By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • सीएम धामी से मिले अभिनेता अक्षय कुमार, फिल्म नीति को लेकर हुई चर्चा
  • डीआईटी यूनिवर्सिटी में भजन क्लबिंग एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन
  • ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर भ्रामक खबरों को सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने किया खारिज
  • त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग का एक्शन तेज, राजपुर रोड के नामी कैफे-रेस्टोरेंट में छापेमारी
  • बनबसा में 11 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का सीएम ने किया अनावरण
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: डीआईटी यूनिवर्सिटी में भजन क्लबिंग एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > डीआईटी यूनिवर्सिटी में भजन क्लबिंग एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन
उत्तराखण्डदेहरादूनदेहरादूनराज्य समाचार

डीआईटी यूनिवर्सिटी में भजन क्लबिंग एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

Devbhumi Discover
Last updated: October 18, 2026 6:50 PM
Devbhumi Discover
Share
2 Min Read
SHARE

देहरादून। नवरात्रि के पावन अवसर पर डीआईटी यूनिवर्सिटी, देहरादून के कैंपस में भव्य भजन क्लबिंग एवं डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के छात्रों, फैकल्टी सदस्यों और स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संगीत, भक्ति एवं डांडिया की रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ नवरात्रि का जश्न मनाया। कार्यक्रम के दौरान पूरा डीआईटी यूनिवर्सिटी कैंपस उत्सव के रंग में रंगा नजर आया। पारंपरिक परिधानों में सजे छात्र-छात्राओं ने गरबा और डांडिया में उत्साहपूर्वक भाग लिया। भक्ति संगीत और आधुनिक संगीत के अनूठे संगम ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया।
शाम का विशेष आकर्षण लोकप्रिय कलाकार मेहक एवं मल्लिका मल्होत्रा तथा द लीला रॉक बैंड की शानदार लाइव प्रस्तुतियां रहीं। कलाकारों की ऊर्जावान परफॉर्मेंस पर छात्र-छात्राओं ने जमकर डांस किया और कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।
इस अवसर पर डीआईटी यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. (डॉ.) जी. राघुरामा ने कहा, नवरात्रि हमारी समृद्ध संस्कृति, आस्था और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। डीआईटी यूनिवर्सिटी में हम विद्यार्थियों के समग्र विकास के साथ-साथ उन्हें भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने वाले अवसर भी प्रदान करते हैं। भजन क्लबिंग एवं डांडिया नाइट ने पूरे विश्वविद्यालय समुदाय को एक साथ उत्सव मनाने का अवसर दिया। डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर, डॉ. राकेश मोहन ने कहा, “ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अकादमिक गतिविधियों से अलग अपनी रचनात्मकता और ऊर्जा को साझा करने का अवसर देते हैं। इस डांडिया नाइट में छात्रों, फैकल्टी और स्टाफ की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने इसे एक यादगार शाम बना दिया। यह आयोजन डीआईटी यूनिवर्सिटी की जीवंत और समावेशी कैंपस संस्कृति को दर्शाता है। भजन, संगीत और डांडिया की धुनों के बीच आयोजित इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को एक साथ आने, अपनी संस्कृति का उत्सव मनाने और आपसी सौहार्द को मजबूत करने का अवसर दिया। 17 अक्टूबर 2026 को डीआईटी यूनिवर्सिटी कैंपस में आयोजित यह नवरात्रि विशेष कार्यक्रम संगीत, संस्कृति, भक्ति और मनोरंजन का यादगार संगम बन गया।

You Might Also Like

सीएम धामी से मिले अभिनेता अक्षय कुमार, फिल्म नीति को लेकर हुई चर्चा

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर भ्रामक खबरों को सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने किया खारिज

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग का एक्शन तेज, राजपुर रोड के नामी कैफे-रेस्टोरेंट में छापेमारी

बनबसा में 11 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का सीएम ने किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने चम्पावत को दी लगभग 96 करोड़ रुपये की 16 विकास योजनाओं की सौगात

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर भ्रामक खबरों को सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने किया खारिज
Next Article सीएम धामी से मिले अभिनेता अक्षय कुमार, फिल्म नीति को लेकर हुई चर्चा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

मुख्यमंत्री से अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माताओं के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट
देहरादून देहरादून राज्य समाचार October 18, 2026
देहरादून में निर्धारित स्थलों पर ही पटाखों की बिक्री की अनुमति, बाजारों में अग्नि सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार October 17, 2026
19 अक्टूबर को पदभार ग्रहण करेंगे उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार October 17, 2026
विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिकाः सीएम
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार October 17, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?