By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • पौड़ी में गहरी खाई में गिरी कार, आठ लोगों की मौत, चार घायल
  • राज्यपाल से मिले रक्षा जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल चेतन सिंह
  • मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की 32.58 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • मुख्यमंत्री ने की राज्य की महत्वपूर्ण अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा
  • उत्तराखंड शासन ने दस आईएएस-पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: पौड़ी में गहरी खाई में गिरी कार, आठ लोगों की मौत, चार घायल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > पौड़ी में गहरी खाई में गिरी कार, आठ लोगों की मौत, चार घायल
उत्तराखण्डदेहरादूनदेहरादूनपौड़ी-गढ़वालराज्य समाचार

पौड़ी में गहरी खाई में गिरी कार, आठ लोगों की मौत, चार घायल

Devbhumi Discover
Last updated: November 28, 2026 2:15 PM
Devbhumi Discover
Share
4 Min Read
SHARE

पौड़ी/देहरादून। पौड़ी जिले में रिखणीखाल विकासखंड में कलवाड़ी गांव के समीप एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में सात महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। दुर्घटना के समय वाहन में कुल 12 लोग सवार थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन में सवार महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई थीं। ये महिलाएं बैंक संबंधी काम और बैणी-भुली योजना के आवेदन भरने के सिलसिले में सिद्धखाल गई थीं। काम निपटाने के बाद सभी अपने गांव भंगालवाड़ लौट रही थीं। इसी दौरान सिद्धखाल-कलवाड़ी-सतपुली मोटर मार्ग पर कलवाड़ी बैंड के समीप अचानक वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा और कार गहरी खाई में जा गिरी।
हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। वाहन में सवार लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन को जानकारी दी।  दुर्घटना की सूचना मिलने पर रिखणीखाल थाना पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र और गहरी खाई होने के कारण बचाव अभियान में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। टीमों ने स्थानीय लोगों की मदद से खाई में उतरकर घायलों और मृतकों को बाहर निकाला। चार घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रिखणीखाल पहुंचाया गया। आठ लोगों की मौत की पुष्टि पौड़ी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पिंचा ने की।
हादसे में जान गंवाने वालों में 1 कांती देवी (45 वर्ष), 2. रेखा देवी (42 वर्ष), 3. अनिल देवराड़ा (48 वर्ष), वाहन चालक, 4. सुमित्रा देवी (50 वर्ष), 5. सुनीता देवी (45 वर्ष), 6. धनेश्वरी देवी (46 वर्ष), 7. सरोजनी देवी (38 वर्ष), 8. रजनी देवी (25 वर्ष) शामिल हैं। घायलों में शशि देवी (35 वर्ष), शकुंतला देवी (45 वर्ष), जगदीश सिंह और सत्यवती देवी (36 वर्ष) शामिल हैं। मृतक और घायल सभी भंगालवाड़ गांव के निवासी बताए गए हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी जिले के रिखणीखाल क्षेत्र में हुई इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए जिला प्रशासन को तत्काल राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने और घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने गंभीर रूप से घायलों को हवाई मार्ग से उच्च चिकित्सा केंद्रों तक पहुंचाने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस दुर्घटना में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
एक ही गांव के आठ लोगों की असमय मौत से भंगालवाड़ और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है। इस दुर्घटना ने एक बार फिर पहाड़ी सड़कों पर सुरक्षित यातायात और आपातकालीन बचाव व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

You Might Also Like

राज्यपाल से मिले रक्षा जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल चेतन सिंह

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की 32.58 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री ने की राज्य की महत्वपूर्ण अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा

उत्तराखंड शासन ने दस आईएएस-पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए

विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, निर्विघ्न एवं पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताः डीएम

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article राज्यपाल से मिले रक्षा जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल चेतन सिंह
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

मसूरी को बचाने के लिए पर्यटकों की संख्या नियंत्रित करने की मांग, मुख्य सचिव से मिला पर्यावरण प्रेमियों का प्रतिनिधिमंडल
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 27, 2026
दोहरे नाम वाले मतदाताओं की डीएसई के माध्यम से होगी जांच
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 27, 2026
राज्य कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण फैसले
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 27, 2026
विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में ईवीएम जागरूकता अभियान शुरू
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 26, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?