By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • भारत-अमेरिका संयुक्त सैन्य अभ्यास युद्ध अभ्यास औली और महाजन में शुरू हुआ
  • उत्तराखण्ड में बनी फिल्मों को मिली पहचान, प्रतिभाओं के साथ फिल्म संस्कृति को मिल रहा सम्मान
  • सीएम धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा आत्मीयता का माहौल
  • मुख्यमंत्री ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं
  • अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: कुंभ 2027 से पहले गंगा स्वच्छता और सीवर सिस्टम दुरुस्त करने पर मंथन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > कुंभ 2027 से पहले गंगा स्वच्छता और सीवर सिस्टम दुरुस्त करने पर मंथन
उत्तराखण्डधर्मपर्यटन

कुंभ 2027 से पहले गंगा स्वच्छता और सीवर सिस्टम दुरुस्त करने पर मंथन

Devbhumi Discover
Last updated: March 12, 2026 12:07 PM
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

हरिद्वार :

धर्मनगरी हरिद्वार  में प्रस्तावित कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन ने गंगा की स्वच्छता और अविरलता बनाए रखने के लिए रणनीति तैयार करनी शुरू कर दी है। इसी क्रम में मेलाधिकारी सोनिका की पहल परस्वच्छ गंगा राष्ट्रीय मिशन के विशेषज्ञों की टीम ने बुधवार को कुंभ मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक की।

बैठक में कचरा प्रबंधन, सीवर निकासी और सैनिटेशन व्यवस्था को बेहतर बनाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेषज्ञों की टीम ने नई तकनीकों, विभिन्न अध्ययनों और प्रयागराज कुंभ मेला के अनुभवों को भी मेला प्रशासन के साथ साझा किया।

कई प्रमुख क्षेत्रों का किया निरीक्षण

एनएमसीजी की टीम ने मेला प्रशासन, नगर निगम और पेयजल निगम के अधिकारियों के साथ हर की पौडी, बैरागी कैंप, दक्ष द्वीप, कनखल, नीलधारा और गौरीशंकर सहित कई क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान आगामी कुंभ मेले के दौरान इन क्षेत्रों में स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन की उपलब्ध सुविधाओं तथा प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा की गई।

गंगा की निर्मलता सर्वोच्च प्राथमिकता

बैठक में मेलाधिकारी सोनिका ने कहा कि कुंभ मेले के दौरान गंगा नदी को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि लाखों-करोड़ों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए कूड़ा और सीवरेज प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था करना मेला प्रशासन के सामने एक बड़ी चुनौती है।

उन्होंने बताया कि मेले के दौरान पर्याप्त और साफ-सुथरे शौचालयों की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

वैज्ञानिक और टिकाऊ व्यवस्था पर जोर

बैठक में मेले के दौरान कचरा संग्रहण, पृथक्करण और निस्तारण, अस्थायी शौचालयों की स्थापना, सीवरेज व सेप्टेज प्रबंधन तथा घाटों की नियमित सफाई जैसे विषयों पर प्रस्तुतीकरण दिया गया।

अधिकारियों ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि कुंभ मेले के दौरान गंगा की अविरलता और निर्मलता बनाए रखने के लिए वैज्ञानिक और टिकाऊ व्यवस्थाएं विकसित की जाएं। इसके लिए उपलब्ध आंकड़ों और मुख्य स्नान पर्वों पर संभावित श्रद्धालुओं की संख्या को ध्यान में रखते हुए साझा रणनीति तैयार की जाएगी।

You Might Also Like

भारत-अमेरिका संयुक्त सैन्य अभ्यास युद्ध अभ्यास औली और महाजन में शुरू हुआ

उत्तराखण्ड में बनी फिल्मों को मिली पहचान, प्रतिभाओं के साथ फिल्म संस्कृति को मिल रहा सम्मान

सीएम धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा आत्मीयता का माहौल

मुख्यमंत्री ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण

TAGGED:Month on Ganga cleanliness and testingof vending system before Kumbh 2027
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना में लाभान्वित हुए सर्वाधिक बच्चे
Next Article कुंभ 2027 से पहले गंगा स्वच्छता और सीवर सिस्टम दुरुस्त करने पर मंथन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार September 16, 2026
जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार September 16, 2026
राज्य युवा आयोग युवाओं की आशाओं और आकांक्षाओं को नीति निर्माण से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम: CM
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार September 16, 2026
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरा करेंः डीएम
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार September 15, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?