By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • मिलावटखोरों पर और कसेगा सरकार का शिकंजा
  • उत्तराखंड के 47 मंदिरों में गैर-हिंदुओं की एंट्री प्रतिबंधित, बदरी-केदार मंदिर समिति का निर्णय
  • गैरसैंण पर सियासी घमासान, वेडिंग डेस्टिनेशन वाले बयान पर कांग्रेस का सरकार से स्पष्टीकरण
  • कुंभ 2027 से पहले गंगा स्वच्छता और सीवर सिस्टम दुरुस्त करने पर मंथन
  • मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना में लाभान्वित हुए सर्वाधिक बच्चे
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: भाजपा नेत्री और उसके प्रेमी की करतूत, दोस्तों से कराया नाबालिग बेटी का सामूहिक दुष्कर्म, गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > भाजपा नेत्री और उसके प्रेमी की करतूत, दोस्तों से कराया नाबालिग बेटी का सामूहिक दुष्कर्म, गिरफ्तार
उत्तराखण्डक्राइम

भाजपा नेत्री और उसके प्रेमी की करतूत, दोस्तों से कराया नाबालिग बेटी का सामूहिक दुष्कर्म, गिरफ्तार

Devbhumi Discover
Last updated: June 5, 2025 8:17 am
Devbhumi Discover
Share
4 Min Read
SHARE

भाजपा नेत्री और उसके प्रेमी की करतूत, दोस्तों से कराया नाबालिग बेटी का सामूहिक दुष्कर्म, गिरफ्तार

बेटी पिता के पास आई। उसे गुमसुम व हताश देखकर पिता ने बातचीत की तो उसने आपबीती बताई। तब मंगलवार की शाम पिता बेटी को लेकर रानीपुर कोतवाली पहुंचे।

भाजपा महिला मोर्चा की एक पूर्व पदाधिकारी और उसके प्रेमी की घिनौनी हरकत का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि महिला नेत्री ने अपने प्रेमी व उसके दोस्त से नाबालिग बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म कराया। कई बार उससे दरिंदगी हुई। रानीपुर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। भाजपा ने भी महिला को निष्कासित कर दिया है।

पुलिस के अनुसार, भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी रह चुकी एक महिला पति से विवाद के बाद अलग रह रही थी। बेटे को पति के पास छोड़कर बेटी को वह अपने साथ ले गई थी। इसके बाद प्रेमी सुमित पटवाल के साथ रहने लगी। अब बेटी पिता के पास आई। उसे गुमसुम व हताश देखकर पिता ने बातचीत की तो उसने आपबीती बताई। तब मंगलवार की शाम पिता बेटी को लेकर रानीपुर कोतवाली पहुंचे।

पिता का आरोप है कि बीते जनवरी माह में बेटी को घुमाने के बहाने कार में उसकी पत्नी अपने प्रेमी सुमित पटवाल व उसके दोस्त शुभम के साथ भेल स्टेडियम की तरफ गई। जहां शराब पीकर दोनों ने उसकी पत्नी की सहमति पर नाबालिग बेटी को डरा-धमकाकर जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया।आरोप है कि आगरा, वृंदावन व हरिद्वार के होटल में भी उससे सामूहिक दुष्कर्म किया गया। किसी को कुछ बताने पर बेटी व पिता की हत्या करने की धमकी दी गई।

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने गंभीरता से इस मामले को लेते हुए तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। किशोरी का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराए। एसएसपी ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में यौन शोषण की पुष्टि हुई है। बुधवार को आरोपी महिला और उसके प्रेमी सुमित पटवाल निवासी न्यू कैनाल कॉलोनी बहादराबाद को शिवमूर्ति चौक के पास होटल युग रेजीडेंसी से गिरफ्तार कर लिया गया। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

भाजपा ने महिला नेत्री को किया निष्कासित

नाबालिग बेटी का यौन उत्पीड़न करवाने के आरोप में फंसी महिला नेत्री को भाजपा ने भी पार्टी से बाहर निकाल दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा की तरफ से महिला को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से निष्कासित करने का पत्र जारी कर दिया गया है। अगस्त 2024 में उसकी हरकतों की शिकायतें मिलने पर महिला मोर्चा के पद से भी हटा दिया गया था।

 

You Might Also Like

मिलावटखोरों पर और कसेगा सरकार का शिकंजा

उत्तराखंड के 47 मंदिरों में गैर-हिंदुओं की एंट्री प्रतिबंधित, बदरी-केदार मंदिर समिति का निर्णय

गैरसैंण पर सियासी घमासान, वेडिंग डेस्टिनेशन वाले बयान पर कांग्रेस का सरकार से स्पष्टीकरण

कुंभ 2027 से पहले गंगा स्वच्छता और सीवर सिस्टम दुरुस्त करने पर मंथन

मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना में लाभान्वित हुए सर्वाधिक बच्चे

TAGGED:and her loverarrestedBJP leaderdaughter with their friendsgangraped minor
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article बद्रीनाथ पुलिस की धोखाधड़ी गिरोह पर बड़ी कार्रवाई: होटल के कमरे से मिले 25 फर्जी फोन, कैश और फर्जी दस्तावेज
Next Article विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम धामी ने पर्यावरण सेवियों को किया सम्मानित, ‘प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड’ का दिलाया संकल्प
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

CM धामी का निर्देश: खाद्य एवं रसद व्यवस्था की निगरानी के लिए अधिकारियों की विशेष तैनाती
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 12, 2026
विकास, सुशासन और जनकल्याण के विकल्प रहित संकल्प के साथ कार्य कर रही सरकार – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 12, 2026
प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 12, 2026
सड़क, पुल निर्माण से लेकर गड्ढ़ा भरने तक के लिए धामी सरकार ने किया बजट प्रावधान
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 12, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?