By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • धामी कैबिनेट की बैठक में 19 प्रस्तावों पर लगी मुहर
  • डीआईटी के छात्र ने फांसी लगा कर दी जान
  • विज्ञान और तकनीक से सुदृढ़ होगा हिमालयी आपदा प्रबंधन, आईआईटी रुड़की में उच्च-स्तरीय कार्यशाला।
  • उत्तराखंड में यूसीसी के एक वर्ष: विवाह पंजीकरण में 24 गुना उछाल।
  • सुखवन्त सिंह आत्महत्या प्रकरण- IG STF की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय SIT का गठन, गहन विवेचना के निर्देश
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: पत्नी पर पिस्टल तानने वाले पूर्व ब्लॉक प्रमुख यश यादव का शस्त्र लाइसेंस डीएम देहरादून ने किया सस्पेंड
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > पत्नी पर पिस्टल तानने वाले पूर्व ब्लॉक प्रमुख यश यादव का शस्त्र लाइसेंस डीएम देहरादून ने किया सस्पेंड
उत्तराखण्डक्राइम

पत्नी पर पिस्टल तानने वाले पूर्व ब्लॉक प्रमुख यश यादव का शस्त्र लाइसेंस डीएम देहरादून ने किया सस्पेंड

Devbhumi Discover
Last updated: August 4, 2025 8:38 am
Devbhumi Discover
Share
4 Min Read
SHARE

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख यश यादव पर आरोप है कि उन्होंने देहरादून में रेसकोर्स के फर्जी पते पर पिस्टल/रिवाल्वर का लाइसेंस प्राप्त कर लिया। बात-बात पर वह पत्नी शिखा यादव पर पिस्टल तान देते। अपनी जान का खतरा महसूस करते हुए मैनपुरी निवासी पत्नी जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल के पास पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति के फर्जी ढंग से लाइसेंस लेने की पूरी कहानी भी सुनाई। जिलाधिकारी ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर दिया। साथ ही थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी को आदेश दिया कि वह हथियार को कब्जे में लेकर पुलिस अभिरक्षा में रखें।

पूर्व ब्लॉक प्रमुख की पत्नी शिखा यादव ने एक अगस्त को जिलाधिकारी सविन बंसल से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पति वर्ष 2015 से 2020 तक ब्लाक प्रमुख रहे हैं। उनके पास मैनपुरी के जिलाधिकारी की ओर से जारी किया गया राइफल का लाइसेंस है। आरोप लगाया गया कि यश यादव ने वर्ष 2018/2019 में दस्तावेजों में हेरफेर कर देहरादून के रेसकोर्स के फर्जी पते पर यहां से पिस्टल का लाइसेंस भी प्राप्त कर लिया है। जबकि हकीकत में यश यादव की उत्तराखंड में कोई संपत्ति नहीं है और न ही उन्होंने यहां निवास किया है।

शिखा यादव ने यह भी कहा कि यश जालसाज किस्म के व्यक्ति हैं और वर्ष 2018 में जब उनका विवाह हुआ, तभी से वह दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। वह आए दिन मारपीट करते हैं और कनपटी पर बंदूक सटाकर जान से मारने की धमकी देते हैं। शिखा ने आरोप लगाया कि यश यादव का किसी अन्य लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा है और वह रंगे हाथ भी पकड़े जा चुके हैं। दोनों उसे जान से मारने की कोशिश में रहते हैं। लिहाजा, यश यादव का शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर हथियार को जब्त किया जाना चाहिए।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर दिया और इसके निरस्तीकरण के लिए विधिक राय भी ली। प्रथम दृष्टया फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लिए गए शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण योग्य माना गया है। जिलाधिकारी ने यश यादव को नोटिस जारी करते हुए पूछा है कि क्यों न उनका शस्त्र लाइसेंस अंतिम रूप से निरस्त कर दिया जाए। नोटिस का जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है।

यश पर कोतवाली मैनपुरी में दर्ज है मुकदमा
पूर्व ब्लाक प्रमुख की पत्नी शिखा ने जिलाधिकारी को दी गई शिकायत में कहा है कि यश यादव के विरुद्ध कोतवाली मैनपुरी में धोखाधड़ी और जालसाजी का मुकदमा दर्ज है। यह अभी न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप यह भी लगाया गया है कि यश यादव आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। हालांकि, देहरादून के जिलाधिकारी की ओर से कड़ा संज्ञान लिए जाने के बाद अब यश यादव की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

You Might Also Like

धामी कैबिनेट की बैठक में 19 प्रस्तावों पर लगी मुहर

डीआईटी के छात्र ने फांसी लगा कर दी जान

विज्ञान और तकनीक से सुदृढ़ होगा हिमालयी आपदा प्रबंधन, आईआईटी रुड़की में उच्च-स्तरीय कार्यशाला।

उत्तराखंड में यूसीसी के एक वर्ष: विवाह पंजीकरण में 24 गुना उछाल।

सुखवन्त सिंह आत्महत्या प्रकरण- IG STF की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय SIT का गठन, गहन विवेचना के निर्देश

TAGGED:block pramukh Yash YadavDehradun DM suspendedof formerthe arms licensewho had pointed a pistol at his wife
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article वर्षा से निपटने के लिए DMs को ग्राउंड ज़ीरो पर तैनात रहने के निर्देश: सीएम धामी
Next Article नैनबाग में दो सड़क हादसे: पिकअप यमुना में समाई, मैक्स खाई में गिरी — एक की मौत, चार घायल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सीएम धामी ने आईआईटी रुड़की में आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्यशाला को किया वर्चुअल संबोधन
उत्तराखण्ड January 16, 2026
जन–जन तक सरकार: सीएम धामी के नेतृत्व में ऐतिहासिक उपलब्धि
उत्तराखण्ड January 16, 2026
उपनल कर्मचारियों ने ‘समान कार्य–समान वेतन’ निर्णय पर सीएम धामी का जताया आभार
उत्तराखण्ड January 16, 2026
सीमावर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में उत्तराखंड सरकार का ऐतिहासिक कदम
Devbhumi News January 16, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?