By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • मिलावटखोरों पर और कसेगा सरकार का शिकंजा
  • उत्तराखंड के 47 मंदिरों में गैर-हिंदुओं की एंट्री प्रतिबंधित, बदरी-केदार मंदिर समिति का निर्णय
  • गैरसैंण पर सियासी घमासान, वेडिंग डेस्टिनेशन वाले बयान पर कांग्रेस का सरकार से स्पष्टीकरण
  • कुंभ 2027 से पहले गंगा स्वच्छता और सीवर सिस्टम दुरुस्त करने पर मंथन
  • मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना में लाभान्वित हुए सर्वाधिक बच्चे
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: दिल्ली के गैंग से जुड़े हैं बांग्लादेशियों के तार, भारत लाने वालों की तलाश में जुटी पुलिस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > दिल्ली के गैंग से जुड़े हैं बांग्लादेशियों के तार, भारत लाने वालों की तलाश में जुटी पुलिस
उत्तराखण्ड

दिल्ली के गैंग से जुड़े हैं बांग्लादेशियों के तार, भारत लाने वालों की तलाश में जुटी पुलिस

Devbhumi Discover
Last updated: May 20, 2025 12:25 pm
Devbhumi Discover
Share
4 Min Read
SHARE

दिल्ली के गैंग से जुड़े हैं बांग्लादेशियों के तार, भारत लाने वालों की तलाश में जुटी पुलिस

दिल्ली के विभिन्न इलाकों में बांग्लादेशियों को बसाने में दिल्ली की गैंग का हाथ माना जाता है। देहरादून में भी दिल्ली के दो ठेकेदार चार बांग्लादेशी नागरिकों को लेकर आए थे।

बांग्लादेशियों को देहरादून में बसाने में दिल्ली के एक गैंग का हाथ माना जा रहा है। यह गैंग बांग्लादेशियों को बंगाल से बिहार और फिर दिल्ली लाता है। इसके बाद इन लोगों को देश के विभिन्न हिस्सों में फर्जी आधार कार्ड बनवाकर मजदूरी आदि के काम में लगाया जाता है।

बांग्लादेशी देहरादून में पकड़े गए उनमें भी दिल्ली के आलम खान नाम के ठेकेदार का हाथ है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उधर, सभी पांच बांग्लादेशी और उनकी साथी भारतीय महिला पूजा रानी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है। जल्द ही उन्हें देश से बाहर भेजने की प्रक्रिया भी अमल में लाई जाएगी।

मौजूदा समय में शहर और देहात क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इसी बीच एसएसपी अजय सिंह को गोपनीय सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोग क्लेमेंटटाउन इलाके में रह रहे हैं। इस पर पुलिस और एलआईयू की टीम ने सत्यापन किया तो इनमें पांच बांग्लादेशी नागरिक पाए गए। ये सभी एक भारतीय महिला पूजा रानी के साथ रह रहे थे। इनमें से मुनीर चंद्र राय देहरादून में तीन बार आ चुका है।
पुलिस अब दो आरोपियों की तलाश कर रही
वह हर्रावाला के कैंसर अस्पताल के निर्माण कार्य में भी मजदूरी कर चुका है। पुलिस अब दो आरोपियों आलम खान और उसके साथी की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक आलम खान दिल्ली का रहने वाला है। वह विभिन्न कंस्ट्रक्शन साइट के लिए मजदूरों की व्यवस्था करता है। उसी के संपर्क में बंगाल और बिहार के भी कुछ लोग हैं। ये सभी लोग बांग्लादेश से गैर कानूनी तरीके से आए लोगों को भी देश के विभिन्न हिस्सों में पहुंचाते हैं।

ज्यादातर सभी के आधार कार्ड बिहार के विभिन्न पतों के होते हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली के इस गैंग के गुर्गे बिहार के बंगाल बॉर्डर के जिलों में भी रह रहे हैं। ये लोग ही फर्जी आधार कार्ड आदि बनवाने का काम करते हैं। दिल्ली में भी इसी गैंग के लोगों ने बांग्लादेशी नागरिकों को बसाने का काम किया है। लगातार खुफिया एजेंसियां भी इस मामले में जांच करती हैं, लेकिन चोरी छिपे देश के हर हिस्से में यह गैंग काम कर रहा है।

देहरादून में इन नागरिकों को लाने वाला ठेकेदार मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला है। उसके साथ कुछ और लोग भी जुड़े हो सकते हैं। ऐसे में पुलिस टीमें उसकी तलाश में दिल्ली और आसपास के इलाकों में भेजी गई हैं। एसओजी स्थानीय इंटेलीजेंस यूनिट के साथ मिलकर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। इसके अलावा शहर और देहात क्षेत्र में सत्यापन अभियान को और सघन करने के निर्देश दिए गए हैं। – अजय सिंह, एसएसपी

 

You Might Also Like

मिलावटखोरों पर और कसेगा सरकार का शिकंजा

उत्तराखंड के 47 मंदिरों में गैर-हिंदुओं की एंट्री प्रतिबंधित, बदरी-केदार मंदिर समिति का निर्णय

गैरसैंण पर सियासी घमासान, वेडिंग डेस्टिनेशन वाले बयान पर कांग्रेस का सरकार से स्पष्टीकरण

कुंभ 2027 से पहले गंगा स्वच्छता और सीवर सिस्टम दुरुस्त करने पर मंथन

मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना में लाभान्वित हुए सर्वाधिक बच्चे

TAGGED:Bangladeshis are connectedis searching for those who broughtpolicethem to Indiato Delhi gang
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article हरियाणा से तीर्थ नगरी ऋषिकेश पहुंची इंपोर्टेड शराब, 110 बोतल बरामद
Next Article प्रदेश के सभी विभागों में ई-ऑफिस लागू करने के निर्देश, वेबसाइट अपडेट पर भी जोर – मुख्य सचिव
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

CM धामी का निर्देश: खाद्य एवं रसद व्यवस्था की निगरानी के लिए अधिकारियों की विशेष तैनाती
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 12, 2026
विकास, सुशासन और जनकल्याण के विकल्प रहित संकल्प के साथ कार्य कर रही सरकार – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 12, 2026
प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 12, 2026
सड़क, पुल निर्माण से लेकर गड्ढ़ा भरने तक के लिए धामी सरकार ने किया बजट प्रावधान
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 12, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?