By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • DM ने दिए निर्देश, PM दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट
  • निष्कासितों पर सियासत, BJP ने जताई जीत की हैट्रिक की उम्मीद
  • अवैध कसीनो पर छापा, 10 डांसर समेत 35 गिरफ्तार
  • हवालात में PRD जवान की मौत, थानाध्यक्ष समेत 4 पर कार्रवाई
  • सीएम धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड, जनप्रतिनिधियों संग साझा किए विचार
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: मुख्यमंत्री ने किया विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 68.26 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > मुख्यमंत्री ने किया विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 68.26 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने किया विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 68.26 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन

Devbhumi Discover
Last updated: December 13, 2025 8:59 am
Devbhumi Discover
Share
6 Min Read
SHARE

मुख्यमंत्री ने किया विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 68.26 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदों में संचालित विकास योजनाओं एवं जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं एवं कार्यक्रमो के संचालन हेतु 68.26 करोड की धनराशि का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र रायपुर के तपोवन मंडल के अन्तर्गत 1.5 कि०मी० आपदा से क्षतिग्रस्त मुख्य व आन्तरिक मार्गों का नालियों सहित पुनः निर्माण कार्य हेतु ₹ 5.93 करोड, पित्थूवाला शाखा के अन्तर्गत एम०डी०डी०ए०, आई०एस०बी०टी० पेयजल हेतु ₹ 3.42 करोड़, जनपद उत्तरकाशी के विकासखण्ड मोरी के ग्राम पंचायत जखोल के गुरोडी खड्ड में बाढ़ सुरक्षा कार्य हेतु ₹ 34 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद टिहरी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र नरेन्द्रनगर में आगराखाल-कुसरेला मोटर मार्ग का दिउली से गुजराड़ा तक विस्तार किए जाने हेतु ₹ 3.54 करोड, कीर्तिनगर बरियाडगढ़ धौडगी सौराखाल मोटर मार्ग एवं विभिन्न आन्तरिक सम्पर्क गोटर मार्ग में पुनः निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु ₹ 3.19 करोड, जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र द्वाराहाट के विकास खण्ड चौखुटिया में भिकियासैंण-देघाट-बुंगीधार-बछुआबाण-चौखुटिया मोटर मार्ग किमी० 115 से किमी० 126 में सुदृढीकरण एवं डी०सी०एम० व बी०सी० द्वारा डामरीकरण कार्य हेतु ₹ 6.53 करोड़ का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के अन्तर्गत चण्डाक-बास-आंवलाघाट मोटर गार्ग (ग्रामीण मार्ग) के किमी0 31 से 35 (रामगंगा नदी तक) कच्चे मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य हेतु ₹ 3.47 करोड, जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र धारचूला के अन्तर्गत बाईपास सड़क तथा 30 मी० स्पान सेतु के निर्माण हेतु ₹ 16 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा उप कारागार, रूडकी की 73 मीटर बाउंड्री वॉल के निर्माण कार्य हेतु ₹ 48 लाख की योजना स्वीकृत किये जाने का भी अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने वन विभाग द्वारा मानव वन्य जीव संघर्ष के लम्बित प्रकरणों के भुगतान तथा आगामी माहों में आकस्मिक रूप से घटित होने वाले प्रकरण में क्षतिपूर्ति हेतु गत वर्षों की अवशेष देनदारी तथा आगामी माहों में आकस्मिक रूप से घटित होने वाले प्रकरणों के भुगतान हेतु वित्तीय वर्ष 2025-26 में ₹ 15.00 करोड़ की धनराशि द्वितीय किश्त के रूप में राज्य आपदा मोचन निधि के अन्तर्गत अवमुक्त किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री द्वारा पी०एन०जी० राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामनगर के अन्तर्गत 50 अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क कोचिंग (03 माह हेतु) सहायता दिये जाने हेतु प्रथम किश्त के रूप में कुल ₹ 25 लाख का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के विकासखण्ड धारचूूला के ग्राम रालम में हैलीपेड का निर्माण हेतु ₹ 99 लाख की योजना स्वीकृत किये जाने के साथ ही जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र भीमताल में रानीबाग-भीमताल-खुटानी- चांफी-पदमपुर-धानाचूली-मोतियापाथर-शहरफाटक-मोरनौला-देवीधूरा के किमी0 23 से 39 में डी०बी०एम० एवं बी०सी० द्वारा सुधारीकरण का कार्य हेतु ₹ 9.35 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने जनपद देहरादून के अन्तर्गत एयरपोर्ट थानों रायपुर रोड के अंतर्गत महाराणा प्रताप चौक से 6 नंबर पुलिया, अग्रवाल बेकर रिस्पना ब्रिज रायपुर तक सड़क चौड़ीकरण कार्य हेतु ₹ 15.45 करोड़ की योजना स्वीकृत किये जाने का भी अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद ऊधम सिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र गदरपुर में सरदार नगर-बन्नाखेड़ा राज्य मार्ग के किमी 9 में स्थित जल मंदिर सेतु के क्लास बी से क्लास ए में परिवर्तन कार्य हेतु 2.03 लाख, जनपद ऊधम सिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र गदरपुर में सरदार नगर बन्नाखेड़ा राज्य मार्ग के किमी. 7 में स्थित ककराला सेतु का वलास बी से क्लास ए में परिवर्तन कार्य हेतु 2.49 लाख  का अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री ने जनपद रुद्रप्रयाग के विकासखण्ड ऊखीमठ में मयाली गुप्तकाशी मोटर मार्ग के राज्य मार्ग 37 किमी0 73 में पूर्व निर्मित 6.0 मी० स्पान सिंगल लेन क्लास बी लोडिंग सेतु में उच्चीकृत्त किये जाने हेतु 2.60 लाख, जनपद रुद्रप्रयाग के विकासखण्ड अगस्त्यमुनि में मयाली गुप्तकाशी मोटर मार्ग के राज्य मार्ग 37 किमी0 67 में पूर्व निर्मित 9.30 मी० स्पान सिंगल लेन क्लास बी लोडिंग सेतु के स्थान पर 12.00 मी० स्पान डबल लेन क्लास ए लोडिंग सेतु में उच्चीकृत किये जाने हेतु 2.60 लाख, जनपद रूद्रप्रयाग के विकासखण्ड अगस्त्यमुनि में मयाली गुप्तकाशी मोटर मार्ग के राज्य मार्ग 37 किमी0 72 में पूर्व निर्मित 10.75 मी० स्पान सिंगल लेन क्लास बी लोडिंग सेतु के स्थान पर 12.00 मी० स्पान डबल लेन क्लास ए लोडिंग सेतु में उच्चीकृत किये जाने हेतु 2.60 लाख तथा जनपद देहरादून के विकासखण्ड चकराता में चकराता लाखामंडल राज्य मार्ग सं० 18 के किमी० 22 चै0 21.950 पर मंझगांव आर०सी०सी० सेतु को क्लास बी लोडिंग सेतु से क्लास ए लोडिंग सेतु में उच्चीकृत किये जाने हेतु 3.25 लाख की वित्तीय स्वीकृति का अनुमोदन प्रदान किया है।

