By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • दोहरी पेंशन घोटाला उजागर, 970 लोगों की पेंशन पर लगी रोक
  • चारधाम यात्रा में बड़ा फैसला, बदरीनाथ–केदारनाथ धाम में मोबाइल पर रोक
  • गैंगस्टर विक्रम शर्मा को बहुगुणा सरकार में मिली थी स्टोन क्रशर की अनुमति
  • हल्द्वानी बनभूलपुरा में शिक्षक के घर से AK-47 व दो तमंचे बरामद, पुलिस अलर्ट
  • दून के अर्बन कोऑपरेटिव बैंक पर भारतीय रिज़र्व बैंक की बड़ी कार्रवाई, निकासी पर रोक
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: दोहरी पेंशन घोटाला उजागर, 970 लोगों की पेंशन पर लगी रोक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > दोहरी पेंशन घोटाला उजागर, 970 लोगों की पेंशन पर लगी रोक
उत्तराखण्ड

दोहरी पेंशन घोटाला उजागर, 970 लोगों की पेंशन पर लगी रोक

Devbhumi Discover
Last updated: February 17, 2026 9:59 am
Devbhumi Discover
Share
2 Min Read
SHARE

स्थायी तौर पर दोहरी पेंशन ले रहे 970 लोगों की रकम रोकी, समाज कल्याण विभाग ने शासन को भेजी रिपोर्ट

कैग ने एक पत्र शासन को भेजा था। इसके बाद खलबली मच गई थी। समाज कल्याण विभाग ने तत्काल मामले की जांच शुरू की, जिसमें 1377 दोहरी पेंशन का लाभ ले रहे थे।

समाज कल्याण विभाग ने दोहरी पेंशन ले रहे 970 लोगों की पेंशन स्थायी तौर पर रोक दी है। इसके साथ ही मामले की रिपोर्ट भी शासन को भेजी है। अब शासन स्तर से आगे दोहरी पेंशन लेने वालों से वसूली समेत अन्य कार्रवाई को लेकर फैसला हो सकेगा।

करीब 12 साल से विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त होने वाले 1377 कर्मचारी दोहरी पेंशन ले रहे थे। यह खुलासा कैग के डाटा विश्लेषण व सत्यापन से हुआ था, इस संबंध में कैग ने एक पत्र शासन को भेजा था। इसके बाद खलबली मच गई थी। समाज कल्याण विभाग ने तत्काल मामले की जांच शुरू की, जिसमें 1377 दोहरी पेंशन का लाभ ले रहे थे। इसमें मृत्यु और सत्यापन के बाद 407 को पोर्टल से हटा दिया गया था।

समाज कल्याण विभाग ने पहले शेष 970 लोगों की फरवरी माह की पेंशन रोकने के साथ ट्रेजरी विभाग से ऐसे कर्मचारियों के बारे में जानकारी मांगी थी। अब मामले में समाज कल्याण विभाग ने मामले में विस्तृत रिपोर्ट शासन को भेजी है, इसमें कर्मचारी किस-किस विभाग से दोहरी पेंशन ले रहे थे, उसकी जानकारी आदि दी गई है।

इसके अलावा 970 लोगों की फिलहाल स्थायी तौर पर पेंशन को रोक दिया है। इस संबंध में समाज कल्याण निदेशक संदीप तिवारी ने संबधित कर्मचारियों की स्थायी तौर पर पेंशन रोकने और रिपोर्ट शासन को भेजने की पुष्टि की है।

You Might Also Like

चारधाम यात्रा में बड़ा फैसला, बदरीनाथ–केदारनाथ धाम में मोबाइल पर रोक

गैंगस्टर विक्रम शर्मा को बहुगुणा सरकार में मिली थी स्टोन क्रशर की अनुमति

हल्द्वानी बनभूलपुरा में शिक्षक के घर से AK-47 व दो तमंचे बरामद, पुलिस अलर्ट

दून के अर्बन कोऑपरेटिव बैंक पर भारतीय रिज़र्व बैंक की बड़ी कार्रवाई, निकासी पर रोक

सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ 5 किमी दौड़ का शुभारम्भ

TAGGED:Double pension scam exposedpension of 970 people stopped
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article चारधाम यात्रा में बड़ा फैसला, बदरीनाथ–केदारनाथ धाम में मोबाइल पर रोक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

आपदा मोचन व न्यूनीकरण निधि प्रस्तावों पर राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक
उत्तराखण्ड February 17, 2026
नई योजनाओं और वित्तीय अनुशासन पर मुख्य सचिव सख्त
उत्तराखण्ड February 17, 2026
सीएम धामी हरिद्वार में एक्शन मोड में – चौपाल में सुनी समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के आदेश
उत्तराखण्ड February 17, 2026
माल रोड मसूरी पर अब दिखेंगी 54 गोल्फ कार्ट; हर 2 रिक्शे वालों के हवाले 1 गोल्फ कार्ट
उत्तराखण्ड पर्यटन February 16, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?