By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • रोजगार और पर्यटन का ग्रीन कॉरिडोर बनेगा दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर
  • देवभूमि में प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत, 12 किमी लंबे रोड शो में बड़ी संख्या में उमड़े लोग
  • उत्तराखण्ड में BJP ने 10551, कांग्रेस ने 9869 BLA किये नियुक्त
  • DM ने दिए निर्देश, PM दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट
  • निष्कासितों पर सियासत, BJP ने जताई जीत की हैट्रिक की उम्मीद
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: धार्मिक स्थलों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर समिति की राय के बाद होगा फैसला: सीएम धामी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > धार्मिक स्थलों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर समिति की राय के बाद होगा फैसला: सीएम धामी
उत्तराखण्ड

धार्मिक स्थलों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर समिति की राय के बाद होगा फैसला: सीएम धामी

Devbhumi Discover
Last updated: January 27, 2026 9:37 AM
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून:

उत्तराखंड में मौजूद पौराणिक धार्मिक स्थलों पर गैर हिंदुओं के प्रवेश वर्जित की मांग लगातार तेज होती जा रही है. जहां एक ओर हरिद्वार के हरकी पैड़ी समेत अन्य धार्मिक स्थलों पर गैर हिंदू के प्रवेश पर रोक की मांग लंबे समय से हो रही है. तो दूसरी ओर बदरी-केदार मंदिर समिति (BKTC) ने भी अपने अधीन सभी मंदिरों में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित करने का निर्णय लिया है. इसके लिए बीकेटीसी आगामी बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित करने जा रहा है. वहीं, इस पूरे मामले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी बयान आया है.

उत्तराखंड में हजारों की संख्या में पौराणिक मंदिर मौजूद हैं. यही वजह है कि उत्तराखंड को देवभूमि कहा जाता है. ऐसे में अब उत्तराखंड राज्य में मौजूद धार्मिक और पौराणिक मंदिरों में गैर हिंदुओं के प्रवेश वर्जित किए जाने की मांग तेज होती जा रही है. शुरुआती दौर में हरिद्वार के हरकी पैड़ी में गैर हिंदुओं के प्रवेश वर्जित किए जाने को लेकर गंगा सभा ने मांग उठाई है. इसके लिए गंगा सभा ने हरिद्वार नगर निगम के साल 1916 के बायलॉज का हवाला देते हुए इस बात पर जोर दिया है कि ये बायलॉज ब्रिटिश काल से चला आ रहा है. ऐसे में गंगा सभा के साथ ही तमाम हिंदूवादी संगठन और लोग हरिद्वार के हरकी पैड़ी में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग उठा रहे हैं.

हरिद्वार के हरकी पैड़ी में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने की उठी मांग अब धीरे-धीरे प्रदेश भर में मौजूद तमाम धार्मिक और पौराणिक स्थलों के लिए भी उठने लगी है. गंगा सभा के बाद बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष ने भी इस बात पर जोर दिया है कि बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के साथ ही बीकेटीसी के अधीन आने वाले करीब 52 मंदिरों में भी गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाई जाएगी. इसके लिए जल्द ही होने वाले बीकेटीसी के बोर्ड बैठक में एक प्रस्ताव लाया जाएगा. इस प्रस्ताव के जरिए बीकेटीसी के अधीन आने वाले सभी मंदिरों में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित कर दिया जाएगा.

इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, सरकार का एक स्पष्ट मत है. प्रदेश के जितने भी धार्मिक स्थल, पौराणिक स्थल और देवस्थान है, इन स्थानों को देखने वाले और उनका संचालन करने वाले सभी धार्मिक संगठनों के लोग, तीर्थ सभा, गंगा सभा, केदार सभा और बदरी-केदार मंदिर समिति के लोग, पूज्य संत समाज हैं. ये सभी लोग ही धार्मिक स्थलों का संचालन करते हैं. ऐसे में इन सभी की जो राय और मत होगा, उसी के अनुसार सरकार आगे बढ़ेगी. ये स्थान बहुत पौराणिक महत्व के स्थान हैं.

You Might Also Like

रोजगार और पर्यटन का ग्रीन कॉरिडोर बनेगा दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर

DM ने दिए निर्देश, PM दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट

निष्कासितों पर सियासत, BJP ने जताई जीत की हैट्रिक की उम्मीद

अवैध कसीनो पर छापा, 10 डांसर समेत 35 गिरफ्तार

हवालात में PRD जवान की मौत, थानाध्यक्ष समेत 4 पर कार्रवाई

TAGGED:Decision on entry of non-Hindus into religious placeswill be taken after committee's opinion: CM Dhami
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article चकराता के लोखंडी में फंसे 80 पर्यटक सकुशल निकाले गए
Next Article मसूरी में धार्मिक स्थल को नुकसान, सौहार्द बिगाड़ने की साजिश, 3 नामजद समेत 25–30 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

देवभूमि में प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत, 12 किमी लंबे रोड शो में बड़ी संख्या में उमड़े लोग
Cover Story April 14, 2026
उत्तराखण्ड में BJP ने 10551, कांग्रेस ने 9869 BLA किये नियुक्त
Devbhumi News April 8, 2026
सीएम धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड, जनप्रतिनिधियों संग साझा किए विचार
उत्तराखण्ड March 29, 2026
देहरादून में ‘भारत: विश्व गुरु की राह पर’ विचार गोष्ठी आयोजित
उत्तराखण्ड March 29, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?