By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • देहरादून: बाला सुंदरी मंदिर के पास जंगल में महिला का शव मिलने से फैली सनसनी
  • कैग की रिपोर्ट में नमामि गंगे पर सवाल, 800 करोड़ खर्च के बाद भी गंगा में गिर रही गंदगी
  • CM पोर्टल पर शिकायतों पर सवाल, देहरादून के वरिष्ठ नागरिक ने कार्रवाई न होने पर उठाई आवाज
  • देवभूमि की धरोहर ‘देवतत्व’ को संवारने के लिए प्रयासरत धामी सरकार
  • उत्तराखंड : प्रदेश में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, घबराने की जरूरत नहीं: खाद्य आयुक्त
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: देहरादून में बजट सत्र कराने पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, कहा- सरकार की कथनी और करनी में फर्क
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > देहरादून में बजट सत्र कराने पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, कहा- सरकार की कथनी और करनी में फर्क
उत्तराखण्ड

देहरादून में बजट सत्र कराने पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, कहा- सरकार की कथनी और करनी में फर्क

Devbhumi Discover
Last updated: February 5, 2025 5:03 pm
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून।

उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र देहरादून में होगा, ये तय हो चुका है। फरवरी माह की 18 से 24 फरवरी की अवधि में बजट सत्र आहूत किया जाएगा। उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गैरसैंण विधानसभा में जारी तकनीकी कार्यों को देखते हुए देहरादून में सत्र आहूत किए जाने का अनुरोध किया था। वहीं इस पर विपक्षी पार्टी ने सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है।

https://uttarakhandtimes.in/wp-content/uploads/2025/02/VID-20250205-WA0059.mp4

उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा का कहना है कि विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा ने माइलेज लेने के लिए गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित कर दिया। मगर चुनाव संपन्न हुए 3 साल का वक्त बीतने वाला है। उसके बावजूद यदि गैरसैंण में कोई काम नहीं हुआ है तो इसकी समूची जिम्मेदारी सरकार की बनती है. माहरा ने सवाल उठाया कि कोई ना कोई बहाना बनाकर सरकार गैरसैंण में सत्र कराने से बचती आई है। कभी चारधाम यात्रा का बहाना करके सरकार गैरसैंण में विधानसभा सत्र नहीं करा पाई तो कभी पेपरलेस जैसा तकनीकी बहाना बना दिया गया। उन्होंने कहा कि 2022 से पहले गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बना दिया गया था. उसके बाद से भाजपा सरकार वहां एक भी सत्र आयोजित नहीं करा पाई, इसलिए अब लोगों को भी समझना होगा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में कितना फर्क है। उनका कहना है कि भाजपा दरअसल वोट के अलावा समूचे देश में कुछ नहीं करती है। कांग्रेस ने साफ किया है कि गैरसैंण में ही विधानसभा का सत्र आयोजित होना चाहिए. पीसीसी चीफ का कहना है कि जिस समय इंफ्रास्ट्रक्चर के नाम पर गैरसैंण में कुछ भी नहीं था, तब कांग्रेस की तत्कालीन सरकार ने टेंट में सदन चला कर दिखा दिया. वर्तमान में वहां दिखाई दे रहा इंफ्रास्ट्रक्चर कांग्रेस सरकार के समय का है। लेकिन भाजपा सरकार ने वहां रंगाई पुताई के अलावा कुछ नहीं किया। गौर है कि करन माहरा का कहना है कि ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा में एक भी बजट सत्र आहूत नहीं किया गया है। जबकि साल 2023 के मार्च माह में धामी सरकार के दौरान ही गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा में बजट सत्र आहूत किया गया था। बजट सत्र में वित्त मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने वित्तीय वर्ष 2023-24 का कुल 77404.08 करोड़ रुपए का बजट पेश किया था।

करन महारा, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस 

You Might Also Like

देहरादून: बाला सुंदरी मंदिर के पास जंगल में महिला का शव मिलने से फैली सनसनी

कैग की रिपोर्ट में नमामि गंगे पर सवाल, 800 करोड़ खर्च के बाद भी गंगा में गिर रही गंदगी

CM पोर्टल पर शिकायतों पर सवाल, देहरादून के वरिष्ठ नागरिक ने कार्रवाई न होने पर उठाई आवाज

देवभूमि की धरोहर ‘देवतत्व’ को संवारने के लिए प्रयासरत धामी सरकार

उत्तराखंड : प्रदेश में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, घबराने की जरूरत नहीं: खाद्य आयुक्त

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article चारधाम यात्रा में यात्रियों की सुख सुविधा के लिए शासन-प्रशासन तैयारियों में जुटा, शुरुआती एक माह में VIP दर्शन पर रहेगी रोक
Next Article बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने चारधाम यात्रा को लेकर सात भाषाओं में पुस्तिका और कैलेंडर किया जारी, सीएम धामी ने किया विमोचन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को 264.50 करोड़ रुपये की विशेष सहायता स्वीकृत
उत्तराखण्ड नई दिल्ली March 11, 2026
देवभूमि परिवार आईडी में मुखिया के तौर पर परिवार की वरिष्ठतम महिला सदस्य का नाम होगा
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 11, 2026
अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी – मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 11, 2026
वन्य जीवों से नुकसान पर मुआवजे का दायरा बढ़ा
उत्तराखण्ड March 11, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?