By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • गृह विभाग ने 15 एएसपी के किए तबादले
  • भाजपा विधायक पर जमीन हड़पने का आरोप, राजनीति छोड़ने का ऐलान
  • BLO आउटरीच अभियान के पहले चरण में प्रदेश के 75 % मतदाताओं की मैपिंग पूरी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन को ज़मीन पर उतारने में जुटा आवास विभाग
  • मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री  हरीश रावत से की शिष्टाचार भेंट, कुशलक्षेम जाना
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: मुख्यमंत्री द्वारा अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए रु. 195  करोड़ की धनराशि की मंजूरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > मुख्यमंत्री द्वारा अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए रु. 195  करोड़ की धनराशि की मंजूरी
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री द्वारा अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए रु. 195  करोड़ की धनराशि की मंजूरी

Devbhumi Discover
Last updated: January 31, 2026 9:31 am
Devbhumi Discover
Share
5 Min Read
SHARE

मुख्यमंत्री द्वारा अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए रु. 195  करोड़ की धनराशि की मंजूरी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क सुरक्षा, सौंग बांध निर्माण, आपदा राहत, सी.एम.घोषणाओं के क्रियान्वयन एवं नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण स्वीकृतियाँ प्रदान करते हुए इन योजनाओं के लिए लगभग रू. 195 करोड़  की धनराशि जारी करने का अनुमोदन प्रदान किया है।

सड़क सुरक्षा अनुरक्षण तथा सौंग बांध पेयजल परियोजना हेतु रू. 176.91 करोड़ की धनराशि स्वीकृत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा “पूंजी निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता“  (SASCI) योजना के तहत वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए निर्माणाधीन सौंग बांध पेयजल परियोजना के अवस्थापना निर्माण कार्यों हेतु रू. 103.80 करोड़ की धनराशि अवमुक्त किए जाने हेतु अनुमोदन प्रदान किया गया है। इसके साथ ही SASCI योजना के अंतर्गत सड़क सुरक्षा अनुरक्षण मद हेतु रू. 73.11 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है।

नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सुदृढ़ीकरण के लिए रू. 09.13 करोड़ की मंजूरी

मुख्यमंत्री धामी द्वारा राज्य में नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिलों एवं प्रशिक्षण केन्द्रों में वर्चुअल कंप्यूटर लैब की स्थापना और फॉरेंसिक वर्कस्टेशन बनाने की महत्वपूर्ण योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसके तहत सभी जनपदों एवं प्रशिक्षण केन्द्रों में वर्चुअल कंप्यूटर लैब की स्थापना  हेतु रू. 04.83  करोड़ तथा फॉरेंसिक वर्कस्टेशन के लिए आवश्यक हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर एवं सॉल्यूशंस की खरीद हेतु रू. 4.30 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है।

धराली आपदा के प्रभावितों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से रू. 6.67 करोड़ से अधिक की धनराशि स्वीकृत

मुख्यमंत्री ने जनपद उत्तरकाशी की तहसील भटवाड़ी अंतर्गत ग्राम धराली में दिनांक 5 अगस्त को आई प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं भवनों के प्रभावितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से कुल  रू. 66096800- (रुपये छह करोड़ साठ लाख छियानवे हजार आठ सौ मात्र) की धनराशि स्वीकृत की है। उक्त आपदा से धराली, मुखवा एवं हर्षिल क्षेत्रों में कृषि भूमि को हुई क्षति के लिए भी 64 प्रभावितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से अतिरिक्त राहत राशि के रूप में कुल रू. 672024- (रुपये छह लाख बहत्तर हजार चौबीस मात्र) की धनराशि स्वीकृत की गई है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार इन स्वीकृतियों से संबंधित शासनादेश भी जारी कर दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री घोषणाओं के क्रियान्वयन के लिए रू. 2.21 करोड़ की धनराशि स्वीकृत

मुख्यमंत्री घोषणाओं से संबंधित नौ योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री द्वारा रू. 2.21 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। जिनसे संबंधित शासनादेश भी तत्काल निर्गत कर दिए गए हैं। जारी स्वीकृतियों में जनपद उत्तरकाशी के विधानसभा क्षेत्र पुरोला के अंतर्गत रूपिन राजि के अंतर्गत धौला से इस्त्रागाड़-चांगशील पर्यटन मार्ग के मरम्मत कार्य हेतु रू. 43.99 लाख की धनराशि अनुमोदित की गई है। इसके अतिरिक्त जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र धारचूला के विकासखंड मुनस्यारी में धापा से क्वीरी तक संपर्क मार्ग निर्माण कार्य हेतु रू. 54.77 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र चकराता में समाज कल्याण विभाग से संबंधित मुख्यमंत्री की विभिन्न घोषणाओं के अंतर्गत सात योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु भी रू. 1.22 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है।

मुख्यमंत्री ने बागेश्वर जिले के तीन मोटर मार्गों का नाम परिवर्तन का किया अनुमोदन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद बागेश्वर के तीन मोटर मार्गों के नाम परिवर्तन किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। इस संबंध में प्रस्तुत प्रस्तावों के अनुसार बागेश्वर जिले के काण्डे थपलिया मोटर मार्ग का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. राम सिंह गडिया मोटर मार्ग, करूली बैण्ड से गाजली बिजौरिया मोटर मार्ग का नाम शहीद स्व. रामदत्त पाण्डेय मोटर मार्ग और बिलखेत गैराड़ मोटर मार्ग (कलनाबैण्ड पंतक्वैराली मोटर मार्ग) का नाम स्व. श्री हीरा सिंह धपोला मोटर मार्ग किए जाने का अनुमोदन दिया गया है।

You Might Also Like

गृह विभाग ने 15 एएसपी के किए तबादले

भाजपा विधायक पर जमीन हड़पने का आरोप, राजनीति छोड़ने का ऐलान

BLO आउटरीच अभियान के पहले चरण में प्रदेश के 75 % मतदाताओं की मैपिंग पूरी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन को ज़मीन पर उतारने में जुटा आवास विभाग

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री  हरीश रावत से की शिष्टाचार भेंट, कुशलक्षेम जाना

TAGGED:Chief Minister approves Rs. 195 crorefor various important schemes
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article अवैध खनन पर लगी रोक तो चार गुना बढ़ा राजस्व
Next Article रुद्रपुर व पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों के संचालन को बड़ा फैसला
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सीएम धामी ने पद्म भूषण सम्मान पर भगत सिंह कोश्यारी को दी बधाई
उत्तराखण्ड January 31, 2026
रुद्रपुर व पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों के संचालन को बड़ा फैसला
उत्तराखण्ड January 31, 2026
अवैध खनन पर लगी रोक तो चार गुना बढ़ा राजस्व
उत्तराखण्ड January 31, 2026
जमीन और प्रोजेक्ट के नाम पर बड़ी ठगी, अधिकारी से लेकर व्यापारी तक शिकार
उत्तराखण्ड January 30, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?