By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • फरार आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर जानलेवा हमला, वाहन से टक्कर मारने की कोशिश
  • नशे पर प्रभावी अंकुश हेतु दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही
  • देहरादून पुलिस में फेरबदल, चार निरीक्षकों के तबादले
  • केंद्रीय बजट 2026-27 पर सीएम धामी की प्रतिक्रिया, आत्मनिर्भर उत्तराखंड को मिलेगा बल
  • गढ़वाल और कुमाऊँ में बनेंगे स्पिरिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन, सीएम धामी का बड़ा बयान
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: जीएसटी कम होने से आर्थिक गतिविधियां हुईं तेज : बी सुमिदा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > जीएसटी कम होने से आर्थिक गतिविधियां हुईं तेज : बी सुमिदा
उत्तराखण्ड

जीएसटी कम होने से आर्थिक गतिविधियां हुईं तेज : बी सुमिदा

Devbhumi Discover
Last updated: December 15, 2025 9:06 am
Devbhumi Discover
Share
6 Min Read
SHARE
  • जीएसटी कम होने से आर्थिक गतिविधियां हुईं तेज : बी सुमिदा
  • एक राष्ट्र, एक कर योजना से कर प्रणाली में हुआ सुधार
  • भारत-रूस व्यापार में जनसंचार की अहम भूमिका : मिशेल मास्लोव
  • पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई) के तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का दूसरा दिन

पब्लिक रिलेशन सोसाइटी आफ इंडिया (पीआरएसआई) के तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में देश और प्रदेश के विकास और चुनौतियों से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर मंथन चल रहा है। अधिवेशन के दूसरे दिन के तीसरे सत्र में जीसीटी के लिए ‘पाजिटिव इंपैक्ट आन इकानोमिक प्रोसेपेक्टिव आफ इंडिया‘ विषय पर मंथन हुआ। इसमें बताया गया कि एक राष्ट्र, एक कर लागू होने से देश में आर्थिक सुधार हुआ है और देश के परिदृश्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।

भारतीय राजस्व सेवा की वरिष्ठ अधिकारी कस्टम कमिश्नर बी सुमिदा देवी ने वन नेशन वन टेक्स और जीएसटी के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जीएसटी घटने से उद्योगों को कर भार में कमी, इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ, और अनुपालन में आसानी जैसे सकारात्मक प्रभाव मिले हैं, जिससे व्यवसायों की लागत घटी और मुनाफा बढ़ा है। वहीं एक देश, एक कर प्रणाली ने कई अप्रत्यक्ष करों को हटाकर एक समान बाजार, पारदर्शिता, और लॉजिस्टिक्स में सुधार किया, जिससे व्यापार आसान हुआ। उन्होंने कहा कि जीएसटी दरें घटने से उद्योगों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। जीसीटी दरें कम होने सेलागत में कमी और मुनाफा वृद्धि हुई है। कम कर दरों से छोटे व्यापारियों को अधिक लाभ हुआ, जिससे वे अपने व्यवसाय में निवेश कर पाए और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिला है। कुशल लॉजिस्टिक्स के कारण कृषि उत्पादों के परिवहन की लागत घटी, जिससे थोक विक्रेताओं और किसानों को फायदा हुआ।

इस मौके पर इंडियन इंस्टीट्यूट आफ पब्लिक रिलेशन के संस्थापक मेजर अतुल देव ने परम्परागत पीआर से लेकर आधुनिक दौर में पीआर टूल्स के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में पब्लिक रिलेशन के सामने कई चुनौतियां हैं। उनके लिए सोशल मीडिया के माध्यम से ब्रांड निर्माण और उसके प्रबंधन की चुनौती है। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी के विकास से पीआर का वैश्वीकरण हो रहा है। जनसंचार ने गति और पहुंच में क्रांति ला दी है, लेकिन इसके साथ ही फेक न्यूज़, प्राइवेसी और सामाजिक ध््राुवीकरण जैसी गंभीर चुनौतियां भी पैदा हुई हैं, जिनका समाधान आवश्यक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसपी सिंह उपाध्यक्ष पीआरआई एस के देहरादून चैप्टर के कुशल प्रबंधन की सराहना की और कहा कि अगले वर्ष यह सम्मेलन भुवनेश्वर में होगा और वहां के चैप्टर को और अधिक मेहनत करनी होगी।

