By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • शहरी, अर्धशहरी और प्रमुख पर्यटन स्थलों के लिए तैयार किया जाएगा प्रभावी अपशिष्ट प्रबंधन मॉडल
  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 496 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • 78 वृद्ध महिलाओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयां और सहायक उपकरण वितरित
  • पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, अतिक्रमण पर एक्शन
  • सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थी हर क्षेत्र में कर रहे हैं प्रदेश का नाम रोशनः गणेश जोशी
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: शहरी, अर्धशहरी और प्रमुख पर्यटन स्थलों के लिए तैयार किया जाएगा प्रभावी अपशिष्ट प्रबंधन मॉडल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > शहरी, अर्धशहरी और प्रमुख पर्यटन स्थलों के लिए तैयार किया जाएगा प्रभावी अपशिष्ट प्रबंधन मॉडल
उत्तराखण्डदेहरादूनदेहरादूनराज्य समाचार

शहरी, अर्धशहरी और प्रमुख पर्यटन स्थलों के लिए तैयार किया जाएगा प्रभावी अपशिष्ट प्रबंधन मॉडल

Devbhumi Discover
Last updated: October 23, 2026 5:30 PM
Devbhumi Discover
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन राज्य स्तरीय कार्यान्वयन एवं निगरानी समिति (शहरी विभाग) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 में हुए संशोधनों के तहत निर्धारित मानकों, उनके प्रभावी क्रियान्वयन तथा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अनुपालन सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित संचालित परियोजनाओं की प्रगति, उनके क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं और स्वच्छ उत्तराखंड मिशन 2026-2030 की कार्ययोजना पर भी विचार-विमर्श किया गया।
मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित नए नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए एक व्यापक और व्यावहारिक कार्ययोजना (बायलॉज नियमावली) तैयार की जाए। इसमें निजी संस्थानों, औद्योगिक संगठनों तथा अधिक मात्रा में ठोस अपशिष्ट उत्पन्न करने वाले प्रतिष्ठानों की जिम्मेदारियों और निर्धारित मानकों के अनुपालन की स्पष्ट व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि शहरी एवं अर्धशहरी क्षेत्रों के साथ-साथ अधिक पर्यटकों की आवाजाही वाले ग्रामीण पर्यटन स्थलों पर भी अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। इसके लिए संबंधित शहरी निकायों, ग्राम पंचायतों और अन्य क्रियान्वयन संस्थाओं की जिम्मेदारियां स्पष्ट करते हुए एक बेहतर एवं अनुकरणीय मॉडल विकसित किया जाए, जिसे प्रदेश में प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके।
बैठक में अधिकारियों द्वारा प्रस्तुतीकरण के माध्यम से अवगत कराया गया कि नए नियमों के तहत प्रवर्तन, निगरानी और चालान की कार्रवाई से संबंधित प्रावधानों को और प्रभावी बनाया गया है। इसके अतिरिक्त विस्तारित उत्पादक उत्तरदायित्व (म्Ûजमदकमक च्तवकनबमत त्मेचवदेपइपसपजल-म्च्त्), तकनीकी माध्यमों से संबंधित पोर्टल पर कार्रवाई का विवरण अपलोड करने, अपशिष्ट की लैंडफिल में पहुंचने वाली मात्रा को न्यूनतम करने, अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया है। अधिक मात्रा में अपशिष्ट उत्पन्न करने वाले प्रतिष्ठानों के उत्तरदायित्व को भी अधिक स्पष्ट और प्रभावी बनाया गया है।
मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि नियमों के प्रभावी अनुपालन के लिए संबंधित शहरी निकायों, ग्राम पंचायतों और अन्य क्रियान्वयन संस्थाओं को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया जाए तथा उनकी कार्यक्षमता बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़े प्रावधानों को केवल कागजों तक सीमित न रखते हुए धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। इसके लिए नियमित निगरानी, जवाबदेही और समयबद्ध कार्रवाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
मुख्य सचिव ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित विभिन्न स्थानों पर संचालित परियोजनाओं की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि अपशिष्ट के पृथक्करण, संग्रहण, परिवहन, प्रसंस्करण और पुनर्चक्रण की व्यवस्थाओं को मजबूत किया जाए। साथ ही, शैक्षणिक एवं कौशल विकास संस्थानों में ठोस और प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित अच्छी आदतों, जन-जागरूकता और पर्यावरण अनुकूल व्यवहार को प्रोत्साहित करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रस्तावित कार्ययोजना एवं नियमावली में सभी आवश्यक प्रावधानों को समाहित करते हुए इसे मंत्रिमंडल के अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किया जाए, ताकि प्रदेश में ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था को अधिक प्रभावी, जवाबदेह और परिणामोन्मुख बनाया जा सके। बैठक में सचिव नितेश झा, रणवीर सिंह चैहान सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 496 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

78 वृद्ध महिलाओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयां और सहायक उपकरण वितरित

पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, अतिक्रमण पर एक्शन

सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थी हर क्षेत्र में कर रहे हैं प्रदेश का नाम रोशनः गणेश जोशी

केवल यात्राएं निकालने और राजनीतिक नारे देने से जनता का विश्वास हासिल नहीं किया जा सकता: CM

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 496 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

राज्य कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण फैसले 
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार October 22, 2026
विकास परियोजनाओं की बाधाओं को दूर करने के लिए विभागीय समन्वय एवं समयबद्ध कार्यवाही पर जोर
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार October 22, 2026
लोकभाषाओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग जरूरीः मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार October 22, 2026
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्पः मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार October 22, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?