By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • DM ने दिए निर्देश, PM दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट
  • निष्कासितों पर सियासत, BJP ने जताई जीत की हैट्रिक की उम्मीद
  • अवैध कसीनो पर छापा, 10 डांसर समेत 35 गिरफ्तार
  • हवालात में PRD जवान की मौत, थानाध्यक्ष समेत 4 पर कार्रवाई
  • सीएम धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड, जनप्रतिनिधियों संग साझा किए विचार
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: क्रिसमस और नया साल…औली में गेस्ट हाउस फुल, होटलों में 60% बुकिंग, हर दिन बढ़ रहा रहा ग्राफ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > क्रिसमस और नया साल…औली में गेस्ट हाउस फुल, होटलों में 60% बुकिंग, हर दिन बढ़ रहा रहा ग्राफ
उत्तराखण्ड

क्रिसमस और नया साल…औली में गेस्ट हाउस फुल, होटलों में 60% बुकिंग, हर दिन बढ़ रहा रहा ग्राफ

Devbhumi Discover
Last updated: December 22, 2025 12:15 pm
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून: औली में क्रिसमस और नए साल के जश्न के लिए पर्यटकों की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। जिस तरह से यहां पर्यटक होटलों की बुकिंग करवा रहे हैं उससे उम्मीद है कि पर्यटक अच्छी तादात में यहां पहुंचेंगे।

औली में गढ़वाल मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउस पहले ही फुल हो चुके हैं। जीएमवीएन में 23 दिसंबर से तीन जनवरी तक बुकिंग हो गई है। निगम के यहां पर स्की रिजाॅर्ट, नंदा देवी और क्लाउड इन गेस्ट हाउस हैं और तीनों में करीब 300 पर्यटकों के रहने की क्षमता है। जीएमवीएन के ज्योतिर्मठ स्थित गेस्ट हाउसों में भी पर्यटकों ने बुकिंग करवानी शुरू कर दी है।

वहीं औली में प्राइवेट होटलों की भी खूब भरमार है और यहां भी करीब 60 प्रतिशत तक बुकिंग आ चुकी है। औली में जीएमवीएन व निजी होटलों में एक हजार से अधिक लोगों के रहने की क्षमता है। इसके अलावा हट, टेंट भी है। वहीं औली से नीचे सुनील, टीवी टावर के पास भी अधिक संख्या में होटल हैं ऐसे में यहां अच्छी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद है।

हर दिन बुकिंग का ग्राफ बढ़ रहा
औली के होटलों में 60 प्रतिशत से अधिक तक बुकिंग आ चुकी है। हर दिन बुकिंग का ग्राफ बढ़ रहा है। बर्फबारी हुई तो सभी होटल एक झटके में भर जाएंगे। नए साल के जश्न के लिए होटलों में कई तरह की व्यवस्थाएं की गई हैं।

– अंती प्रकाश शाह, अध्यक्ष औली होटल एसोसिएशन।

– औली के तीनों गेस्ट हाउस फुल हो चुके हैं। ओवर बुकिंग आ रही है उनके लिए दूसरे इंतजाम किए जा रहे हैं। 31 दिसंबर को औली में बोन फायर, म्यूजिक सिस्टम की व्यवस्था है। पहाड़ी भोजन की व्यवस्था रहेगी जिसमें कोदे की रोटी, चैंसा, काफली, झंगोरे की खीर, चटनी आदि शामिल हैं। 

– प्रदीप शाह, प्रबंधक जीएमवीएन।

औली में पहुंचने लगे पर्यटक

औली में पर्यटकों की भीड़ बढ़ने लगी है। हालांकि अभी यहां बर्फबारी नहीं हुई है लेकिन पर्यटक अधिक संख्या में पहुंच रहे हैं। रविवार को वीकेंड के कारण औली में सुबह से पर्यटकों के आने का सिलसिला बना रहा। हालांकि बर्फ नहीं होने से पर्यटक मायूस नजर आए। कई पर्यटक गोरसों तक भी पहुंच रहे हैं मगर वहां भी बर्फ नहीं है। पर्यटक औली में घुड़सवारी व चेयर लिफ्ट का आनंद ले रहे हैं। बंगलूरू से आई अनुष्का व हरियाणा के सौरभ का कहना है पहली बार औली आए हैं और यहां प्राकृतिक सुंदरता बहुत ही मनमोहक है। बर्फ होती तो और भी आनंद आता। मौसम बदला हुआ है तो बर्फबारी की उम्मीद भी बनी हुई है।

You Might Also Like

DM ने दिए निर्देश, PM दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट

निष्कासितों पर सियासत, BJP ने जताई जीत की हैट्रिक की उम्मीद

अवैध कसीनो पर छापा, 10 डांसर समेत 35 गिरफ्तार

हवालात में PRD जवान की मौत, थानाध्यक्ष समेत 4 पर कार्रवाई

सीएम धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड, जनप्रतिनिधियों संग साझा किए विचार

TAGGED:… Guest houses in Auli are fullChristmas and New Yearhotels are 60% bookedthe graph is increasing every day.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article प्रदेश के स्कूलों में गीता के श्लोक का पाठ हुआ अनिवार्य, राज्य पाठ्यचर्या की रुपरेखा में भी शामिल
Next Article कोटद्वार राजकीय पीजी कॉलेज की वरिष्ठ प्रोफेसर को किया डिजिटल अरेस्ट, की 1.11 करोड़ की ठगी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

देहरादून में ‘भारत: विश्व गुरु की राह पर’ विचार गोष्ठी आयोजित
उत्तराखण्ड March 29, 2026
कुम्भ 2027 बनेगा ‘डिजिटल कुम्भ’, AI और IoT तकनीक से होगा स्मार्ट प्रबंधन
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 29, 2026
चारधाम यात्रा से पहले मांग-आपूर्ति संतुलन, कालाबाजारी पर सख्ती और ग्रीन एनर्जी पर जोर
उत्तराखण्ड March 29, 2026
एसएसपी डोबाल का सख्त एक्शन, इंस्पेक्टर से लेकर एसआई तक के तबादले
उत्तराखण्ड March 28, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?