेरोजगार संघ भर्ती परीक्षाओं को लेकर सरकार पर दबाव बनाए हुए है, वहीं दूसरी ओर विरोधी सुर में खड़ा हुआ संगठन परीक्षा को पारदर्शी बताकर परिणाम जारी करने की मांग कर रहा है। इस टकराव ने आंदोलन को और गर्मा दिया है।

You Might Also Like

ऑनलाइन गेमिंग को लेकर प्रशासन सख्त ,गाजियाबाद घटना के बाद डीएम ने जारी किए दिशा-निर्देश

निकाय-पंचायत वोटर लिस्ट पर केंद्रीय चुनाव आयोग का मंथन

कोटद्वार फायर स्टेशन का कर्मी रिश्वत लेते गिरफ्तार

रुड़की में दो महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म का मामला

मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना शुरू

TAGGED:Accuses governmentclaims new organization will be formedmovementof weakening unemployed
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा छात्र संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
Next Article स्वदेशी अपनाओ अभियान: सीएम धामी ने स्थानीय उत्पादों को अपनाने और आसान कर प्रणाली का दिया संदेश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

देहरादून पहुंचे स्वामी दर्शन भारती,अंकिता मामले में बोले—उर्मिला को पुलिस पर नहीं था भरोसा
उत्तराखण्ड February 9, 2026
10 दिन में सड़कें ठीक करो, वरना कार्रवाई
उत्तराखण्ड February 9, 2026
उत्तराखंड की लोक कलाओं, हस्तशिल्प और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प
उत्तराखण्ड February 9, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
उत्तराखण्ड February 9, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?