By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • हल्द्वानी में खौफनाक डबल मर्डर: नवीन गल्ला मंडी में युवक-युवती की पत्थर से कुचलकर हत्या
  • दून में फिर सनसनी: सिल्वर सिटी मॉल में स्टोन क्रशर संचालक की गोली मारकर हत्या
  • राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन में बढ़ोतरी, सरकार का बड़ा फैसला
  • जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार”, 2,89,055 से अधिक लोग विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित
  • बद्रीनाथ–केदारनाथ धाम में हेलीपैड विस्तार को मंजूरी, ₹2.13 करोड़ स्वीकृत
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: धौलास भूमि विवाद: भूखण्ड धारकों ने सौंपा ज्ञापन, भ्रामक खबरों का किया कड़ा खंडन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > धौलास भूमि विवाद: भूखण्ड धारकों ने सौंपा ज्ञापन, भ्रामक खबरों का किया कड़ा खंडन
उत्तराखण्ड

धौलास भूमि विवाद: भूखण्ड धारकों ने सौंपा ज्ञापन, भ्रामक खबरों का किया कड़ा खंडन

Devbhumi Discover
Last updated: February 12, 2026 4:32 pm
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून के मौजा धौलास स्थित खाता संख्या 531 में शेखुल हिन्द एजुकेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा विक्रय की गई भूमि को लेकर सोशल मीडिया और कुछ स्थानीय समाचार चैनलों पर प्रसारित कथित भ्रामक खबरों के विरोध में भूखण्ड धारकों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। भूखण्ड धारकों का कहना है कि भूमि के संबंध में जानबूझकर गलत और भड़काऊ सूचनाएं फैलाई जा रही हैं, जिससे उनकी सामाजिक छवि और निवेश पर संकट खड़ा हो गया है।

ज्ञापन में बताया गया कि उक्त भूमि पर लगभग 165 व्यक्तियों ने अपने जीवनभर की जमा पूंजी निवेश कर छोटे-छोटे भूखण्ड खरीदे हैं। इनमें अधिकांश उत्तराखंड के मूल निवासी हैं और कई पूर्व सैनिक भी शामिल हैं। भूखण्ड धारकों ने स्पष्ट किया कि सभी क्रेता हिंदू समुदाय से हैं और किसी भी प्रकार की मुस्लिम कॉलोनी बसाने या क्षेत्र की डेमोग्राफी बदलने का आरोप पूरी तरह निराधार और तथ्यहीन है।

 

भूखण्ड धारकों के अनुसार भूमि क्रय से पूर्व परगनाधिकारी, तहसीलदार और लेखपाल सहित संबंधित राजस्व अधिकारियों से विधिवत जानकारी ली गई थी। अधिकारियों द्वारा भूमि को सभी प्रकार के वाद-विवाद से मुक्त तथा संक्रमणीय अधिकारों वाली कृषि भूमि बताया गया था। राजस्व अभिलेखों में पूर्व स्वामियों का नाम नियमानुसार संक्रमणीय भूमिधर श्रेणी-1(क) में दर्ज है।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि पूर्व स्वामी संस्था ने सरकार की अनुमति से भूमि क्रय की थी और प्रस्तावित योजना पर कार्य संभव न होने के कारण पुनः सरकारी अनुमति लेकर ही भूमि का विक्रय किया गया। दाखिल-खारिज वादों की आख्या भी स्पष्ट है और सभी भूखण्ड नियमानुसार स्टाम्प शुल्क अदा कर खरीदे गए हैं।

वर्तमान में उक्त भूमि खुले भूखण्ड के रूप में है, जहां किसी भी प्रकार का आवासीय निर्माण या गतिविधि नहीं चल रही है। सभी 165 भूखण्ड धारकों ने सामूहिक रूप से इसे “महादेव रेजीडेंसी” के नाम से सीमांकित किया है, जिसके लिए विभागीय एवं राजस्व स्तर की अनापत्ति भी उपलब्ध है।

भूखण्ड धारकों ने आरोप लगाया कि कुछ स्थानीय लोग दुर्भावना के चलते भयादोहन कर रहे हैं, जिससे निवेशकों में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि यदि भूमि के संबंध में किसी प्रकार की जांच या कार्रवाई प्रस्तावित हो, तो एकपक्षीय निर्णय लेने से पूर्व उन्हें समुचित सुनवाई का अवसर दिया जाए, ताकि किसी के साथ अन्याय न हो।

You Might Also Like

हल्द्वानी में खौफनाक डबल मर्डर: नवीन गल्ला मंडी में युवक-युवती की पत्थर से कुचलकर हत्या

दून में फिर सनसनी: सिल्वर सिटी मॉल में स्टोन क्रशर संचालक की गोली मारकर हत्या

राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन में बढ़ोतरी, सरकार का बड़ा फैसला

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार”, 2,89,055 से अधिक लोग विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित

बद्रीनाथ–केदारनाथ धाम में हेलीपैड विस्तार को मंजूरी, ₹2.13 करोड़ स्वीकृत

TAGGED:Dhaulas land dispute:Plot holders submit memorandumstrongly refute misleading news
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कानून व्यवस्था को लेकर उच्च स्तरीय बैठक ली
Next Article व्यय वित्त समिति की बैठक में कई योजनाओं को मंजूरी, चम्पावत में बनेगा ‘सिटी सेंटर’
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

203.40 लाख रुपये की लागत से सहसपुर में सड़क चौड़ीकरण के द्वितीय चरण का शिलान्यास
उत्तराखण्ड February 13, 2026
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में पिटकुल की समीक्षा बैठक, परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तृत मंथन
उत्तराखण्ड February 13, 2026
व्यय वित्त समिति की बैठक में कई योजनाओं को मंजूरी, चम्पावत में बनेगा ‘सिटी सेंटर’
उत्तराखण्ड February 13, 2026
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कानून व्यवस्था को लेकर उच्च स्तरीय बैठक ली
उत्तराखण्ड February 12, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?