By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • प्रदेश में भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून व्यवस्था पर Yashpal Arya का सरकार पर हमला
  • रुद्रपुर में NCERT किताबों का बड़ा जखीरा पकड़ा, प्रशासन-पुलिस की कार्रवाई
  • ड्यूटी से गायब 70 बांडधारी डॉक्टरों को सरकार का नोटिस
  • शहीद हीरा गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, सिलेंडर जब्त; मुकदमा दर्ज
  • प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, पहाड़ों में बर्फबारी और कई जिलों में बारिश की संभावना
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: शहीद हीरा गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, सिलेंडर जब्त; मुकदमा दर्ज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > शहीद हीरा गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, सिलेंडर जब्त; मुकदमा दर्ज
उत्तराखण्ड

शहीद हीरा गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, सिलेंडर जब्त; मुकदमा दर्ज

Devbhumi Discover
Last updated: March 16, 2026 11:26 am
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

होम डिलीवरी बंद, गोदाम से बंट रहे थे सिलेंडर प्रशासन ने मारी रेड

देहरादून। जिले में एलपीजी गैस वितरण में लापरवाही और उपभोक्ताओं की शिकायतों के बीच जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए शिमला बाईपास रोड स्थित शहीद हीरा गैस एजेंसी पर शिकंजा कस दिया। होम डिलीवरी के नियमों की अनदेखी करने के मामले में प्रशासन ने एजेंसी के गैस सिलेंडर जब्त कर लिए और संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

प्रशासन को सूचना मिली थी कि एजेंसी द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों की घर-घर डिलीवरी करने के बजाय उपभोक्ताओं को सीधे एजेंसी परिसर से ही सिलेंडर दिए जा रहे हैं। इससे एजेंसी के बाहर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो रही थी और अव्यवस्था की स्थिति बन रही थी। मामला जिलाधिकारी सविन बंसल के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने तत्काल जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए।

निर्देश मिलते ही उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार के नेतृत्व में क्यूआरटी टीम मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि हीरा गैस सर्विस, नया गांव पेलियो (देहरादून) द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों की निर्धारित होम डिलीवरी नहीं की जा रही थी, बल्कि गोदाम में ट्रकों से सीधे उपभोक्ताओं को वितरण किया जा रहा था।

नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर उप जिलाधिकारी, तहसीलदार विकासनगर और जिला पूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके पर मौजूद गैस सिलेंडरों को जब्त कर लिया। साथ ही एजेंसी संचालक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955, आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत थाना पटेलनगर में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

जब्त किए गए सिलेंडरों को आगे की कार्रवाई के लिए जिला पूर्ति अधिकारी और संबंधित तेल कंपनी की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।

इधर गैस आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए जिला प्रशासन द्वारा जारी कंट्रोल रूम में दिनभर शिकायतों की बाढ़ रही। हेल्पलाइन और व्हाट्सएप नंबरों पर शाम तक 111 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनके निस्तारण के लिए अधिकारियों को तत्काल निर्देश दिए गए।

प्रशासन के अनुसार रविवार को जिले में 18,120 घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की गई, जबकि 21 व्यवसायिक सिलेंडर भी वितरित किए गए। इसके बावजूद मांग अधिक होने के कारण अभी भी करीब 75 हजार घरेलू सिलेंडरों का बैकलॉग बना हुआ है।

जिला प्रशासन ने साफ किया है कि गैस वितरण व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है और नियमों की अनदेखी करने वाली एजेंसियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी

You Might Also Like

प्रदेश में भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून व्यवस्था पर Yashpal Arya का सरकार पर हमला

रुद्रपुर में NCERT किताबों का बड़ा जखीरा पकड़ा, प्रशासन-पुलिस की कार्रवाई

ड्यूटी से गायब 70 बांडधारी डॉक्टरों को सरकार का नोटिस

प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, पहाड़ों में बर्फबारी और कई जिलों में बारिश की संभावना

CM घोषणाओं के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, 15 दिन में फैसला : मुख्य सचिव

TAGGED:Administration raids Shaheed Hira Gas Agencyconfiscates cylinders; case filed
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, पहाड़ों में बर्फबारी और कई जिलों में बारिश की संभावना
Next Article ड्यूटी से गायब 70 बांडधारी डॉक्टरों को सरकार का नोटिस
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की वन्यजीव-अनुकूल तकनीक का ओडिशा मीडिया ने किया निरीक्षण
उत्तराखण्ड March 16, 2026
मुख्यमंत्री ने 63 सफाई निरीक्षकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 16, 2026
जनरल बिपिन रावत की जयंती पर मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्ड March 16, 2026
चारधाम यात्रा से पहले ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्थाओं का निरीक्षण
उत्तराखण्ड March 15, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?