By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • फरार आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर जानलेवा हमला, वाहन से टक्कर मारने की कोशिश
  • नशे पर प्रभावी अंकुश हेतु दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही
  • देहरादून पुलिस में फेरबदल, चार निरीक्षकों के तबादले
  • केंद्रीय बजट 2026-27 पर सीएम धामी की प्रतिक्रिया, आत्मनिर्भर उत्तराखंड को मिलेगा बल
  • गढ़वाल और कुमाऊँ में बनेंगे स्पिरिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन, सीएम धामी का बड़ा बयान
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: सर्किल बार में आग के बाद डीएम की सख्ती — 15 दिन के लिए लाइसेंस निलंबित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > सर्किल बार में आग के बाद डीएम की सख्ती — 15 दिन के लिए लाइसेंस निलंबित
उत्तराखण्ड

सर्किल बार में आग के बाद डीएम की सख्ती — 15 दिन के लिए लाइसेंस निलंबित

Devbhumi Discover
Last updated: October 14, 2025 11:30 am
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून, 14 अक्टूबर। राजपुर रोड स्थित सर्किल बार में हाल ही में हुई आग की घटना को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने बार का लाइसेंस 15 दिन के लिए निलंबित कर दिया है। डीएम ने इस पूरे मामले की जांच के लिए उप जिलाधिकारी सदर एवं प्रभारी अधिकारी आबकारी हरी गिरी के नेतृत्व में एक संयुक्त जांच टीम गठित की थी।

फायर शो बना खतरा, बार मैन झुलसे

संयुक्त टीम की रिपोर्ट के अनुसार, घटना के समय बार के तीसरे तल पर आयोजित Juggling & Fire शो के दौरान दो बार मैन आग से खेलते हुए झुलस गए। उस समय हॉल में करीब 40 से 50 लोग मौजूद थे। रिपोर्ट में कहा गया कि यदि आग ने विकराल रूप धारण कर लिया होता तो बड़ी जनहानि हो सकती थी।

मानकों की अनदेखी, लकड़ी की सजावट बनी जोखिम

जांच में पाया गया कि हॉल की सीलिंग में लकड़ी और टहनियों का उपयोग किया गया था, जिससे आग तेजी से फैल सकती थी। बार प्रबंधन ने सुरक्षा मानकों की घोर अनदेखी करते हुए ऐसे आयोजन की अनुमति दी, जो नियमों के विरुद्ध था।

लाइसेंस शर्तों का उल्लंघन, जिम्मेदारों पर कार्रवाई तय

सामने आया कि बार संचालक ने अनुज्ञापन की शर्तों का उल्लंघन किया। बार मैनों को मुख्यतः शराब परोसने के प्रयोजन हेतु नियुक्त किया जाता है, जबकि सर्किल एफ0एल0-7 बार में नियमों का उल्लंघन कर अन्य ऐसे कार्य हेतु प्रयोजन में लाया जा रहा था जिस हेतु वे दक्ष नहीं थे। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि बार अनुज्ञापन में दी गयी शर्तों का उल्लंघन किया गया है, आयोजकों की इस घोर लापरवाही से वहां मौजूद लगभग 50 लोगों की जनहानि हो सकती थी एंव दो बार मैन जो इस Fire show के प्रदर्शन के दौरान जख्मी हुये है, के जीवन के साथ खिलवाड़ किया गया।बार मैन, जिन्हें मुख्यतः शराब परोसने के लिए नियुक्त किया गया था, उनसे खतरनाक फायर शो करवाया गया — जो उनकी दक्षता के बाहर था। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए प्रशासन ने आबकारी अधिनियम की धारा 34(b) और (e) के तहत कार्रवाई की है।

डीएम बोले — सुरक्षा के साथ समझौता बर्दाश्त नहीं

डीएम सविन बंसल ने कहा कि आमजन की सुरक्षा सर्वोपरि है। नियमों की अनदेखी कर किसी भी प्रकार की जोखिमपूर्ण गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन किसी भी हद तक जाकर जिम्मेदारी तय करेगा।

You Might Also Like

फरार आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर जानलेवा हमला, वाहन से टक्कर मारने की कोशिश

नशे पर प्रभावी अंकुश हेतु दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही

देहरादून पुलिस में फेरबदल, चार निरीक्षकों के तबादले

केंद्रीय बजट 2026-27 पर सीएम धामी की प्रतिक्रिया, आत्मनिर्भर उत्तराखंड को मिलेगा बल

गढ़वाल और कुमाऊँ में बनेंगे स्पिरिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन, सीएम धामी का बड़ा बयान

TAGGED:– license suspendedaction after Circle Bar fireDM takes strictfor 15 days
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article एसडीआरएफ में शुरू हुई युवा आपदा मित्र योजना
Next Article नगर निगम में चोरी की कोशिश — छत तोड़कर घुसा चोर, वारदात सीसीटीवी में कैद
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सीएम धामी ने जमरानी बहुउद्देशीय बांध परियोजना का किया स्थलीय निरीक्षण
उत्तराखण्ड February 5, 2026
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने नवनिर्मित मैटरनिटी एवं कैंसर चिकित्सालय का किया निरीक्षण
उत्तराखण्ड February 5, 2026
धामी सरकार ने प्रति माह औसत 518 युवाओं को दी सरकारी नौकरी
उत्तराखण्ड February 5, 2026
मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में कौशल विकास व फॉरवर्ड लिंकेज पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
उत्तराखण्ड February 5, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?