By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • सीएम धामी ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
  • नैनीताल जिला पंचायत चुनाव: लापता सदस्य बोले– हम तो अपनी मर्जी से गए थे, कांग्रेस ने BJP पर लगाया था अपहरण का आरोप
  • पंचायत मंत्री की विधानसभा में भाजपा को झटका, तीनों प्रत्याशी हारे
  • मानसून सत्र के लिए भराड़ीसैंण में तैयारियों पूरीं, अब तक 32 विधायकों से 547 प्रश्न मिले
  • धराली–हर्षिल आपदा: डीएम प्रशांत आर्य बोले, पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद मिलेगी
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: पंचायत मंत्री की विधानसभा में भाजपा को झटका, तीनों प्रत्याशी हारे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > पंचायत मंत्री की विधानसभा में भाजपा को झटका, तीनों प्रत्याशी हारे
उत्तराखण्ड

पंचायत मंत्री की विधानसभा में भाजपा को झटका, तीनों प्रत्याशी हारे

Devbhumi Discover
Last updated: August 16, 2025 7:22 am
Devbhumi Discover
Share
2 Min Read
SHARE

पंचायत मंत्री की विधानसभा में भाजपा को झटका, तीनों प्रत्याशी हारे

बीरोंखाल/कोटद्वार।

सांगठनिक जनपद कोटद्वार की दो विधानसभा यमकेश्वर और लैंसडौन में पड़ने वाले छह विकासखंडों में जहां रिखणीखाल विकासखंड को छोड़कर पांचों ब्लॉक में भाजपा ने परचम लहराया है, वहीं, सांगठनिक जनपद पौड़ी की चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाले तीन विकासखंडों में भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया, जो पंचायत मंत्री सतपाल महाराज के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

चौबट्टाखाल विधानसभा अंतर्गत इस त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा को एकेश्वर, पोखड़ा व बीरोंखाल में प्रमुख पदों पर हार का सामना करना पड़ा। चौबट्टाखाल विधानसभा में इसकी शुरुआत 6 महीने पहले तब हो गई थी, जब एक मात्र नगर पंचायत सतपुली में भाजपा की पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अंजना वर्मा को कांग्रेस के जितेंद्र नेगी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। पिछली बार एकेश्वर ब्लॉक में भाजपा के नीरज पांथरी ब्लॉक प्रमुख थे, लेकिन इस बार कांग्रेस समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी पंकज सिंह ने भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी सीमा सजवाण को हराकर प्रमुख पद पर कब्जा कर लिया। पोखड़ा विकासखंड में पूर्व में भाजपा की प्रीति देवी ब्लाॅक प्रमुख थीं, लेकिन इस बार कांग्रेस प्रत्याशी संजय गुसाईं बाजी मार ले गए। बीरोंखाल ब्लॉक में भाजपा के बैनर पर पिछली बार राजेश कंडारी चुनाव जीते थे, लेकिन उन्होंने एक साल बाद ही भाजपा को अलविदा कह कांग्रेस में वापसी कर ली थी। इस बार भाजपा को पराजित कर यहां कांग्रेस समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी नेहा नेगी प्रमुख बन गईं। चौबट्टाखाल विधानसभा के तीनों ब्लाॅक प्रमुख पदों पर हार से जहां स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता स्तब्ध है, वहीं, मंत्री व स्थानीय विधायक सतपाल महाराज के लिए यह करारा झटका माना जा रहा है।

उधर, भाजपा के सांगठनिक जनपद कोटद्वार के रिखणीखाल को छोड़कर यमकेश्वर, द्वारीखाल, दुगड्डा, जयहरीखाल व नैनीडांडा में भाजपा के ब्लॉक प्रमुखों ने जीतकर पार्टी का परचम लहराया है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल ने पार्टी प्रत्याशियों की जीत पर खुशी जताई है।

 

You Might Also Like

सीएम धामी ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

नैनीताल जिला पंचायत चुनाव: लापता सदस्य बोले– हम तो अपनी मर्जी से गए थे, कांग्रेस ने BJP पर लगाया था अपहरण का आरोप

मानसून सत्र के लिए भराड़ीसैंण में तैयारियों पूरीं, अब तक 32 विधायकों से 547 प्रश्न मिले

धराली–हर्षिल आपदा: डीएम प्रशांत आर्य बोले, पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद मिलेगी

बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का वीडियो वायरल, बोले– यह AI से बनाया गया

TAGGED:all three candidates loseAssemblyBJP suffers setbackin Panchayat Minister's
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मानसून सत्र के लिए भराड़ीसैंण में तैयारियों पूरीं, अब तक 32 विधायकों से 547 प्रश्न मिले
Next Article नैनीताल जिला पंचायत चुनाव: लापता सदस्य बोले– हम तो अपनी मर्जी से गए थे, कांग्रेस ने BJP पर लगाया था अपहरण का आरोप
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

नैनीताल जिला पंचायत चुनाव में मिलीभगत का आरोप, SSP ऑफिस के बाहर नेता प्रतिपक्ष आर्य संग कांग्रेसियों का धरना
उत्तराखण्ड August 16, 2025
पहाड़ों की शांत वादियों में गोलीकांड मचाने वाले बदमाश पुलिस की गिरफ्त में
उत्तराखण्ड August 16, 2025
राजभवन में स्वतंत्रता दिवस पर स्वल्पाहार कार्यक्रम, राज्यपाल व सीएम धामी रहे शामिल
उत्तराखण्ड August 16, 2025
आपदा प्रभावित क्षेत्रों में हेली सेवाएं बनी जीवनदायिनी, मरीज व गर्भवती महिला उत्तरकाशी भेजी गईं
उत्तराखण्ड August 16, 2025
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?