By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • उत्तरकाशी के सीमावर्ती गांवों में सीमा जागरण मंच की संगोष्ठी बैठक आयोजित
  • अंकिता भंडारी केस पर सोशल मीडिया में फैल रही भ्रामक जानकारियों पर पुलिस का स्पष्टीकरण
  • सीएम के निर्देश पर त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा के पिता को तत्काल आर्थिक सहायता स्वीकृत
  • र (चमोली) में किसानों के कल्याण तथा आर्थिक उत्थान को समर्पित राज्य स्तरीय किसान दिवस का आयोजन
  • भारत सरकार के प्रगति पोर्टल की तर्ज पर प्रदेश में भी योजनाओं की होगी समीक्षा
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिये दिया 167 करोड़ का अनुमोदन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिये दिया 167 करोड़ का अनुमोदन
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिये दिया 167 करोड़ का अनुमोदन

Devbhumi Discover
Last updated: December 27, 2025 9:01 am
Devbhumi Discover
Share
4 Min Read
SHARE

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिये दिया 167 करोड़ का अनुमोदन

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विभिन्न सड़कों के सुधारीकरण एवं पुनर्निर्माण, स्कूल भवनों, हरिद्वार गंगा कॉरिडोर परियोजना के तहत हर की पैड़ी क्षेत्र के विकास, घाटों एवं पुलों के निर्माण के साथ ही हैलीपोर्ट निर्माण, विभिन्न मंदिरों के सौंदर्यीकरण तथा मार्ग निर्माण आदि से संबंधित योजनाओं के लिए 167 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री घोषणा के तहत विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार के विकासखण्ड दुगड्‌डा के अन्तर्गत मेरठ पौड़ी रा०मा० के किमी० 138 से लालपुर-कलालघाटी-नयावाद पुराना कोटद्वार हरिद्वार मोटर मार्ग का सुधारीकरण कार्य हेतु ₹ 1.28 करोड़, राज्य योजना के अन्तर्गत चम्पावत खेतीखान मोटर मार्ग (64) के किमी0 8.00 से सुयालखर्क मिलान मोटर मार्ग का सुधारीकरण/डामरीकरण के कार्य हेतु ₹ 3.20 करोड़,  विधानसभा क्षेत्र नैनीताल के विकासखण्ड बेतालघाट एवं कोटाबाग के नानिया विनायक मोटर मार्ग से बिडारी पोखराधार तक मोटर मार्ग का पुनर्निर्माण कार्य हेतु ₹ 4 करोड़ की योजना स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र मसूरी के पुरूकुल में निर्माणाधीन सैन्यधाम एवं मसूरी रोपवे के लोअर टर्मिनल तक पहुंचने वाले मुख्य सड़क मार्गों को डेढ़ लेन में उच्चीकरण के कार्य हेतु ₹ 13.39 लाख,  जनपद चम्पावत में विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट के अन्तर्गत कामाज्यूला भनार रैघाडी मोटर मार्ग में पुनर्निर्माण एवं सुधारीकरण के कार्य हेतु ₹ 7 करोड़, राज्य योजना के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र गंगोलीहाट में पोखरी चण्डिकाघाट मोटर मार्ग निर्माण कार्य हेतु ₹5.38 करोड़ की योजना स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री घोषणा के तहत अगस्त्मुनि रा० स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ऑडिटोरियम के निर्माण कार्य हेतु ₹ 5.19 करोड़ की योजना स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया। जबकि हरिद्वार गंगा कॉरिडार परियोजना के अन्तर्गत मुख्यमंत्री द्वारा हर की पैडी पुनरूद्धार योजना के तहत मालवीय द्वीप, सुभाष घाट, कांगड़ा घाट तथा रोडी बेलवाला घाट तथा पुल निर्माण कार्य हेतु ₹ 70 करोड़ तथा हर की पैडी के उत्तरी क्षेत्र के विकास हेतु ₹ 69.34 करोड़ की योजना का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने जनपद पौडी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र लैंसडौन के ओडल नामक स्थान पर हैलीपोर्ट के निर्माण हेतु प्रथम चरण के कार्य हेतु ₹ 10.66 लाख की योजना का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ की ग्राम सभा चौना से माँ नन्दादेवी मंदिर का सौन्दर्यीकरण कार्य हेतु ₹ 40.56 लाख तथा विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ में ग्राम सभा चौना से बुक्टीखेत तक खडण्जा निर्माण कार्य हेतु ₹ 40.41 लाख, विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ में इमला से रजन मंदिर तक अश्व मार्ग का निर्माण कार्य हेतु ₹ 40.14 लाख का अनुमोदन प्रदान किया गया है, इन योजनाओं की स्वीकृति संबंधी शासनादेश भी निर्गत किया जा चुका है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद उधम सिंह नगर के खटीमा विधानसभा क्षेत्र में गौशाला का निर्माण कार्य हेतु ₹ 4.23 करोड़, विधानसभा क्षेत्र हल्द्वानी हेतु राज्य विधिक परिषद को हल्द्वानी में उनके भवन के लिये ₹ 1.00 करोड तथा विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट में देवीधुरा मुख्य मार्ग से महाविद्यालय को जाने वाली सडक मार्ग 500 मीटर हिस्से में इण्टर लॉकिंग टाईल्स लगवाये जाने हेतु ₹ 33.78 लाख का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

इस संबंध में यह उल्लेखनीय है कि गौशाला निर्माण हेतु 40 प्रतिशत धनराशि ₹ 1.69 करोड़, राज्य विधिक परिषद के भवन निर्माण हेतु प्रथम चरण के कार्य के लिये ₹ 43.13 लाख तथा सड़क मार्ग के इंटरलॉकिंग कार्य हेतु अवशेष राशि ₹ 22.52 लाख का शासनादेश भी निर्गत किया जा चुका है।

You Might Also Like

उत्तरकाशी के सीमावर्ती गांवों में सीमा जागरण मंच की संगोष्ठी बैठक आयोजित

अंकिता भंडारी केस पर सोशल मीडिया में फैल रही भ्रामक जानकारियों पर पुलिस का स्पष्टीकरण

सीएम के निर्देश पर त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा के पिता को तत्काल आर्थिक सहायता स्वीकृत

र (चमोली) में किसानों के कल्याण तथा आर्थिक उत्थान को समर्पित राज्य स्तरीय किसान दिवस का आयोजन

भारत सरकार के प्रगति पोर्टल की तर्ज पर प्रदेश में भी योजनाओं की होगी समीक्षा

TAGGED:Chief Minister approves Rs 167 crorefor various development schemes
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सुशासन का ऐतिहासिक मॉडल
Next Article ऑपरेशन कालनेमि के तहत देवभूमि की अस्मिता से खिलवाड़ करने वालों पर सख़्त कार्रवाई
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने एंजेल चकमा के पिता से की फोन पर वार्ता
उत्तराखण्ड December 29, 2025
कोटाबाग में ‘घोड़ा लाइब्रेरी पहाड़ पच्छयाण महोत्सव’ में सीएम धामी, ₹114 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास
उत्तराखण्ड December 29, 2025
कोटाबाग में सीएम धामी ने आमजन व विद्यार्थियों के साथ ‘मन की बात’ का 129वां एपिसोड सुना
उत्तराखण्ड December 29, 2025
त्रिपुरा के छात्र की हत्या के मामले में सरकार सख्त
उत्तराखण्ड December 29, 2025
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?