By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • देहरादून: बाला सुंदरी मंदिर के पास जंगल में महिला का शव मिलने से फैली सनसनी
  • कैग की रिपोर्ट में नमामि गंगे पर सवाल, 800 करोड़ खर्च के बाद भी गंगा में गिर रही गंदगी
  • CM पोर्टल पर शिकायतों पर सवाल, देहरादून के वरिष्ठ नागरिक ने कार्रवाई न होने पर उठाई आवाज
  • देवभूमि की धरोहर ‘देवतत्व’ को संवारने के लिए प्रयासरत धामी सरकार
  • उत्तराखंड : प्रदेश में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, घबराने की जरूरत नहीं: खाद्य आयुक्त
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 379 फील्ड लेवल ऑफिसर्स का प्रशिक्षण शुरू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 379 फील्ड लेवल ऑफिसर्स का प्रशिक्षण शुरू
उत्तराखण्ड

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 379 फील्ड लेवल ऑफिसर्स का प्रशिक्षण शुरू

Devbhumi Discover
Last updated: June 23, 2025 11:39 am
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 379 फील्ड लेवल ऑफिसर्स का प्रशिक्षण शुरू

– मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया प्रशिक्षण सत्र का उद्घाटन

* देशभर के 5000 से अधिक बीएलओ / बीएलओ सुपरवाइज़र हो चुके अब तक प्रशिक्षित

दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सोमवार को नई दिल्ली स्थित भारत लोकतंत्र और निर्वाचन प्रबंधन अंतर्राष्ट्रीय संस्थान (आईआईआईडीईएम) में बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) एवं बीएलओ सुपरवाइज़रों के 13वें बैच का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार ने किया। इस बैच में कुल 379 बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइज़रों शामिल हैं — जिनमें उत्तर प्रदेश से 111, मध्य प्रदेश से 128, नागालैंड से 67, मेघालय से 66 और चंडीगढ़ से 7 प्रतिभागी हैं। पिछले तीन महीनों में आयोग द्वारा दिल्ली में 5,000 से अधिक बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइज़रों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार ने कार्यक्रम का उद्दघाटन करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक हैं कि मतदाता सूची की तैयारी और चुनाव की प्रक्रिया लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 और 1951, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम 1960, निर्वाचनों का संचालन नियम 1961 और निर्वाचन आयोग द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों के अनुरूप ही संपन्न हों। उन्होंने कहा कि किसी भी लोकतंत्र में कानून से अधिक पारदर्शी कुछ नहीं हो सकता और भारत में चुनाव पूरी तरह से कानून के तहत आयोजित होते हैं।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने यह भी कहा कि प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के दौरान अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची के विरुद्ध प्रथम और द्वितीय अपील की प्रक्रियाओं से अवगत कराया जाएगा। प्रथम अपील संबंधित ज़िलाधिकारी/कार्यपालक मजिस्ट्रेट के पास लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 24(क) के अंतर्गत तथा द्वितीय अपील प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पास धारा 24(ख) के अंतर्गत की जाती है। उन्होंने बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइज़रों से यह भी आग्रह किया कि वे मतदाताओं को भी क्षेत्रीय सत्यापन के दौरान इन प्रावधानों की जानकारी दें।

इस बैच में कुल 379 बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइज़रों शामिल हैं, जिनमें उत्तर प्रदेश से 111, मध्य प्रदेश से 128, नागालैंड से 67, मेघालय से 66 और चंडीगढ़ से 7 प्रतिभागी हैं।
उल्लेखनीय है कि 6 से 10 जनवरी 2025 के दौरान विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) प्रक्रिया के पूर्ण होने के पश्चात मेघालय, नागालैंड, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश से किसी प्रकार की अपील प्राप्त नहीं हुई।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों की व्यावहारिक समझ को बेहतर बनाना है, विशेषकर मतदाता पंजीकरण, प्रपत्र प्रबंधन और क्षेत्रीय स्तर पर चुनावी प्रक्रियाओं के क्रियान्वयन से संबंधित पहलुओं में। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को आईटी टूल्स के उपयोग का अभ्यास भी कराया जाएगा। साथ ही, ईवीएम और वीवीपैट के तकनीकी डेमो और मॉक पोल का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

You Might Also Like

देहरादून: बाला सुंदरी मंदिर के पास जंगल में महिला का शव मिलने से फैली सनसनी

कैग की रिपोर्ट में नमामि गंगे पर सवाल, 800 करोड़ खर्च के बाद भी गंगा में गिर रही गंदगी

CM पोर्टल पर शिकायतों पर सवाल, देहरादून के वरिष्ठ नागरिक ने कार्रवाई न होने पर उठाई आवाज

देवभूमि की धरोहर ‘देवतत्व’ को संवारने के लिए प्रयासरत धामी सरकार

उत्तराखंड : प्रदेश में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, घबराने की जरूरत नहीं: खाद्य आयुक्त

TAGGED:CommissionElectionof 379 field levelof India starts trainingofficers
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article दून पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान: 1300 से अधिक व्यक्तियों की जांच, 5.6 लाख का जुर्माना
Next Article आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर 25 जून को मुख्यमंत्री आवास में राज्य स्तरीय संवाद, लोकतंत्र सेनानियों को किया जाएगा सम्मानित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को 264.50 करोड़ रुपये की विशेष सहायता स्वीकृत
उत्तराखण्ड नई दिल्ली March 11, 2026
देवभूमि परिवार आईडी में मुखिया के तौर पर परिवार की वरिष्ठतम महिला सदस्य का नाम होगा
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 11, 2026
अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी – मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 11, 2026
वन्य जीवों से नुकसान पर मुआवजे का दायरा बढ़ा
उत्तराखण्ड March 11, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?