By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • मिलावटखोरों पर और कसेगा सरकार का शिकंजा
  • उत्तराखंड के 47 मंदिरों में गैर-हिंदुओं की एंट्री प्रतिबंधित, बदरी-केदार मंदिर समिति का निर्णय
  • गैरसैंण पर सियासी घमासान, वेडिंग डेस्टिनेशन वाले बयान पर कांग्रेस का सरकार से स्पष्टीकरण
  • कुंभ 2027 से पहले गंगा स्वच्छता और सीवर सिस्टम दुरुस्त करने पर मंथन
  • मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना में लाभान्वित हुए सर्वाधिक बच्चे
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: अवैध रूप से भारत में रह रही 02 बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार/हिरासत में लिया दून पुलिस ने
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > अवैध रूप से भारत में रह रही 02 बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार/हिरासत में लिया दून पुलिस ने
उत्तराखण्ड

अवैध रूप से भारत में रह रही 02 बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार/हिरासत में लिया दून पुलिस ने

Devbhumi Discover
Last updated: November 25, 2025 7:54 am
Devbhumi Discover
Share
6 Min Read
SHARE

मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ऑपरेशन कालनेमि के तहत दून पुलिस को मिली एक और बड़ी सफलता

*अवैध रूप से भारत में रह रही 02 बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार/हिरासत में लिया दून पुलिस ने*

*फर्जी भारतीय दस्तावेजों बनाकर भारत में अवैध रूप से रह रही 01 बांग्लादेशी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

*अवैध रूप से भारत में रह रही 01 अन्य बांग्लादेशी महिला को भी लिया गया हिरासत में*

*गिरफ्तार अभियुक्ता कोविड के दौरान अवैध रूप से बार्डर क्रॉस कर आई थी भारत*

*भारत आने के बाद हिंदू महिला भूमि शर्मा के नाम से बनवा लिए थे अपने फर्जी दस्तावेज

*भारत मे अवैध रूप से रहने के लिए बबली खातून से भूमि शर्मा बन देहरादून में ही एक हिंदू युवक से किया था विवाह*

*गिरफ्तार अभियुक्ता के विरुद्ध फर्जी दस्तावेज बनाकर अवैध रूप से भारत में रहने पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा किया दर्ज,फर्जी दस्तावेज बनाने में अभियुक्ता की सहायता करने वाले भी है पुलिस के रडार पर*

*हिरासत में ली गई अन्य बांग्लादेशी महिला भी वर्ष 2023 में अवैध रूप से बॉर्डर क्रॉस कर आई थी भारत*

*हिरासत में ली गई बांग्लादेशी महिला करती थी मजदूरी का कार्य, हिरासत में ली गई महिला को भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार जल्द किया जाएगा बांग्लादेश डिपोर्ट*

*ऑपरेशन कालनेमि के तहत जनपद में अवैध रूप से रह रहे 17 बांग्लादेशी नागरिकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा पूर्व में की जा चुकी है कार्यवाही*

*फर्जी दस्तावेज बनाकर अवैध रूप से रह रहे 08 बांग्लादेशी नागरिकों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर भेजा जा चुका जेल*

*09 बांग्लादेशी नागरिकों को किया जा चुका है डिपोर्ट*

*कोतवाली पटेलनगर*

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देशों पर सम्पूर्ण राज्य में चलाये जा रहे *”ऑपरेशन कालनेमि”* अभियान के तहत अवैध व फर्जी रूप से नाम पता बदलकर जनपद में रह रहे व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में दिनाँक 24-11-2025 को कोतवाली पटेलनगर पुलिस को थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर 02 बांग्लादेशी महिलाओं के अवैध रूप से रहने की सूचना प्राप्त हुई, प्राप्त सूचना के आधार पर कोतवाली पटेल नगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए देहराखास पटेलगनर क्षेत्र से 01 महिला भूमि शर्मा को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ में उसके द्वारा अपना असली नाम बबली खातून पत्नी मो0 मुनजु बताया गया, जिसके कब्जे से पुलिस को भूमि शर्मा के नाम के आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड , वोटर आई०डी० व अन्य फर्जी भारतीय दस्तावेज व बबली बेगम के नाम से एक बाग्लादेशी आईडी प्राप्त हुई। उक्त महिला द्वारा फर्जी दस्तावेज बनाकर अवैध व अनाधिकृत रूप से भारत में निवास करने पर उक्त महिला के विरुद्घ कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0-633/2025, धारा 420/467/468/471 भा0द0वि0 व 3 पासपोर्ट अधि0 तथा 14 वदेशी अधि0 पंजीकृत कर उसे मौके से गिरफ्तार किया गया।

