By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • लूडो गेम की लत ने ली जान: हल्द्वानी में 21 वर्षीय छात्रा ने जुए में लाखों गंवाने के बाद की आत्महत्या
  • ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी प्रकरण: महिला आयोग सक्रिय, एसएसपी नैनीताल को सौंपी गहन जांच की जिम्मेदारी
  • उत्तराखंड शासन से बड़ी खबर शासन ने किया 4 IAS और दो पीसीएस समेत 11 अधिकारियों के तबादले
  • देहरादून में अवैध कैसिनो पर STF और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 गिरफ्तार
  • मुख्यमंत्री धामी से मिले रुद्रप्रयाग के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि, विजेताओं को दी शुभकामनाएं
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: मुख्यमंत्री धामी ने सिंचाई विभाग और परिवहन निगम के 187 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > मुख्यमंत्री धामी ने सिंचाई विभाग और परिवहन निगम के 187 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने सिंचाई विभाग और परिवहन निगम के 187 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Devbhumi Discover
Last updated: August 3, 2025 11:54 am
Devbhumi Discover
Share
4 Min Read
SHARE

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए सिंचाई विभाग के विभिन्न पदों पर चयनित 144 अभ्यर्थियों एवं उत्तराखण्ड परिवहन निगम में मृतक आश्रित कोटे के अंतर्गत 43 पात्र आश्रितों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस प्रकार मुख्यमंत्री ने कुल 187 विभिन्न पदों पर चयनित अभ्यर्थियों / आश्रितों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए चयनित अभ्यर्थियों से ईमानदारी, निष्ठा, पारदर्शिता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का आवाहन किया। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने लंबे समय से लंबित दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को भी नियुक्तियां देने का काम किया है। बीते वर्ष 150 आश्रितों और आज शेष 43 पात्र आश्रितों को भी नियुक्ति पत्र प्रदान कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया राज्य सरकार के प्रयासों से 2024 में निगम ने रिकॉर्ड 56 करोड़ रुपये से अधिक का लाभ अर्जित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले राज्य में भर्तियों में भारी पक्षपात, धांधली और भ्रष्टाचार हुआ करता था। राज्य सरकार ने युवाओं की समस्या को देखते हुए देश का सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून लागू किया। अब राज्य में भर्तियां पूरी पारदर्शिता और मेरिट के आधार पर सुनिश्चित की जा रही हैं, जिससे योग्य उम्मीदवारों को उनके कौशल और परिश्रम का पूरा लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया बीते साढ़े 3 वर्ष में प्रदेश के 23 हजार से अधिक युवा सरकारी नौकरी पाने में सफल रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति को अपनाया है। अब भ्रष्टाचार के मामलों में किसी को नहीं छोड़ा जाता है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करने का आग्रह किया है। उन्होंने भी प्रदेशवासियों से स्वदेशी और लोकल उत्पादों का उपयोग करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा आत्मनिर्भर भारत की दिशा में हमारा संकल्प और भी सशक्त होना चाहिए। उन्होंने कहा देवभूमि उत्तराखंड, प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के मंत्र को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा सिंचाई विभाग में चयनित अभ्यर्थी सिंचाई परियोजनाओं के नक्शों और डिज़ाइनों का निर्माण करने के साथ ही भविष्य के विकास की रूपरेखा भी तैयार करते हैं। हमारे राज्य में निरंतर सिंचाई योजनाओं का विस्तार किया जा रहा है। आज चयनित अभ्यर्थी सिंचाई परियोजनाओं के वे जमीनी स्तंभ हैं, जो अपनी तकनीकी कुशलता से किसानों के खेतों तक जल पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा सभी चयनित युवाओं में कई राज्य आंदोलनकारी क्षैतिज आरक्षण कोटे के तहत भी चयनित हुए। जो सभी के लिए हर्ष का विषय है।

कैबिनेट मंत्री  सतपाल महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में 23 हज़ार से ज्यादा सरकारी नौकरियों में चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र देने का काम हुआ है। देश और प्रदेश में बेरोजगारी में बड़ी गिरावट आई है। उन्होंने कहा सिंचाई विभाग में चयनित अभ्यर्थियों की मदद से विभाग और सक्षम होगा, जिससे विकास को नई गति मिलेगी।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री  गणेश जोशी, विधायक  खजान दास, श्रीमती सविता कपूर, सचिव  युगल किशोर पंत, अपर सचिव श्रीमती रीना जोशी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

You Might Also Like

लूडो गेम की लत ने ली जान: हल्द्वानी में 21 वर्षीय छात्रा ने जुए में लाखों गंवाने के बाद की आत्महत्या

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी प्रकरण: महिला आयोग सक्रिय, एसएसपी नैनीताल को सौंपी गहन जांच की जिम्मेदारी

उत्तराखंड शासन से बड़ी खबर शासन ने किया 4 IAS और दो पीसीएस समेत 11 अधिकारियों के तबादले

देहरादून में अवैध कैसिनो पर STF और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 गिरफ्तार

मुख्यमंत्री धामी से मिले रुद्रप्रयाग के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि, विजेताओं को दी शुभकामनाएं

TAGGED:Chief MinisterDhami handedletters to 187 selected candidates of Irrigation Department and Transport Corporationover appointment
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं हेतु वित्तीय स्वीकृति प्रदान की
Next Article मुख्यमंत्री धामी से मिले रुद्रप्रयाग के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि, विजेताओं को दी शुभकामनाएं
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं हेतु वित्तीय स्वीकृति प्रदान की
उत्तराखण्ड August 3, 2025
पीएम मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी की, उत्तराखंड के 8.28 लाख किसानों को मिले ₹184.25 करोड़
उत्तराखण्ड August 3, 2025
स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, स्वास्थ्य आयुक्त बनाने पर विचार
उत्तराखण्ड August 3, 2025
भाजपा को पंचायत मे मिला बंपर बहुमत, हवाई किले बना रही कांग्रेस: भट्ट
उत्तराखण्ड August 2, 2025
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?