बाक्स
भारत-रूस के बीच बेहतर जनसंचार की वकालत

पीआरएसआई के अधिवेशन के दूसरे दिन के चौथे सत्र में भारत-रूस व्यापार संबंधों को प्रगाढ़ करने की दिशा में मंथन किया गया। इस सत्र को वीआईपीएस न्यू दिल्ली की डीन प्रोफेसर चारुलता सिंह ने मोडरेट किया। मंथन के दौरान मॉस्लोव एजेंसी के डायरेक्टर जनरल मिशेल मास्लोव, डिजिटल एजेंसी इंटेरियम की इंटरशेनल मैनेजर मिस यूलिया देवीदेनको और एना तालानीना ने भारत-रूस के संबंधों के बारे में विस्तृत बातचीत की। मास्लोव ने कहा कि दोनों देश परम्परागत दोस्त हैं। उन्होंने भारत के आर्थिक सुधारों की सराहना की और कहा कि भारत एक समृद्ध देश के तौर पर उभर रहा है। भारत और रूस के बीच परम्परागत सैन्य संबंधों के अलावा अब फार्मा, एग्रीकल्चर, टूरिज्म और खाद्य उत्पादों के बीच व्यापार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा दोनों देशों के बीच यदि पब्लिक रिलेशन बेहतर हो जाएं तो जो भाषाई दिक्कत है और जानकारी का अभाव है, उसे दूर किया जा सकता है। यूलिया और एना ने रूस की डिजिटल सेवाओं और सोशल मीडिया के बारे में जानकारी दी।

05 पुस्तकों का किया गया विमोचन

पीआरएसआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत पाठक, मॉस्लोव एजेंसी के डायरेक्टर जनरल मिशेल मास्लोव ने छठवें सत्र की अध्यक्षता की। इस सत्र में 05 पुस्तकों का विमोचन किया गया। वहीं इस मौके पर डॉ अमिता व डॉ संतोष कुमार वघेल की पुस्तक हस्ती मिटती नहीं उनकी-एक कारवां जो बढ़ता रहा का विमोचन किया गया। वहीं बद्रा चैेप्टर के राजेश जी की पुस्तक विकसित भारत व जंनसंपर्क का भी विमोचन किया गया। वहीं भोपाल के डॉ पंकज मिश्रा की पुस्तक जनसामान्य में कानून संबधी खबरों में समाचार पत्रों की भूमिका पर लिखी गई पुस्तक का भी विमोचन किया गया। इसके साथ ही मीडिया मैनेजमैंट-मेजर पॉलिटिक्ल मध्यप्रदेश शोध पत्र का भी विमोचन किया गया।

पीआरएसआई के अधिवेशन में बिखरे लोक संस्कृति के रंग

पीआरएसआई के अधिवेशन में देर शाम को उत्तराखंड के लोक संस्कृति के रंग बिखरे। इस मौके पर गढ़वाली, कुमाऊं और जौनसारी गीतों ने समां बांधा। देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधि यहां की संस्कृति से रूबरू हुए। इस मौके युवा दिलों की धड़कन सौरभ मैठाणी, विवेक नौटियाल, रेनूबाला और विपिन कुमार के गीतों पर देशभर के प्रतिनिधि भी थिरके। वहीं, हंसा ग्रुप और अल्मोड़ा स्वाल घाटी रंगमंच ने छोलिया नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं।

You Might Also Like

फरार आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर जानलेवा हमला, वाहन से टक्कर मारने की कोशिश

नशे पर प्रभावी अंकुश हेतु दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही

देहरादून पुलिस में फेरबदल, चार निरीक्षकों के तबादले

केंद्रीय बजट 2026-27 पर सीएम धामी की प्रतिक्रिया, आत्मनिर्भर उत्तराखंड को मिलेगा बल

गढ़वाल और कुमाऊँ में बनेंगे स्पिरिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन, सीएम धामी का बड़ा बयान

TAGGED:Economic activitieshave picked up due to reduction in GST: B Sumida
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article पीआरएसआई के 47वें राष्ट्रीय सम्मेलन में स्वास्थ्य, संचार, मीडिया और शिक्षा पर गहन मंथन
Next Article सीएम धामी के निर्देश पर हरिद्वार में अतिक्रमण विरोधी अभियान तेज, 10 बीघा सरकारी भूमि मुक्त
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सीएम धामी ने जमरानी बहुउद्देशीय बांध परियोजना का किया स्थलीय निरीक्षण
उत्तराखण्ड February 5, 2026
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने नवनिर्मित मैटरनिटी एवं कैंसर चिकित्सालय का किया निरीक्षण
उत्तराखण्ड February 5, 2026
धामी सरकार ने प्रति माह औसत 518 युवाओं को दी सरकारी नौकरी
उत्तराखण्ड February 5, 2026
मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में कौशल विकास व फॉरवर्ड लिंकेज पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
उत्तराखण्ड February 5, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?