इसके अतिरिक्त पुलिस द्वारा कारगी रोड कालिंदा विहार फेज 2 थाना पटेलनगर से 01 अन्य संधिक्त महिला को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ में उसके द्वारा अपना नाम बॉबी खातून पुत्री मो० ब्लूमिया पत्नी मो० रूबेल निवासी हाजी गरीपालशा बोगुरा सदर जिला बोगुरा बांग्लादेश उम्र 41 वर्ष बताया, जिसके पास से पुलिस टीम को उसके बांग्लादेशी पहचान पत्र की छायाप्रति प्राप्त हुई, उक्त महिला को हिरासत में लेकर उसे नियमानुसार बांग्लादेश डिपोर्ट करने की कार्रवाई की जा रही है।

*पूछताछ के विवरण:-*

पूछताछ में अभियुक्ता बबली खातून उर्फ भूमि शर्मा द्वारा बताया गया कि कोविड के दौरान वह अवैध रूप से बॉर्डर क्रॉस कर भारत आई थी, जहाँ अलग-अलग स्थानों पर रहने के बाद वह वर्ष 2021 में देहरादून आ गई तथा वर्ष 2022 में उसने देहरादून निवासी एक व्यक्ति से नाम पता बदलकर विवाह कर लिया तथा देहरादून में ही अलग-अलग स्थानों पर किराए के मकान में रहने लगे। इस दौरान अभियुक्ता द्वारा अपने अन्य परिचितों के माध्यम से भूमि शर्मा के नाम से फर्जी भारतीय दस्तावेज बनवा लिए। फर्जी दस्तावेज बनाने में अभियुक्ता की सहायता करने वाले व्यक्तियों के संबंध में पुलिस द्वारा जानकारी की जा रही है, जिनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

हिरासत में ली गयी अन्य बांग्लादेशी नागरिक बॉबी खातून द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह वर्ष 2023 में चोरी छिपे बांग्लादेश से आई थी, तथा उसके बाद से ही देहरादून में अवैध रूप से रहते हुए मजदूरी कर के अपना जीवन यापन कर रही है।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्ता:-*

1- बबली खातून उर्फ भूमि शर्मा पत्नी मो0 मुनजु निवासी ग्राम बुढाबूढी, थाना गोविडो गोनम, जिला गायबन्दा, बांग्लादेश, उम्र 28 वर्ष

*अभियुक्ता से बरामदगी*

1- फर्जी आधार कार्ड
2- फर्जी वोटरकार्ड
3- फर्जी राशनकार्ड
4- फर्जी आयुष्मान कार्ड – *(भूमि शर्मा )*
5- 01 बांग्लादेशी आई०डी० – *( बबली बेगम)*

*हिरासत में ली गयी बाग्लादेशी महिला :-*

1- बॉबी खातून पुत्री मो० ब्लूमिया पत्नी मो० रूबेल निवासी हाजी गरीपालशा बोगुरा सदर जिला बोगुरा बांग्लादेश उम्र 41 वर्ष

*बरामदगी :-*

बॉबी खातून पुत्री बुलुमिया के नाम से बांग्लादेशी पासपोर्ट की छायाप्रति

You Might Also Like

मिलावटखोरों पर और कसेगा सरकार का शिकंजा

उत्तराखंड के 47 मंदिरों में गैर-हिंदुओं की एंट्री प्रतिबंधित, बदरी-केदार मंदिर समिति का निर्णय

गैरसैंण पर सियासी घमासान, वेडिंग डेस्टिनेशन वाले बयान पर कांग्रेस का सरकार से स्पष्टीकरण

कुंभ 2027 से पहले गंगा स्वच्छता और सीवर सिस्टम दुरुस्त करने पर मंथन

मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना में लाभान्वित हुए सर्वाधिक बच्चे

TAGGED:02 Bangladeshi women living illegally in IndiaDoon Police arrested/detained
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article शिक्षा विभाग बड़ी खबर, कारण बताओ नोटिस दिव्यांगता प्रमाणपत्र : प्रवक्ता संवर्ग
Next Article रुद्रप्रयाग में वन्यजीव आतंक: गुलदार के बाद भालू का खौफ, बढ़ता मौत का आंकड़ा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

CM धामी का निर्देश: खाद्य एवं रसद व्यवस्था की निगरानी के लिए अधिकारियों की विशेष तैनाती
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 12, 2026
विकास, सुशासन और जनकल्याण के विकल्प रहित संकल्प के साथ कार्य कर रही सरकार – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 12, 2026
प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 12, 2026
सड़क, पुल निर्माण से लेकर गड्ढ़ा भरने तक के लिए धामी सरकार ने किया बजट प्रावधान
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 12, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?