You Might Also Like

DM ने दिए निर्देश, PM दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट

निष्कासितों पर सियासत, BJP ने जताई जीत की हैट्रिक की उम्मीद

अवैध कसीनो पर छापा, 10 डांसर समेत 35 गिरफ्तार

हवालात में PRD जवान की मौत, थानाध्यक्ष समेत 4 पर कार्रवाई

सीएम धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड, जनप्रतिनिधियों संग साझा किए विचार

TAGGED:Chief Minister approvesdevelopment schemesRs 68.26 crore for various
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article कुमाऊँ उदय सम्मान समारोह में पहुंचे सीएम धामी, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित
Next Article देहरादून में होगा जनसंपर्क का “महाकुंभ” — 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस 13–15 दिसंबर तक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

देहरादून में ‘भारत: विश्व गुरु की राह पर’ विचार गोष्ठी आयोजित
उत्तराखण्ड March 29, 2026
कुम्भ 2027 बनेगा ‘डिजिटल कुम्भ’, AI और IoT तकनीक से होगा स्मार्ट प्रबंधन
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 29, 2026
चारधाम यात्रा से पहले मांग-आपूर्ति संतुलन, कालाबाजारी पर सख्ती और ग्रीन एनर्जी पर जोर
उत्तराखण्ड March 29, 2026
एसएसपी डोबाल का सख्त एक्शन, इंस्पेक्टर से लेकर एसआई तक के तबादले
उत्तराखण्ड March 28, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?